Bio Bubble Kya Hai.

0
427
Bio Bubble Kya Hai

Bio Bubble Kya Hai. Indian Premier League यानी कि IPL हमेशा से ही काफी popular रहा है। Season शुरु होने से ले कर season के अंत तक cricket प्रेमी केवल IPL की ही बाते करते है और अपना ज्यादा वक्त IPL देखने व IPL से related news updates देखने मे ही बिताते हैं।

तो आज हम आपके लिए IPL से जुड़ी एक बहुत ही Interesting information लेकर आये है। Cricket प्रेमियों के लिए तो यह जानकारी interesting है ही साथ ही यह एक general knowledge के लिए भी एक बहुत ही important topic है। इसीलिए चाहे आप cricket देखना पसन्द करते है या फिर नही भी करते लेकिन आज का यह article आपको जरूर पसंद आएगा।

आज हम बात करने वाले है Bio Bubble के बारे में। जी हां दोस्तों! यदि आप IPL देखते है तो आपने Bio Bubble का नाम तो जरूर सुना ही होगा और यदि आपने नही भी सुना तो भी कोई बात नही। आज के इस article में हम आपको Bio Bubble से related सारी जानकारी देंगे। आज हम आपको बताएंगे कि Bio Bubble क्या है, Bio Bubble कैसे काम करता है, और IPL के last season में Biobubble कैसे टूटा? चलिए शुरू करते है।

Bio Bubble Kya Hai. What is Bio Bubble?

Bio bubble एक ऐसी दुनिया है जिसमे रहने वाले लोग बाहरी दुनिया से सम्पर्क में नही जा सकते है। इसमे न केवल खिलाड़ी बल्कि खेल से जुड़े सभी लोग जैसे कि coaches, team members, staff, और यहां तक कि doctors को भी bio bubble में ही रखा जाता है। किसी को भी bio bubble के छेत्र से बाहर जाने की अनुमति नही होती। और न ही कोई बाहर से Bio bubble में प्रवेश कर सकता है।

आसान शब्दो मे हम ऐसा भी कह सकते है कि खिलाड़ियों व बाकी सभी लोगों को निर्धारित जगहों के अलावा कहीं और जाने की permission नही होती। उन जगहों पर केवल bio bubble में included लोग ही होंगे। Bio Bubble से न तो कोई बाहर जा सकता है और न ही कोई बाहर का व्यक्ति अंदर आ सकता है।

Bio bubble में सभी लोगों को corona नियमो का पालन करना होता है और social distancing बना के रखनी होती है। साथ ही इसमे सभी खिलाड़ियों की और अन्य staff members की समय समय पर corona सम्भन्धित जांच भी की जाती है। अपने आप मे यह एक अलग और secure environment होता है जिसमे बाहरी व्यक्ति को बिल्कुल भी प्रवेश करने के अनुमति नही होती है।


NEFT Kya Hai. NEFT Se Paise Kaise Bheje?

Data टाइप क्या हैं.Data Type In Hindi

Static And Dynamic वेबसाइट क्या है


Bio Bubble कैसे काम करता है?

IPL शुरू होने से अंत तक कोई भी खिलाड़ी या अन्य staff member bio bubble से बाहर नही जा सकता। यदि किसी emergency में या किसी भी situation में किसी को बाहर जाना पड़ता है तो इसके लिए उसे पहले अनुमति लेनी होगी।

साथ ही Bio Bubble में लौटने से पहले उसे 7 दिन के लिए quarantine किया जाएगा और उसके बाद उस व्यक्ति का Corona test किया जाएगा। Corona report negative होने के case में ही उसे वापिस Bio Bubble में जाने के अनुमति दी जाएगी।



BCCI ने बनाये सख्त नियम:

Bio bubble को लेकर BCCI बहुत ही serious थी और इसके लिए बहुत ही सख्त नियम बनाये गए थे। यदि कोई भी खिलाड़ी या staff member bio bubble को तोड़ता है या इससे बाहर जाता है तो उसे Code of Conduct का दोषी माना जायेगा और उसपे कुछ matches का प्रतिबन्ध भी लगाया जाएगा।

BCCI ने bio bubble को लेकर इतने सख्त नियम बनाये थे कि corona test करने वाले medical staff को भी इससे बाहर जाने की अनुमति नही थी।

Tracking device से निगरानी:

Bio bubble के अंदर सभी players व staff members पर नज़र रखने के लिए Tracking devices का इस्तेमाल किया गया था। इसके लिए special GPS tracking devices तैयार किये गए थे जिन्हें खिलाड़िओं को अपने कलाई पर पहनना होता था।

इन tracking device की मदद से खिलाड़ियों ओर बाकी staff members पर नज़र रखी जाती थी। इसी से पता चलता था कि कौन bio bubble के अंदर है और कौन बाहर।

IPL का 2020 season:

यदि हम IPL के पिछले season 2020 की बात करे तो यह season UAE में खेला गया था व इसमे भी bio bubble का इस्तेमाल किया गया था। UAE में खेला गया IPL सफल रहा था। इसमे bio bubble की निगरानी व tracking device की निगरानी का जिम्मा Restrata नाम की professional company को सौंपा गया था। और इस company ने बहुत ही अच्छे से यह जिम्मेदारी निभाई थी और IPL 2020 को सफल बनाया था।

लेकिन यदि हम 2021 की बात करे तो यह काम local hospital और local agencies के भरोसे छोड़ दिया गया था, जो कि Restrata जैसे काम नही कर पाई और bio bubble टूट गया।

Bio Bubble कैसे टूटा और कौन कौन से खिलाड़ी हुए संक्रमित?

Kolkata Knight Riders के खिलाड़ी Varun Chakravarthyअपने कंधे का scan करवाने गए थे और कहा जा रहा है कि तभी Bio bubble टूटा और वे कोरोना की चपेट में आ गए।

3 May को KKR के Varun Chakravarthy और Sandeep Warrier की corona report positive पाई गई थी। इसके बाद RCB के साथ उनका मुकाबला होना था जो कि स्थगित कर दिया गया। तभी Chennai Super Kings के staff के सदस्य भी corona positive पाए गए।

इसके ठीक बाद ही corona Sunrisers Hyderabad और Delhi Capitals के खेमे तक भी पहुंच गया। तभी IPL को स्थगित करने का फैसला लिया गया।



Conclusion

उम्मीद है आपको यह जानकारी मिल गयी होगी कि Bio Bubble Kya Hai ओर यह कैसे काम करता है। यदि आपके मन मे इससे related कोई भी सवाल है या कोई query है तो आप नीचे comment box में comment कर सकते है। हम जल्द से जल्द आपके सवालो के जवाब देने का प्रयास करेंगे।

साथ ही यदि आप इस तरह की कोई अन्य जानकारी पाना चाहते है तो भी आप नीचे लिख सकते है। हम आपके लिए वह जानकारी अवश्य लेकर आएंगे। आप हमारे instagram page को भी follow कर सकते है जहां हम अपनी posts से सम्भन्धित जानकारी देते रहते है। (@tech.bagz)

आप हमारे youtube channel को भी subscribe कर सकते है जहां आपको technology related information जैसे कि Mobile reviews, mobile accessories, computer, laptop, camera आदि की सारी जानकारी मिल जाएगी। (https://www.youtube.com/channel/UCDWG_6tXztuv-2O7Vr5j9wA)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here