ATF Fuel Kya Hai| एयरलाइंस टिकेट का भाव तय करने में होती है एटीएफ का प्रमुख भूमिका

0
811
ATF Fuel Kya Hai

ATF Fuel Kya Hai, आपने न्यूज़ में ये हेडलाइंस जरुर पढ़ी होंगी की ATF Price Hike होने की वजह से हुई हवाई यात्रा महँगी या एटीएफ का भाव घटने से एयरप्लेन की टिकेट हुई सस्ती! लेकिन ATF Fuel Kya Hai? इसका उपयोग कहाँ होता है और ATF ka Full Form Kya Hai? ये सवाल हमारे दिमाग में जरुर आते है|

इस आर्टिकल में हम आपको एटीएफ क्या है और What Is ATF Stand For जैसे सवालों के जवाब के साथ एटीएफ के बारें में पूरी जानकारी दे रहे है, तो पूरा आर्टिकल जरुर पढियेगा|

ATF Fuel Kya Hai – What is Aviation Turbine Fuel in Hindi

Aviation Turbine Fuel खास तौर पर  Gas Turbine Engines वाले Aircrafts के लिए तैयार किया गया इंधन है| इसका उपयोग जेट और टर्बो प्रोप इंजन वाले हवाईजहाजों को पॉवर देने के लिए किया जाता है| ये पेट्रोलियम आधारित इंधन दिखने में Colorless से  Straw Colored होता है|

Jet Fuel  विभिन्न प्रकार के हाइड्रोकार्बन का मिक्सचर होता है, एटीएफ की सटीक संरचना Petroleum Source के आधार पर  Different होती है, जिस वजह से इस फ्यूल के Specific Hydrocarbon Ratio  का पता लगाना नामुमकिन है| इसलिए Freezing Point, Flash Point और Smoke Point जैसी Requirements के मुताबिक़ ATF को अलग अलग प्रकार जैसे की Jet A, Jet A-1 और Jet B में बांटा जाता है|

ATF Ka Full Form

ATF Ka Full Form है Aviation Turbine Fuel. जिसे हम Jet Fuel और Avtur के नाम से भी जानते है|

General Terms Considered to Decide ATF Type

Aviation Turbine Fuel के प्रकार जानने के पहले हमें कुछ Scientific Terms को समझने की जरुरत है, तो आइये जानते है ATF  Related Terms आसान भाषा में विस्तार से.

Flash Point – फ़्लैश पॉइंट फ्यूल का वो Lowest  Temperature  है, जहाँ पर  Ignition Source Remove करने के बाद भी  Fuel Vapor जलती रहती है| फ़्लैश पॉइंट पर पदार्थ से निकली इस ज्वलनशील वाष्प को गर्म सतह या स्पार्क के संपर्क से प्रज्वलित किया जा सकता है|


Data टाइप क्या हैं.Data Type In Hindi

Number System क्या है

Set Top Box क्या है, सेट टॉप बॉक्स कैसे काम करता है.

Instagram Par Live Video Kaise Banaye.


Auto Ignition Temperature – Substance  के  Kindling Point  नाम से भी जाने जानेवाला ये तापमान वो Lowest Temperature होता है, जिसपर Substance Flame और Spark जैसे External Source of Ignition के बिना भी अपने आप  Ignite हो जाता है|

Freezing Point ­– जिस तापमान पर Substance Liquid से Solid Form मे तब्दील हो जाता है, उस टेम्परेचर को  Freezing  Point कहा जाता है| जैसे पानी का Freezing Point 0 °C है यानी 0°C पर पानी की बर्फ बनना शुरू हो जाती है|

एटीएफ के प्रकार – Types of Aviation Turbine Fuel in Hindi

1. Jet A Aviation Turbine Fuel

Jet A  प्रकार के एटीएफ फ्यूल की खोज करीब 1950 के दशक में हुई थी, तब से इसका इस्तेमाल ख़ास तौर पर यूनाइटेड स्टेट्स के  Aircrafts में होता है, वहीँ कनाडा के कुछ Airports जैसे की Toronto और Vancouver Jet A ATF का इस्तेमाल करते है|

Jet A ATF Properties

Flash Point – 38 °C (100 °F)

Autoignition Temperature – 210 °C (410 °F)

Freezing Point – -40 °C (-40 °F)



2. Jet A-1 Aviation Turbine Fuel

United States के आलावा लगभग पूरी दुनिया में Aeroplanes में Jet A-1 एटीएफ का ही इस्तेमाल किया जाता है| Jet A और Jet A-1 में मुख्य रूप से Freezing Point का ही Difference है| जहाँ Jet A फ्यूल का Freezing Point -40 °C है वहीँ Jet A-1 का  Freezing Point -47 °C है|

Jet A-1 ATF Properties

Flash Point – 38 °C (100 °F)

Autoignition Temperature – 210 °C (410 °F)

Freezing Point – -47 °C (-53 °F)

3. Jet B Aviation Turbine Fuel

Jet B  एटीएफ एक ख़ास प्रकार का  Nephtha-Kerosene Fuel है, जिसे ख़ास तौर पर Cold weather में Performance  को  Enhance करने के लिए बनाया गया है| करीब 30% Kerosene और 70% Gasoline को Blend करके Jet B ATF बनाया जाता है|  Low Freezing Point की वजह से इसे Northern Canada, Alaska और Russia के ठन्डे प्रदेशों में उड़ने वाले हवाईजहाज़ों में, वहीँ Military Aircrafts में भी JET B फ्यूल का इस्तेमाल किया जाता है|

Jet B ATF Properties

Flash Point – Lower than Jet A and A-1

Freezing Point – -60 °C (-76 °F)

4. TS-1 Aviation Turbine Fuel

TS-1 Fuel को ख़ास तौर पर Russian Standard GOST 10227 के मुताबिक Cold Weather Performance को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है, एटीएफ के इस प्रकार की Volatility Jet A-1 से ज्यादा होती है, वहीँ इसका  Flash Point  और  Freezing Point भी कम होता है|

TS-1 ATF Properties

Flash Point – Minimum 28 °C (82 °F)

Freezing Point – -50 °C (-58 °F)

एटीएफ की कीमत कैसे तय होती है

इंटरनेशनल लेवल पर एटीएफ की कीमत क्रूड ओइल की कीमत के साथ ज्यादा व् आंशिक रूप से संबंध्द रखती है, क्योंकि Aviation Turbine Fuel  को  Crude Oil की शुध्दिकरण प्रक्रिया से उत्पादित किया जाता है| ATF की कीमत भारत में (Rupees/KL) और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर (Dollars/KL) यूनिट में तय की जाती है| जिसमें 1 KL (Kilo Liter) = 1000 Liters होता है|

Aviation Turbine Fuel FAQ’s:

Q. ATF Fuel Kya Hai?

Ans. Aviation Turbine Fuel खास तौर पर Gas Turbine Engines वाले Aircrafts के लिए तैयार किया गया इंधन है|

Q. What is ATF Stands For?

Ans. ATF Stands for Aviation Turbine Fuel.

Q. What are the types of aviation fuel?

Ans. Jet A, Jet A-1, Jet B aur TS-1

Q. एटीएफ फ्यूल की कीमत का यूनिट कौनसा है?

Ans. Aviation Turbine Fuel को (Rupees/KL) और (Dollars/KL) जैसे यूनिट्स की कीमत में बेचा जाता है, जिसमें KL ka Full Form होता है Kilo Liter = 1000 Liter.


निष्कर्ष:

उम्मीद करते है, इस आर्टिकल से आपको ATF Fuel Kya hai, ATF ka Full Form, एटीएफ के प्रकार और यूनिट के बारें में पूरी जानकारी मिल गयी होगी, फिर भी एटीएफ से रिलेटेड अगर आपके कोई सवाल है तो आप कमेंट करके पूछ सकतें है, हमें आपके सवालों के जवाब देने में ख़ुशी मिलेगी|

इस जानकारी को अपने सभी Social Media Handles पर शेयर कीजिये, क्योंकि ज्ञान बांटने से ही बढ़ता है, और जानकारी से भरपूर ऐसे आर्टिकल्स पढ़ते रहने के लिए हमारे ब्लॉग TechBagz पर विजिट करते रहिएगा, धन्यवाद|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here