BDO Officer Kaise Bane. दोस्तों आपने BDO के बारे में तो सुना ही होगा? आज हम इसी TOPIC पर बात करने वाले है। आज के इस article में हम जानेंगे के BDO केसे बने? BDO ki full form क्या होती है? BDO ke liye eligibility criteria क्या होता है? और बीडीओ की salary कितनी होती है।
बीडीओ का कार्य क्या है? BDO से related सारी information आज इस article में आपको दी जाएगी। अगर आप भी BDO बनने का सोच रहे है या आपका BDO बनने का सपना है तो आपको इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए ताकि आप अपने लक्ष्य ( Goal) की तरफ़ सही राह (path) में चले। कई बार विषय का ज्ञान ना होना असफलता का कारण बन जाता है।
BDO Officer Kaise Bane.
किसी भी एक ब्लॉक में जो जन संबंधी व जन विकास के लिए कल्याणकारी योजनाएं (welfare schemes) लागूं होती है, इन योजनाओं को लागू करने वाला “खंड विकास अधिकारी” ही होता है। विकास खंड का निर्माण अनेक पंचायतों को मिलाकर होता है, इसके Headquarter को सामुदायिक विकास केन्द्र (community development center) कहा जाता है।
BDO Full Form
BDO Full Form – “Block Development Officer”, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर को हिन्दी में “खंड विकास अधिकारी” कहा जाता है।
Eligibility criteria for BDO Officer Kaise Bane
अगर आप BDO बनने का सोच रहे हैं या फिर बीडीओ बनने का सपना है तो आपके पास Graduation या post Graduation होनी जरूरी है। याद रहे कि आपने ग्रैजुएशन recognised institute और university से की होनी चाहिए। ग्रेजुएशन करने के बाद आप BDO की पोस्ट के लिए apply कर सकते हैं।
इससे कोई फरक नही पड़ता की आपने ग्रैजुएशन किस विषय से की है। Arts, commerce और science किसी भी क्षेत्र में graduate BDO का exam दे सकता है।
BDO Officer के लिए Age limit क्या होती है?
खंड विकास अधिकारी बनने के लिए आपकी minimum age 21 वर्ष होनी चाहिए, और अधिकतम आयु (maximum age) 40 वर्ष होनी चाहिए।
अगर आप आरक्षित वर्ग Reservation category के अंतर्गत ( under) आते है तो आपको आपकी age को लेकर विशेष छूट दी जाती है।
- यदि आप OBC category में आते हैं तो आपको अतिरिक्त तीन साल ( extra three years) की छूट मिलती है। OBC category का छात्र 21 वर्ष से लेकर 43 वर्ष तक बीडीओ का एग्जाम दे सकता है।
- यदि आप SC/ST category से आते हैं तो आप 21 से 45 वर्ष तक इस पद के लिए योग्य ( eligible candidate) होंगे।
BDO ki salary kitni hoti hai?
जब भी किसी सरकारी नौकरी के लिए आप आवेदन ( apply) करते हैं तो आपके दिमाग में आता होगा की इस post पर salary कितनी मिलेगी? अगर हम बात करे बीडीओ की प्रतिमाह वेतन ( monthly income) की तो बीडीओ की salary (वेतन) लगभग 10000 से 35000 के आसपास होती है।
साथ ही राज्य सरकार द्वारा BDO Officer को अन्य बहुत सी facilities भी दी जाती है। जिसका उन्हें कोई शुल्क ( fee) नही देना होता है, ये सुविधाएं सरकार की ओर से free में दी जाती है।
How To Become IPS Officer Hindi
Solar System Kya Hai. सौर मंडल In Hindi.
BDO Officer का कार्य:
- BDO Officer का मुख्य काम होता है कि authority और दूसरे अधिकारियों द्वारा approved किये गए योजनाओं (schemes) को सही से किया जा रहा है या नही, इसकी जांच पड़ताल करना।
- BDO पंचायत समिति फंड से पैसा ग्राम पंचायतों के लिए देते हैं, और सुनिश्चित करते हैं कि किस ग्राम पंचायत को कितना budget दिया जाएगा।
- पंचायत समिति के द्वारा दिये गए सभी documents और letters को चेक करके उस पर sign करने का काम भी बीडीओ ही करता हैं।
- BDO Officer को अगर लगता है की किसी पंचायत समिति ने पेसो का दुरपयोग किया है तो भी बीडीओ कोई सख्त कार्रवाई करने में सक्षम होता है।
- BDO ग्राम पंचायतों में होने वाले विभिन्न कार्यों को देखता है की वो निश्चित समय सीमा के अंदर हो रहे हैं या नहीं?
यही मुख्य रूप से बीडीओ के कार्य होते हैं।
BDO Officer के लिए कोनसा exam देना पड़ता है?
अगर BDO Officer के चयन प्रक्रिया (selection process) के बारे में बात करे तो , BDO Officer के लिए selection process तीन अलग-अलग चरणों में होती है। जिसमें सबसे पहला step, Preliminary Exam अर्थात प्रारंभिक परीक्षा होती है।
उसके बाद दूसरे step मे Main Exam यानि की मुख्य परीक्षा और 3rd step में Interview होता है । इस तरीके से इसका चयन किया जाता है। उम्मीदवार को तीनों चरणों में उपस्थित रहना जरूरी होता है।
अब हम इन तीन steps के बारे में detail में बात करते है।
Preliminary Exam को हिंदी में प्रारंभिक परीक्षा भी कहा जाता है। BDO form apply करने के बाद यह सबसे पहला step होता हैं। बीडीओ के exam को State Public Service Commission के द्वारा आयोजित (held) किया जाता है। आपको बता दें की प्रत्येक राज्य के लिए अलग-अलग State Public Service Commission आयोग होता है।
Preliminary exam में आपसे जो प्रश्न पूछे जाते हैं वो सभी objective type प्रश्न होते हैं।
Preliminary exam में दो paper देने होते हैं। दोनों पेपर्स में कुल 250 प्रश्न पूछे जाते हैं जो 200 marks के होते हैं। पहले पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाते है, जबकि दूसरे पेपर में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।
अगर हम exam syllabus की बात करे तो preliminary exam के पहले पेपर का syllabus कुछ इस तरह होता है।
पेपर 1 का syllabus : जनरल स्टडीज (GS)
- इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान और general studies से संबंधित जानकारी पूछी जाती हैं। इसमें भूगोल संबंधी विषयों पर जैसे भारत की सामाजिक, आर्थिक, भौतिक, भूगोल related questions, भारत और विश्व भूगोल के अंतर्गत प्रश्न किए जाते हैं।
- इसमे National और international घटनाओं को भी पूछा जाता है।
- Ecology से पर्यावरण संबंधी और climate change पर सामान्य मुद्दों को पूछा जाता है।
- History से भारतीय इतिहास और राष्ट्रीय आंदोलन के बारें में पूछा जाता है।
- भारतीय राजनीति और प्रशासन – राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, आधिकारिक मुद्दे, संगठन, सामान्य विज्ञान से भी प्रश्न किए जाते हैं।
पेपर 2 का syllabus: CST:
- कक्षा 10वीं स्तर के सामान्य हिंदी (10th based Hindi) संधि, सर्वनाम, अलंकार, जैसे संबंधी प्रश्न
- मानसिक क्षमता से सम्बंधित प्रश्न (reasoning)
- कक्षा 10वीं स्तर के प्राथमिक गणित (10th based mathematics),
- तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता से सम्बंधित प्रश्न,
- कक्षा 10वीं स्तर के सामान्य अंग्रेजी (general English) modal, articles, verbs ,etc. ,
- और aptitude related questions पूछे जाते हैं।
BDO Officer Kaise Bane – Main Exam:
Main Exam की परीक्षा को वो ही लोग देते हैं जो preliminary exam में qualify होते हैं (प्रारंभिक परीक्षा में सफल हो पाते हैं) । मुख्य परीक्षा को pass करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी होती है। यह exam written में लिया जाता हैं। इस exam का level थोड़ा सा बढ़ा दिया जाता है। और इसमे लगभग छह विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
Interview:
Third step “Exam Interview” होता है। जब आप preliminary exam और main exam में (pass) सफल घोषित हो जाते हैं, तो आपको interview के लिए बुलाया जाता हैं, ये तीसरा और अंतिम चरण होता है। इसमें कुछ अधिकारियों द्वारा आपसे प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसका आपको उत्तर देना होता हैं।
इंटरव्यू में अधिकतम 100 नंबर के सवाल पूछे जाते हैं। जो आपको लिखित परीक्षा में नंबर मिलते है और इंटरव्यू में जो नंबर मिलते हैं उन सभी नंबर को मिला कर आपकी मेरिट निकली जाती है।
उसके बाद सभी candidates के marks के basis पर एक मैरिट लिस्ट तैयार की जाती है, अगर आपका स्कोर मेरिट लिस्ट में आने लायक होता है तो आप बीडीओ पद के लिए चुन लिए जाते हैं।
Conclusion
दोस्तों हम उम्मीद करते हैं, आपको हमारा ए article BDO Officer Kaise Bane पसंद आया होगा, और इस article में दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। यदि आपका BDO exam को ले कर या इससे related किसी अन्य बात को ले कर कोई भी सवाल है या आपकी कोई भी query है तो आप नीचे comment box में लिख सकते है। हम आपके सवाल का जवाब देने का पूरा प्रयास करेंगे।
साथ ही यदि आप किसी अन्य post या exam के बारे में जानकारी चाहते है तो भी आप नीचे लिख सकते है। हम जल्द से जल्द आपके लिए वह जानकारी ले कर आएंगे।