Canva Kya Hai. आपने देखा होगा कि बहुत सारे सोशल मीडिया (Social media) यूजर्स सोशल मीडिया साइट जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि पर अपने Followers को बढ़ाने के लिए Daily पोस्ट करते हैं। यह पोस्ट स्टाइलिश और इंटरेस्टिंग होती है, साथ ही इनफॉर्मेटिव (Informative) भी होती है। यदि आप अच्छी तरह से Edit करना जानते हैं तो Canva की मदद से आप भी आसानी से इस तरह के पोस्ट को बना सकते हैं।
Canva सॉफ्टवेयर ग्राफिक डिजाइनिंग को काफी आसान कर देता है। इससे बेहतरीन डिजाइन बेहद कम समय में बनाई जा सकती है। यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसमें आपको ज्यादातर फीचर्स (Features) मिल जाते हैं। आप Youtube के लिए भी Canva की मदद से vedio की thumbnail आसानी से बना सकते हैं। या फिर अगर आप शार्ट वीडियो (short video) बनाना चाहते हैं, तब भी आप Canva की मदद से बना सकते हैं।
आइए जानते हैं Canva क्या होता है? इसका इस्तेमाल कैसे करें? इसकी क्या-क्या फीचर्स होते हैं? साथ ही यह भी जानेंगे कि Canva का इस्तेमाल करके हम पैसा कैसे कमा सकते हैं?
Canva Kya Hai – Canva for PC
Canva का इस्तेमाल आप web version के रूप में भी कर सकते हैं और App की तरह भी कर सकते हैं। आप अपने स्मार्टफोन पर भी Canva app की मदद से डिजाइन बना सकते हैं। लेकिन App की तुलना में canva वेबसाइट (Web version) पर डिजाइन (Design) बनाना ज्यादा बेहतर माना जाता है क्योंकि यहां पर आपको ज्यादा features देखने को मिलते हैं।
आप इसके लिए अपने लैपटॉप/ डेक्सटॉप (PC) पर Canva App इंस्टॉल कर सकते हैं या फिर Canva का सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं या फिर आप सीधे Canva की वेबसाइट पर जाकर web version का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी पसंद की डिजाइन को बेहद आसानी से और बेहद कम समय में बना सकते हैं।
आप अपनी जरूरत के अनुसार canva के free और paid वर्जन का इस्तेमाल कर सकते हैं। Canva के free वर्जन में भी आपको बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं। यदि आप Bigner हैं तो आप Canva का free वर्जन use करके Canva के बेसिक्स को सीख सकते हैं।
Canva Kya Hai
Canva एक ऑनलाइन ग्राफिक डिजाइन सॉफ्टवेयर (software) है। इसकी मदद से आसानी से instagram post, Fb post, thumbnail, logo, poster आदि को बनाया जा सकता है।
Canva पर बहुत सारे templates दिए होते हैं जिसे आप edit करके डिजाइन भी कर सकते हैं। Canva एक प्रोफेशनल ग्राफिक डिजाइनिंग की तरह काम करने वाला टूल (tool) है।
Canva अन्य दूसरे डिजाइन tools की तरह काफी हद तक Drag and Drop की तकनीक पर काम करता है। लेकिन यह अन्य दूसरे डिजाइनिंग टूल्स से काफी अलग है। क्योंकि यहां पर बेहतरीन प्रोग्रामिंग का काम आप देख सकते हैं। इसमें Python, CSS Java html जैसे प्रोग्रामिंग वर्क है जो Back end से Canva को अन्य दूसरे डिजाइनिंग tools से बेहतर बनाने का काम करते हैं।
Canva का इस्तेमाल (canva ka use) आप दो तरीके से कर सकते हैं – पहला Canva को वेबसाइट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरा canva को ऐप के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
वेबसाइट की तुलना में app पर कम फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसलिए ज्यादातर ग्राफिक डिजाइनर्स Canva की वेबसाइट का उपयोग करना पसंद करते हैं।
Canva Kya Hai – Uses Of Canva
Canva का इस्तेमाल आप free और pro (paid version) दोनों रूप में कर सकते हैं। यहां पर आपको तीन प्रकार के प्लान देखने को मिलते हैं –
- Free canva
- Pro canva और
- Enterprise
Canva फ्री प्लान में आपको कई सारे templates, image और elements उपयोग करने को मिलता है। लेकिन इनकी एक लिमिटेशंस होती है। वहीं यदि आप Pro canva का प्रोग्राम लेते हैं तो सभी templates, elements, image का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप प्रोफेशनल है तो Enterprise के रूप में Canva का इस्तेमाल करते हैं तो टीम वर्क जैसे फीचर्स भी आप को canva पर मिल जाएंगे।
- Qualcomm Snapdragon Processor Kya Hai.
- Difference Of Calculator And Computer.
- Computer की प्रकार.Types Of Computer.
- Tuple Kya Hai| Tuple In Computer Science. (Python And DBMS)
Canva का उपयोग कैसे करें
- Canva का उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको Canva की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां पर आपके सामने Canva का Home पेज खुलेगा।
- Home पेज पर आपको इसके कई सारे फीचर्स देखने को मिल जाएंगे। जैसे सबसे पहले आपको What will you design टेक्स्ट के नीचे बहुत सारे template दिखेंगे, जिसमें प्रेजेंटेशन, logo, poster, resume जैसे कोई भी टेंपलेट्स आप चुन सकते हैं।
- इसके बाद डिजाइन पर क्लिक करें।
- आपको पेज पर ही लेफ्ट साइड (Left side) में template, elements, upload, Text, background के विकल्प देखने को मिल जाएंगे। जिसका इस्तेमाल आप डिजाइन को बनाने में कर सकते हैं।
- template वे डिजाइन होते हैं जो Canva पर पहले से ही बने होते हैं और आप उसमें एडिट करके अपने अनुसार डिजाइन कर सकते हैं और अगर आप Canva के template को नहीं इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप blank page ले सकते हैं और अपनी पसंद की डिजाइन elements, text आदि का इस्तेमाल करके बना सकते हैं।
- Canva के अंदर लगभग ढाई लाख से भी ज्यादा templates मौजूद है, जो एक ग्राफिक डिजाइनर के काम को आसान बना देते हैं। इतने सारे template होने की वजह से यह कई सारे डिजाइनर को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
Canva Kya Hai – History
Canva एक ऑनलाइन डिजाइनिंग टूल्स (designing tools) के रूप में दुनिया भर में मशहूर है। यह ऑस्ट्रेलियाई स्टार्टअप है। इसे साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के एक एंटरप्रेन्योर ने लांच किया था। अब तक 13 मिलियन से भी अधिक लोग इस एप्लिकेशन का उपयोग नए-नए डिजाइन को बनाने के लिए करते हैं।
Canva में अब तक एक अनुमान के मुताबिक तीन अरब से भी ज्यादा डिजाइन बनाई जा चुकी है। Canva की खास बात यह है कि यह एक, दो, या तीन भाषा तक सीमित नही है बल्कि यह 100 भाषाओं के साथ दुनिया के 190 देशों में स्थापित हो चुका है। आंकड़ों के अनुसार Canva में 600 से भी ज्यादा कर्मचारी वर्तमान समय में कार्यरत हैं।
Canva का use कैसे करें : Canva से Design कैसे बनाये
Canva की मदद से कोई design कैसे बनाये इसके लिए उदाहरण के तौर पर हम आपको बताएंगे कि canva से वॉलपेपर कैसे बनाएं?
Canva डिजाइनिंग टूल्स का इस्तेमाल ऑनलाइन किया जाता है। यह काफी हद तक ड्रैग एंड ड्राप तकनीक पर ही काम करता है। जिससे यह काम को बेहद आसान बना देता हैम आज हम जानेंगे स्टेप बाय स्टेप (step by step) Canva का इस्तेमाल करके हम कोई भी design कैसे बना सकते हैं। उदाहरण के लिए हम एक पोस्टर को बनाएंगे।
- सबसे पहले Canva की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। Canva की ऑफिशल वेबसाइट www.canva.com है।
- अब आपको Canva पर साइन इन (Sign in) करना होगा क्योंकि sign in करने के बाद ही आप Canva पर ज्यादा से ज्यादा फीचर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे।
- Canva पर sign in करना कोई मुश्किल काम नहीं है। यह मैन्युअली भी किया जा सकता है। अथवा गूगल अकाउंट या फेसबुक अकाउंट से भी आप canva पर sign in बेहद आसानी से कर सकते हैं।
- Sign in करने के बाद create design में जाएं।
- जब आप create design पर क्लिक करेंगे तो आपको बहुत सारे templates मिलेंगे। इसमें से आप अपने पसंद के templates साइज में डिजाइन कर सकते हैं। अगर आप ब्लॉगिंग करते हैं और अपने ब्लॉगिंग के लिये feature image बनाना चाहते हैं तो डेक्सटॉप वॉलपेपर में जाये।
- डेस्कटॉप वॉलपेपर पर आप क्लिक करेंगे तो आपको कुछ templates दिखाई देंगे। इसके अलावा लेफ्ट साइड में Templates के नीचे Uploads, Elements, Text, Audio, Vedio, Background जैसे फीचर्स दिखाई देंगे।
- अब elements पर क्लिक कर के उदाहरण के तौर पर आप canva logo सर्च कर सकते हैं। यहां पर आपको Canva के logo देखने को मिलेंगे। आप उनमें से किसी पर क्लिक कर सकते हैं। जैसे आप क्लिक करेंगे, आपके सामने वह, ब्लैंक पेज पर दिखाई देने लगेगा।
- अब उस logo को माउस की मदद से आसानी से ड्रैग किया जा सकता है। इसके बाद दोबारा elements पर जाकर कंप्यूटर सर्च करें और जो भी इमेज आपको पसंद आये, उस पर क्लिक कर दे। वह image भी अपने ब्लैंक पेज पर आ जाएगी।
- आप image के कोने को पकड़कर इसका size को बड़ा और छोटा भी कर सकते हैं। इसके बाद आप बैकग्राउंड कलर भी आसानी से बदल सकते हैं। इसके लिए पहले बैकग्राउंड सेलेक्ट करके या फिर आप कलर के सैंपल में क्लिक करेंगे तो कलर का टाइप खुल जाएगा। जहां पर आप अपने पसंद का कलर चुन सकते हैं।
- अब बाएं तरफ दिए गए text टैब पर क्लिक करके आप image में जैसे “Canva क्या है, और इसका उपयोग कैसे करें” उदाहरण के तौर पर लिख सकते हैं।
- अंत में अपने साइट का logo भी image पर लगा सकते हैं।
- इसके अलावा आपके क्रिएटिव माइंड में जो भी विचार आये, आप उस तरह से कोई भी चीज बना सकते हैं। अब इसके बाद Download करने की बारी आती है। आपको पेज के दाईं तरफ सबसे ऊपर एक Download का बटन दिखाई देगा। जहां पर आप क्लिक करेंगे तो आपको download में कई ऑप्शन दिखाई देगा। आप jpg, png या pdf किसी भी फॉरवर्ड में image को download कर सकेंगे।
- Canva का इस्तेमाल करना काफी आसान है। थोड़ी सी प्रैक्टिस के साथ आप इससे आसानी से डिज़ाइन बना सकेंगे।
Canva का उपयोग कैसे करें (कुछ पॉइंट)
- Canva की ऑफिशियल वेबसाइट पर sign in या log in करने के बाद आपको Home पेज दिखाई देगा।
- Home पेज पर आपको what will you design टेक्स्ट के नीचे बहुत सारे template दिखाई देंगे। जहां पर आपको प्रेजेंटेशन, logo, poster जैसे कई विकल्प देखेंगे। आपको इसमें से किसी एक का चयन करना होगा।
- इसके बाद आप डिजाइन पर क्लिक करेंगे। तब पेज के लेफ्ट साइड में templates, elements, upload, text जैसे ऑप्शन दिखाई देंगे। आप इनमें से templates का चुनाव कर सकते हैं अथवा blank page लेकर खुद से creat कर सकते हैं।
- templates वो डिजाइन होती है जो Canva पर पहले से बनी होती है। इसे edit करके आप अपने अनुसार डिजाइन कर सकते हैं।
- Elements एक बॉक्स की तरह होता है जिसमें आपको line, circle, image, graphic, video आदि मिलते हैं।
- यह कोई भी डिजाइन बनाने में काफी उपयोगी होते हैं।
- Text में आपको बहुत सारे font, Heading, Sub Heading मिलता है। आप इसका उपयोग करके कुछ भी लिख सकते हैं और अपनी डिजाइन को good looking बना सकते हैं।
- डिजाइन तैयार होने के बाद राइट साइड कॉर्नर में download का ऑप्शन होता है जहां से आप अच्छी क्वालिटी के image download कर सकते है।
- Canva पर आप वीडियो की छोटी-छोटी क्लिप भी बना कर डाउनलोड कर सकते हैं।
Canva की खास बात यह है कि जब आप यहां पर Sing in करते हैं तो आपकी आईडी सेव हो जाती है। जिससे आप जो भी डिजाइन बनाते हैं वह भी आपकी आईडी पर save हो जाती है। जिसे आप कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं या फिर अपने डिजाइन को edit कर सकते हैं।
Features
ग्राफिक डिजाइन बिगनर के लिए थोड़ा मुश्किल काम लग सकताहै। यह एक सीखने वाली skill है। अगर इसमें थोड़ा सा समय दिया जाता है तो इसे आसानी से सीखा जा सकता है। Canva की मदद से ग्राफिक डिजाइनिंग सीखना काफी आसान है। यह काम को आसान बनाती है। साथ ही इसकी क्वालिटी भी काफी बेहतरीन होती है।
- canva में fonts की संख्या काफी ज्यादा होती है। इस वजह से आप बहुत सी भाषाओं में text को आसानी से डिजाइन कर सकते हैं और उसे Bold, Italic, Color डालकर मनचाहे तरीके से डिजाइन कर सकते हैं।
- Canva पर बहुत से image एलिमेंट फ्री में मिल जाते हैं।
- अगर आप Canva का फ्री वर्जन use करते हैं, तभी आप अच्छी डिजाइन बना सकते हैं।
- Canva द्वारा बनाई गई कोई भी डिजाइन आप कहीं भी उपयोग कर सकते हैं।
- canva पर जितने templates होते हैं या फिर जितनी image आप बनाते हैं वह कॉपीराइट फ्री (copyright free) होती है।
Canva Jankari In Hindi – Canva कैसे सीखे
Canva में ऐसे कई फीचर्स होते हैं जिन्हें सीखने में वक्त लग सकता है। आप Canva पर दिए गए सभी फीचर्स को प्रैक्टिस कर कर के खुद से भी सीख सकते हैं और आप कोई भी बेहतरीन डिजाइन आसानी से बना सकते हैं।
अगर आप जल्दी सीखना चाहते है तो आपको अलग-अलग तरह के वीडियो ट्यूटोरियल या कोर्स भी मिल जाएंगे, जहां से आप Canva सीख सकते हैं। यदि आप Canva का प्रोफेशनल इस्तेमाल करना चाहते हैं और आप एक अच्छा डिजाइनर बनना चाहते हैं तो आप Udemy जैसे online learning प्लेटफॉर्म से Canva को सीख सकते हैं।
यहां पर बेहद कम कीमत पर आपको Canva सीखने को मिल जाएगा। साथ ही आपको सर्टिफिकेट भी मिलेगा। Udemy पर Canva सीखने के कई सारे सर्टिफिकेट कोर्स मौजूद हैं।
Canva Kya Hai – Canva से पैसा कैसे कमाएँ
Canva ग्राफिक डिजाइनर के लिये एक बहुत ही बेहतरीन सॉफ्टवेयर है। अगर आप Canva को सही ढंग से सीख लेते हैं तब आप कस्टम प्रिंटिंग शॉप भी खोल कर कमाई कर सकते हैं।
इसके अलावा आप Canva सीखने के बाद आप घर बैठे फ्रीलांसिंग भी कर सकते हैं। आप कई सारी फ्रीलांसिंग साइट जैसे fiverr, Upwork Freelancer, Guru.com आदि वेबसाइट पर रजिस्टर कर के ग्राफिक डिजाइनर के रूप में खुद को इंट्रोड्यूस करा सकते हैं और अपने क्लाइंट्स के लिए ग्राफिक डिजाइनिंग करके पैसा कमा सकते हैं।
निष्कर्ष
आप ने इस पोस्ट में जाना की Canva Kya Hai हम उम्मीद करते है आप को यह पोस्ट पसंद आये होगी। आपको अगर ये Article पसंद हुई होगी तो आप इसको Share कर सकते है जिनको Canva के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नही है। ताकि उनको भी Canva के बारे में जानकारी मिल सके।
CSC Kya Hai| What Is Common Service Centres.