Bhim App Se Paise Kaise Kamaye.दोस्तों आज के इस लेख में हम भीम एप से पैसे कैसे कमाए (Bhim App se paise kaise kamaye) के बारे में जानने वाले हैं। साथ ही साथ हम भीम ऐप क्या है के बारे में भी चर्चा करेंगे।जैसे-जैसे हम Digitalization की ओर बढ़ते जा रहे हैं वैसे वैसे हम Cashless Economy को अपनाते जा रहे हैं।
आज के समय में शॉपिंग हो, बिजली का बिल भरना हो, पानी का बिल भरना हो, टिकट बुकिंग करनी हो या फिर ऑनलाइन कुछ मंगाना हो सब कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो गया है। लोग इन सब कामों को ऑनलाइन करना पसंद भी करते हैं क्योंकि यह सस्ता और सुविधाजनक होता है।
पहले के समय में हमें किसी दूसरे के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने या मंगवाने के लिए बैंक के चक्कर लगाने होते थे। जिसमें हमारा समय तो बर्बाद होता ही था। साथ ही साथ पैसा भी बर्बाद होता था। लेकिन आज के समय में सब कुछ बदल चुका है।
अब पैसे का लेन देन करना सेकंडो का काम हो गया है। Cashless Economy के सपने को Bhim app ने और भी आसान कर दिया है। आज भीम ऐप के सहारे डिजिटल इंडिया का भी सपना पूरा हो रहा है। साथ ही भीम ऐप से लेनदेन में लोगों को कुछ आमदनी भी होती है।
तो चलिए, इस आर्टिकल में हम बात करते हैं कि आप Bhim App se paise kaise kama सकते हैं। इसके अलावा हम भीम ऐप से जुड़ी कई दूसरी बाते जानेंगे।
BHIM ऐप की मदद से हम पैसों का लेनदेन तो कर ही सकते हैं साथ ही साथ अपनी रोजमर्रा के जीवन में होने वाली जरूरतों जैसे बिल पेमेंट, इलेक्ट्रिसिटी/वाटर बिल आदि का भी भुगतान कर सकते हैं।
BHIM ऐप की मदद से ना केवल हम पैसे का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। बल्कि इसकी मदद से हम पैसे भी कमा सकते हैं। इसलिए यदि आप भी जानना चाहते हैं कि Bhim App Se Paise Kaise Kamaye. तो इस लेख को पूरा पढ़ सकते हैं क्योंकि इस लेख में हम आपको BHIM App के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।
Bhim App Se Paise Kaise Kamaye – Bhim App Kya Hai
BHIM ऐप भारत सरकार द्वारा लांच किया गया एक मनी ट्रांजैक्शन एप्लीकेशन है जोकि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (unified payment interface) पर आधारित है। BHIM एप का फुल फॉर्म (Bhim ka full form) भारत इंटरफेस फॉर मनी (Bharat interface for money) है।
BHIM ऐप भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए गए डिजिटल इंडिया मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य भारत के लोगों को डिजिटल इकोनॉमी के प्रति जागरूक करना और उन्हें ऑनलाइन लेनदेन के माध्यमों से रूबरू कराना है।
BHIM ऐप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 14 अप्रैल 2016 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर लॉन्च किया गया था। BHIM ऐप को इस प्रकार से Develop किया गया है कि उसे कम पढ़ा लिखा इंसान भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।
BHIM ऐप को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या फिर अपने मोबाइल के App Store में जाकर BHIM ऐप डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद आपको साइनअप/रजिस्ट्रेशन करना होता है।
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक VPA( वर्चुअल पेमेंट ऐड्रेस ) नंबर अलाट किया जाता है। ये VPA आमतौर से आप के मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी पर आधारित होता है। इसकी मदद से आप पैसों का लेनदेन कर पाते हैं।
BHIM ऐप की मदद से आप VPA या UPI के द्वारा तो ट्रांजैक्शन कर ही सकते हैं। इसके साथ-साथ आप बैंक अकाउंट में भी पैसे का लेन देन कर सकते हैं। BHIM ऐप की मदद से लगभग आप सभी प्रकार के ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
जैसे – ट्रेन टिकट बुकिंग, बिजली बिल पेमेंट, पानी का बिल, ऑनलाइन शॉपिंग, मोबाइल रिचार्ज ,टीवी रिचार्ज गैस बुकिंग,जीवन बीमा म्यूचुअल फंड का भुगतान आदि।
BHIM App का मतलब क्या है
BHIM ऐप भारत सरकार के वर्तमान प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा लॉन्च किया गया था। BHIM ऐप को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा डिवेलप किया गया है।
Paytm Kaise Use Kare.Paytm Kya Hai.
Data टाइप क्या हैं.Data Type In Hindi
Smoke Detector Kya Hai? How It’s Works?
Bhim App Se Paise Kaise Kamaye – BHIM App का उपयोग
भारत सरकार और नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार भीम ऐप में वह सभी काम किये जा सकते हैं जो अन्य यूपीआई एप्लीकेशन में किए जाते हैं। BHIM ऐप को इस प्रकार से डिवेलप किया गया है कि उसे किसी भी जाति वर्ग समुदाय के व्यक्ति को उपयोग करने में परेशानी ना हो।
इसमें इस प्रकार से भाषाओं का चयन किया गया है कि कम पढ़ा लिखा इंसान भी एक अच्छे तरीके से इस ऐप को चला सकता है। BHIM ऐप का उपयोग हम अपने दैनिक जीवन में होने वाले सभी आर्थिक कार्यों में कर सकते हैं।
Bhim App Se Paise Kaise Kamaye.
BHIM ऐप से पैसे कमाने के बहुत से तरीके हैं। भीम ऐप से पैसे कमाने के कुछ तरीके ऐसे हैं जिनमें आप एप्लीकेशन की मदद से पैसा कमाते हैं। तो कुछ तरीके से हैं जिसमें आप एप्लीकेशन में ही पैसा कमाते हैं।
BHIM ऐप के प्रति लोगों का आकर्षण और उनका रुझान बढ़ाने के लिए नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया(National payment corporation of India) ने BHIM ऐप को प्रमोट करते हुए कैशबैक की योजना जारी की है।
दोस्तों, पहले के समय में पैसे कमाने के कुछ ही निश्चित स्रोत होते थे जिनसे हम पैसे कमाते थे। लेकिन जैसे-जैसे समय बदलता जा रहा है पैसे कमाने के नए नए अवसर निकलते आ रहे हैं। भीम ऐप भी आसानी से Online Paisa kamane का मौका आम लोगों को उपलब्ध करवाता है।
इसी प्रकार आजकल डिजिटल इकोनामी में बहुत सारी ऐसी एप्लीकेशंस है जिनकी मदद से आप थोड़ा बहुत ही काम करके घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से एक अच्छी खासी रकम कमा सकते हैं। वह भी बिल्कुल सही तरीके से।
नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार व्यापारी वर्ग के लोगों को प्रत्येक नई योजना पर ₹1000 तक का कैशबैक मिलेगा। जबकि एक आम आदमी को ₹750 का कैशबैक दिया जाएगा।
इसके अलावा भी BHIM एप पर बहुत सी योजनाएं उपलब्ध हैं जिनकी मदद से हम पैसे कमा सकते हैं।
Bhim App Se Paise Kaise Kamaye.
1.Refer करके पैसे कमाए
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि BHIM ऐप से पैसे कमाने के बहुत तरीके हैं। उनमें से पहला तरीका है Refer करके पैसे कमाना। भीम ऐप पर आप जितने अधिक लोगों को रेफर करेंगे उतना अधिक पैसा कमा पाएंगे। भीम ऐप के अनुसार आपको प्रत्येक रेफर पर ₹10 से लेकर ₹25 तक का कैशबैक दिया जाता है।
नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार आप जितने लोगों को भीम ऐप का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करते हैं और उन्हें अपने द्वारा भेजी गई लिंक से डाउनलोड करवाते हैं तो आपको प्रत्येक डाउनलोड पर ₹10 से लेकर ₹25 तक का कैशबैक दिया जाता है। इस प्रकार आप रेफरल प्रोग्राम के तहत भीम ऐप से पैसा कमा सकते हैं।
रेफर के द्वारा पैसा कमाने का तरीका यह है कि पहले आप अपने मोबाइल में भीम ऐप डाउनलोड करें। उसके बाद भीम ऐप पर अपना अकाउंट बनाने के बाद वैसे लोगों को भीम ऐप का लिंक शेयर करें जिनके मोबाइल में अभी तक भीम ऐप नहीं है और जिन्होंने अभी भीम ऐप का इस्तेमाल नहीं किया है।
जब आप ऐसा करेंगे तो प्रत्येक रेफर के एवज में आपको अच्छी खासी राशि मिलेगी। भीम ऐप के माध्यम से पैसा कमाने का सबसे प्रचलित तरीका यही है।
2.पहले ट्रांजैक्शन पर ₹50 का कैश बैक
जब आप पहली बार अपने मोबाइल में BHIM ऐप डाउनलोड करके अपना अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर की मदद से साइन अप कर लेते हैं। उसके बाद आपके द्वारा किए गए पहले लेन-देन पर आपको ₹50 का गिफ्ट कार्ड भीम एप के द्वारा दिया जाता है।
यह ट्रांजैक्शन मिनिमम ₹100 का होना चाहिए। इस ₹50 के कैशबैक गिफ्ट कार्ड को आप अपने दूसरे पेमेंट में यूज कर सकते हैं या फिर अपने बैंक अकाउंट में भी ट्रांसफर कर सकते हैं। इस प्रकार आप भीम ऐप का इस्तेमाल करके अपने पहले ट्रांजैक्शन पर ₹50 का कैशबैक ले सकते हैं।
Bhim App Se Paise Kaise Kamaye.
3.₹500 तक का कैश बैक हर महीने
BHIM ऐप की मदद से आप जितने अधिक ट्रांजैक्शन करते हैं उतना ही आपको कैशबैक भारत पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से दिया जाता है। जबकि नई योजनाओं के लिए दिया जाने वाला सामान्य व्यक्ति को ₹750 का कैशबैक और व्यापारी वर्ग को ₹1000 का कैशबैक अलग है।
BHIM ऐप से ₹500 का कैशबैक हर महीने कमाने के लिए आपको महीने में कम से कम 50 ट्रांजैक्शन करने होंगे। तब जाकर आप ₹500 तक का कैशबैक कमा पाएंगे। ये ट्रांजेक्शन किसी भी तरह के हो सकते हैं।
4.पैसों का लेनदेन आनलाईन करके
पैसों को ऑनलाइन लेनदेन करके पैसे कैसे कमाते हैं, इस बात को हम एक उदाहरण से समझते हैं।
मान लीजिए आपकी कोई दुकान है और आपने उसमें दो या तीन स्टाफ मेंबर डाल रखे हैं जो आपके दुकान में आपकी मदद करते हैं। तथा कस्टमर्स को उनका सामान उपलब्ध कराते हैं।
इसमें से आप ने उन तीनों को अलग-अलग काम बांट के रखा होता है कि किसी को कैश संभालना है तो किसी को काउंटर से माल उठाना है तो किसी को कस्टमर को दिखाना है। इस प्रकार आप अपना काम बांट के रखते हैं। इन 3 स्टाफ मेंबर को आपको समय-समय पर सैलरी भी देनी होती है। जिसमें आपका अच्छा पैसा खर्च होता है।
वहीं अगर आप अपनी दुकान या व्यापार ने ऑनलाइन पेमेंट सुविधा का इस्तेमाल करते हैं। तो इससे आपको अपने स्टाफ में कम मैन पावर देना होगा। अगर आप कम मैन पावर देंगे तो इससे आपकी जो सैलरी आप किसी दूसरे को देते हैं वह बचेगी। क्योंकि आपने तो कैश वाले सेक्शन में किसी भी व्यक्ति को नहीं रखा है।
बल्कि वहां पर ऑनलाइन पेमेंट करने का सुविधा दिया है। जिससे यूजर आसानी से आकर ऑनलाइन पेमेंट कर देते हैं और इसमें सुरक्षा भी होती है। यदि उसने ऑनलाइन पेमेंट कर दिया तो सीधे आपके बैंक अकाउंट में पैसे जाते हैं तो आपको चोरी होने आप गुम हो जाने का भी डर नहीं रहता। इस प्रकार आप भीम ऐप का उपयोग करके भीम ऐप की मदद से पैसे कमा सकते हैं।
Bhim App Se Paise Kaise Kamaye.
5.ऑनलाइन भुगतान करके
ऑनलाइन भुगतान करके आप भीम ऐप से पैसे कैसे कमा सकते हैं। इस बात को हम प्रैक्टिकली समझते हैं। मान लीजिए आपका बिजली का बिल आया है और उसे आपको भरना है। आपके घर से बिजली विभाग का कार्यालय 5 किलोमीटर दूर है।
तो जब आपको बिजली का बिल भरना होगा तो इसके लिए आपको 5 किलोमीटर जाना होगा। इसमें आप भाड़े का साधन या फिर अपनी पर्सनल साधन का इस्तेमाल करेंगे। इन दोनों ही स्थितियों में आपको कुछ ना कुछ पैसा खर्च करना ही पड़ता है।
ये बिल के अलावा आपके ऊपर एक्स्ट्रा चार्ज हो जाते हैं। वहीं, अगर हम ऑनलाइन भुगतान की बात करें तो अगर आप का बिजली का बिल आता है तो आप उसे कभी भी किसी भी समय केवल एक क्लिक में आसानी से पेमेंट कर सकते हैं वह भी घर बैठे।
इसके लिए आपको कोई भी एक्स्ट्रा चार्जेस भी नहीं देने होंगे। आप भीम ऐप की मदद से बिल पेमेंट वाले विकल्प में जाकर अपने बिजली उपभोक्ता क्रमांक को रजिस्टर करके आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। इस तरह समय और पैसे की अच्छी बचत होती है। साथ ही आप परेशानियों से भी बच जाते हैं।
साथ ही साथ जब भी अगली बार आप का बिजली बिल बिजली विभाग के ऑफिस से रिलीज किया जाएगा तुरंत ही आपको उसकी जानकारी नोटिफिकेशन के द्वारा मिल जाएगी। इससे आप समय पर बिल जमा कर के लेट फाइन से भी बच जाते हैं।
जब भी आप भी मैथ के माध्यम से अपना बिजली बिल जमा करते हैं तो प्रत्येक महीने की कम से कम 2 प्रतिशत तक कैशबैक मिलता है। इस तरह बिजली बिल जमा करके आप भीम ऐप से पैसे कमा सकते हैं।
आज क्या सीखा
दोस्तों आज के इस लेख में हमने Bhim App Se Paise Kaise Kamaye. के बारे में विस्तृत रूप से जाना। इसके साथ ही साथ हमने भीम ऐप से पैसे कमाने के विभिन्न तरीकों की बात की जैसे -refer करके पैसा कमाए. पहले ट्रांजैक्शन पर ₹50 का कैशबैक ,₹500 का कैशबैक हर महीने, पैसों का लेनदेन ऑनलाइन करके, ऑनलाइन भुगतान करके आदि।
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि यह लेख Bhim App Se Paise Kaise Kamaye आपको पसंद आया होगा। यह लेख यदि आपको पसंद आया है या तनिक भी उपयोगी लगा है तो इससे आप अपने बाकी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वह भी भीम ऐप का इस्तेमाल करते हुए पैसे और समय की बचत करने के साथ – साथ पैसे भी कमा सकें।
SEO And Internet Marketing In Hindi.
Facebook Se Dofollow Backlinks Kaise Banaye?
Youtube Facts In Hindi. For Better Know About Youtube.