Apple iPhone 13 Series In Hindi. फीचर्स, प्राइस और पूरी जानकारी

0
468
Apple iPhone 13 Series In Hindi

Apple iPhone 13 Series In Hindi. एप्पल smartphone की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान रखता है और समय-समय पर नए-नए iPhone series launch करता रहता है। इसी को बरकरार रखते हुए apple ने September 2021 में iPhone 13 की series launch कर दी है।इसलिए इस लेख में हम जानेंगे की apple ने iPhone 13 के कौन-कौन से iPhone launch किए गए हैं और उनके फीचर्स क्या हैं? इसके अलावा हम iPhone 13 के price और release date के बारे में भी जानेंगे।

Apple iPhone 13 series In Hindi -आईफोन 13 के लॉन्च हुए आइफोन सीरीज

एप्पल ने अपने iPhone के 15th generation के iPhone 13 series को September 2021 में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में चार तरह के आईफोन उपलब्ध हैं,

  • iPhone 13 mini
  • iPhone 13
  • iPhone 13 pro
  • iPhone 13 pro max

विभिन्न लोगों के पसंद और इस्तेमाल के अनुसार इन्हें कई colour और size में बनाया गया है। iPhone 13 के सभी smartphone अलग-अलग storage capacity में उपलब्ध हैं और इन्हीं के आधार पर इनका प्राइस भी रखा गया है।

यदि आप इन्हें खरीदने से पहले इनके बारे मे और अधिक जानकारी चाहते हैं जैसे की iPhone 13 का camera, इसका display, battery, processor, size, weight, operating system आदि.. तो आप इस article को आगे read कर सकते हैं। 

एप्पल आईफोन 13 रिलीज डेट -iPhone 13 release date

Apple के iPhone 13 series के सभी फोन को 14 September 2021 को launch किया गया। इसमें iPhone 13 mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro max नाम से चार तरह के आईफोन के release होने का announcement किया गया।

ये announcement, California में स्थित Apple park में आयोजित किए गए apple के special event में किया गया। और उसके दस दिन बाद यानी 24 September को ये iPhone भारत के साथ बहुत सारे देशों में उपलब्ध भी हो गया। लेकिन south korea और Thailand में ये 8 October और Philippines में  22 अकतूबर को उपलब्ध होगा।

iPhone 13 Operating system

iPhone 13 सीरीज के सभी आईफोन में iOS 15 operating system डाला गया है। iPhone 13 pro और max में भी iOS 15 का ही operating system है।

iPhone 13 mini की पूरी जानकारी

iPhone 13 mini इस सीरीज का सबसे छोटा और कम दाम वाला आईफोन है। ये कई रंग और storage capacity में उपलब्ध है। तो चलिए आईफोन 13 मिनी के फीचर्स,प्राइस और अन्य सभी चीजें जानते हैं।

Colour and material रंग और मटेरियल

iPhone 13 mini पाँच colours Pink, Blue, Midnight, Starlight और Product Red में उपलब्ध है। अन्य एप्पल के iPhone की तरह इसमें भी आपको ceramic shield front glass back और aluminium का मटेरियल देखने को मिल जाता है।

Storage आईफोन 13 मिनी का मेमोरी

iPhone 13 mini में तीन प्रकार के storage capacity वाले स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। आईफोन 13 मिनी में 128 GB, 256 GB और 512 GB storage के variant उपलब्ध हैं।

iPhone 13 Mini Priceआईफोन 13 मिनी का प्राइस

iPhone 13 mini का प्राइस apple की वेबसाईट पर स्टॉरिज capacity के अनुसार नीचे दिया गया है-

  • 128 GB – 69900 रुपये
  • 256 GB – 79900 रुपये
  • 512 GB – 99900 रुपये

आप इसे अन्य ऑनलाइन स्टोर से भी लगभग इन्हीं दामों में खरीद सकते हैं।

iPhone 13 mini Size and weight

आईफोन 13 मिनी का dimension 131.5 mm × 64.2 mm × 7.65 mm है और इसका वजन 140 ग्राम है।

iPhone 13 mini Display

आईफोन 13 मिनी में XDR display के साथ, 13.7 cm लंबाई का diagonal display दिया गया है लेकिन actual viewable area इससे कम है। इसके अलावा इसमें 2340 ×1080 pixel का resolution है जिसका PPi 476 है।

Processor

iPhone 13 mini में एप्पल का hexa core A15 Bionic Processor लगा हुआ है जो आईफोन 12 में नहीं था। इस 6 core प्रोसेसर में 2 performance और 4 efficiency core हैं। इसके अलावा इसमें 4-core का GPU दिया गया है।

Camera

आईफोन 13 मिनी में आपको पहले की तरह ही एक front camera मिलता है और दो back camera मिलते हैं ये सभी 12MP के हैं। इसके back camera में एक wide और दूसरा ultra wide कैमरा है। इसके पीछे के कैमरा में बड़े sensor लगे हुए हैं जिसकी वजह से इसमें और अधिक light इकट्ठा हो सकेगा और image की क्वालिटी को और बेहतर करेगा। 

Wireless charging

आईफोन 13 मिनी में आपको Magsafe और Qi wireless charging का फीचर्स देखने को मिलता है। इसके अलावा आप इसे usb cable के जरिए भी चार्ज कर सकते हैं।

Battery

आईफोन 13 मिनी के battery पावर की जानकारी mAh में उपलब्ध नहीं है लेकिन इसके backup power कुछ इस प्रकार हैं-

Video playback – 17 घंटे तक

Streaming Video playback – 13 घंटे तक

Audio playback – 55 घंटे तक

Sensors

इस आईफोन 13 मिनी में आपको कई तरह के sensors मिलते हैं जो नीचे दिए गए हैं

  • Face Id
  • Barometer
  • Three-axis gyro
  • Accelerometer
  • Proximity sensor
  • Ambient light sensor

Sim card

आईफोन 13 मिनी में dual sim का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसमें एक  nano sim और दूसरा esim है। लेकिन आप चाहें तो दोनों में esim इस्तेमाल कर सकते हैं।

Other features

इनके अलावा इसमें face id और magsagfe का फीचर मिलता है। इसके अलावा ये water और dust resistant है।

iPhone 13 की पूरी जानकारी – Apple iPhone 13 Series In Hindi

iPhone 13 इसके छोटे वाले वर्ज़न iPhone 13 mini से काफी मिलता जुलता है बस कुछ फीचर्स जैसे screen size, weight, battery backup आदि में ही अलग है। तो चलिए जानते हैं iPhone 13 के सभी फीचर्स, प्राइस और अन्य चीजों के बारे में-

Colour and material

iPhone 13 भी 5 colours में उपलब्ध है और ये colour हैं Product Red, starlight, Midnight, Blue और Pink. इसमें इस्तेमाल किया गया बाहरी मटीरीअल भी ceramic shield front glass back और aluminium है।

Storage

iPhone 13 में भी mini की तरह ही 128 GB, 256 GB और 512 GB के storage में तीन आईफोन उपलब्ध हैं और इनका प्राइस भी अलग-अलग है।

Price

iPhone 13  का प्राइस उनके storage के आधार पर सबसे कम दाम 128 GB वाला 79,900 रुपये का है। वहीं 256 GB वाले आईफोन 13 की प्राइस 89,900 रुपये है और 512 GB वाले iPhone 13 की प्राइस 1,09,900 रुपये है।

Size and weight

iPhone 13 size में  थोड़ा सा और बड़ा है और इसके साइज़ का dimension है 146.7 mm × 71.5 mm × 7.65 mm और इसका वजन 173 ग्राम है।

Display

iPhone 13 का display size 6.1 inch (diagonal) है और यदि टेक्नॉलजी की बात करें तो वो सभी mini के जैसी ही हैं। इसमें भी super retina XDR display है और इसका resolution 2532 ×1170 pixel है जिसका ppi है 460.

Processor

iPhone 13 में processing के लिए A15 Bionic chip है जिसमें 6 कोर का CPU और 4 core का GPU दिया गया है। और साथ ही इसमें 16 core का नया neural engine है। ये सब कुछ वही है जो iPhone 13 मिनी में दिया गया है।

Camera

iPhone 13 में दिया गया कैमरा same वही है जो iPhone 13 mini में दिया गया है। इसके कैमरा के बारे में और अधिक जानने के लिए आप iPhone 13 मिनी में दिए गए कैमरा के फीचर्स को पढ़ सकते हैं।

Wireless charging

इसमें भी आपको iPhone 13 mini की तरह ही MagSafe और Qi wireless चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।  

Battery

iPhone 13 का Battery back up इसके मिनी वाले वेरीअन्ट से थोड़ा अधिक है। इसमें आपको 19 घंटे का video playback मिलता है। 15 घंटे का streamed video playback और 75 घंटे का audio playback मिलता है। इसमें मिनी की तरह ही lithium-ion बैटरी है।

Sensors

इसमें भी वही सब सेन्सर लगे हुए है जो मिनी मे हैं, जैसे की Face Id, Barometer, Three axis gyro, Accelerometer, Proximity sensor, Ambient light sensor.

Sim card

इसमें भी dual sim का फीचर उपलब्ध है जिसमें एक nano sim और दूसरा e sim इस्तेमाल कर सकते हैं या दोनों में e-sim का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन micro sim इसमें इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

Other features

बाकी के सभी फीचर्स आईफोन 13 मिनी के जैसे ही है इसलिए और अधिक जानने के लिए मिनी वाले सेक्शन को पढ़ सकते हैं।


Also Read :


Apple iPhone 13 Pro की पूरी जानकारी

Apple iPhone 13 Series In Hindi

iPhone 13 सीरीज का ये थोड़ा अधिक प्राइस वाला आईफोन है। ये चार colour में और 4 storage capacity के variant में उपलब्ध है। इसके अन्य फीचर्स नीचे दिए गए हैं।

Colour and material

iPhone 13 Pro, चार colours Graphite, Gold, Silver और Sierra Blue में उपलब्ध है। और यदि इसके ऊपरी material की बात करें तो ये पहले की तरह ही Ceramic Shield front Textured matt glass back है लेकिन इसमें stainless steel का design दिया गया है।

Storage

इसमें चार तरह के storage उपलब्ध हैं जो की 128 GB से लेकर 1 Tb तक हैं। ये चारों storage variant नीचे दिए गए हैं-

  • 128GB
  • 256GB
  • 512GB
  • 1TB

Price

iPhone 13 pro का प्राइस उनके storage के आधार पर 119900 से लेकर 169900 तक है। एप्पल की वेबसाईट पर इनके प्राइस कुछ इस तरह से हैं-

  • 128GB iPhone 13 pro 119900 रुपये
  • 256GB iPhone 13 pro 129900 रुपये
  • 512GB iPhone 13 pro 149900 रुपये
  • 1TB iPhone 13 pro  169900 रुपये

Size and weight

iPhone 13 pro आपको 146.7 mm × 71.5 mm × 7.65 mm के dimension मे उपलब्ध है। इसके सभी colour और storage variant का साइज़ यही है। और इसका वजन 203 ग्राम है।

Display

इसमें 15.4 cmका diagonal display है और यदि technology की बात करें इसमें pro-motion के साथ super retina XDR display दिया गया है। इसके अलावा इसमें OLED डिस्प्ले है। और इसका resolution 2532×1170-pixel है जिसका ppi 460 है।

Processor

इसमे भी A15 Bionic chip लगा हुआ जिसमें 6 core CPU और 5 core GPU दिया गया है। इसके CPU में 2 performance और 4 efficiency cores दिए गए हैं। और इसके साथ ही 16 core का neural engine भी दिया गया है।

Camera

iPhone 13 pro में कुल 4 कैमरा दिया गया है, जिसमें 3 back face और एक front face camera दिया गया है। ये सभी कैमरा 12MP के हैं। इनमें telephoto, wide और ultra wide कैमरा जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा इसमें Advanced red‑eye correction का फीचर भी उपलब्ध है।

Battery

इसका battery back up कुछ इस तरह का है-

Video playback – 22 घंटे तक

Video playback streamed – 20 घंटे तक

Audio playback – 75 घंटे तक

Sensors

इसमें iPhone 13 के सभी sensors के साथ-साथ LiDAR scanner भी मिलता है। iPhone 13 Pro में आपको निम्न sensors मिलता है-

  • Face ID
  • LiDAR Scanner
  • Barometer
  • Three‑axis gyro
  • Accelerometer
  • Proximity sensor
  • Ambient light sensor

Other features

अन्य आईफोन की तरह इसमें भी face id, magsafe का फीचर है। इसके अलावा ये splash, water और dust resistance भी है। और बाकी फीचर्स जैसे की wireless charging और एक nano और दूसरा esim या दोनों esim उपलब्ध हैं।

Apple iPhone 13 pro max की पूरी जानकारी

Apple iPhone 13 Series In Hindi

iPhone 13 pro max  और iPhone 13 pro में बस screen size, display resolution, battery back up और वजन का अंतर है बाकी फीचर्स लगभग एक जैसी ही है। ये भी 4 colour Graphite, Gold, Silver और Sierra Blue में available है।

इसमें भी स्क्रीन पर Ceramic Shield front और textured matt glass back का इस्तेमाल किया गया है। और इसके डिजाइन के लिए stainless steel का उपयोग किया गया है।

iPhone 13 Pro max भी 128GB, 256GB, 512GB और 1TB के storage में उपलब्ध है। और इसी के अनुसार इनकी किमत भी है।

Price

iPhone 13 pro max की शुरुआती प्राइस है 129900 रुपये और इसकी उच्चतम प्राइस है 179900 रुपये। बाकी के प्राइस storage के अनुसार कुछ इस प्रकार है-

  • 128GB 129900 रुपये
  • 256GB 139900 रुपये
  • 512GB 159900 रुपये
  • 1TB 179900 रुपये

Size and weight

iPhone 13 pro max का size pro वाले iPhone से बड़ा है और इसका dimension 160.8 mm × 78.1 mm × 7.65 mm और इसका weight 238 gram है।

Display

इसमें भी ProMotion के साथ Super Retina XDR display दिया गया है और इसमें भी OLED डिस्प्ले है और स्क्रीन का diagonal size है 17.0 cm. इसका resolution 2778×1284-pixel है जिसका ppi 458 है।

Processor

इसमें भी A15 Bionic chip लगा हुआ है और बाकी के सभी फीचर iPhone 13 pro के ही हैं।

Camera

इसका कैमरा और उसके फीचर्स iPhone 13 pro वाले ही हैं जिसके बारे में आप ऊपर पढ़ सकते हैं।

Battery

इसका battery back up iPhone सीरीज में सबसे अधिक दिया गया है। जो की कुछ इस प्रकार है-

  • Video playback: 28 घंटे तक
  • Video playback (streamed): 25 घंटे तक
  • Audio playback: 95 घंटे तक

Sensors

इसमें लगे सभी sensors iPhone 13 pro में दिए sensors ही हैं इनमें कोई बदलाव नहीं है।

इसके अलावा wireless charging और sim के फीचर iPhone 13 pro के जैसे ही हैं।

iPhone 13 के बॉक्स में क्या-क्या है?In the box

यदि आप iPhone 13 खरीदते हैं तो उसके बॉक्स में आपको एक iPhone, USB C to lightning cable और documentation मिलता है। इसमें आपको किसी भी तरह का चार्जर या earphone नहीं मिलता है।

iPhone 13 कहाँ से खरीदें? Buy iPhone 13

Apple iPhone 13 Series In Hindi

iPhone 13 खरीदने के लिए सबसे पहला option है apple की website जिसका लिंक है buy iPhone 13. इसके अलावा आप ऑनलाइन स्टोर जैसे की flipkart से भी खरीद सकते हैं। इसकी उपलब्धता और बढ़ने पर आप इसे ऑफलाइन स्टोर पर भी खरीद सकेंगे।

iPhone 12 vs iPhone 13

iPhone 13 को iPhone 12 से बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। इसके लिए कई सारे बदलाव किये गए हैं। चलिए इनकी तुलना करते हुए जानते हैं की क्या बड़े बदलाव हैं-

Processor

iPhone 13 में एक A15 Bionic chip लगा हुआ है जबकि iPhone 12 में A14 Bionic chip था।

Operating system

iPhone 13 में iOS 15 है जबकि iPhone 12 में iOS 14 है।

Battery back up

iphone 13 में audio play का battery back up 75 घंटे है जबकि iPhone 12 की 65 घंटे। इस तरह से iPhone 13 के सभी वर्ज़न के battery backup iPhone 12 के वर्ज़न की तुलना में अधिक है।

Storage capacity

iPhone 13 pro max का अधिकतम storage है 1 TB लेकिन iPhone 12 pro max का अधिकतम storage है 512 GB. वहीं iphone 12 मिनी की सुरुआती storage है 64 GB और iphone 13 मिनी का शुरुआती storage है 128GB ऐसे ही सभी वर्ज़न में आईफोन 13 में अधिक storage दिया गया है।

Dual esim support

आईफोन 13 में आप एक nano sim के साथ एक e sim का इस्तेमाल कर सकते हैं और ये फीचर आईफोन 12 में भी है लेकिन आईफोन 13 में आप दोनों esim का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन आईफोन 12 में ऐसा नहीं है।

निष्कर्ष: conclusion

एप्पल ने iPhone 13 के लॉन्च की घोषणा 14 September 2021 को की थी। और इस समय कई देशों में इसके चारों variant iPhone 13 mini , iPhone 13, iPhone 13 pro और iPhone 13 pro max Available हैं।

इसके पिछले iPhone 12 की तुलना मे इसे और बेहतर किया गया है। इसमे A15 Bionic chip processor लगा हुआ है। इसके साथ ही इसमें iOS 15 operating system है और पहले से बेहतर battery back up भी। storage के मामले में iPhone 13 pro max में अधिकतम 1TB की capacity मिलती है।

इस लेख में हमने Apple iPhone 13 Series In Hindi के सभी वर्ज़न के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसमें हमने आईफोन के लॉन्च होने से लेकर उसके प्राइस और सभी जरूरी फीचर्स की जानकारी दी है। यदि आपका कोई सवाल हो तो कमेन्ट करके जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here