Computer Mouse क्या है.कंप्युटर इस्तेमाल करने वाले लोग माउस से परिचित तो होंगे ही।ऐसे में यदि आप नए कंप्युटर यूजर हैं तो आपको माउस के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए.
इसलिए हमने इस आर्टिकल में माउस के क्या है और इसके क्या इस्तेमाल हैं?माउस कितने प्रकार के होते हैं?इसके बारे में पूरी जानकारी दी हुई है।
चूंकि कंप्युटर माउस कई तरह के होते हैं इसलिए हमने सभी मुख्य तरह के माउस के बारे में विस्तृत वर्णन किया है।गेम खेलने के लिए अलग तरह का माउस और सामान्य जरूरत के लिए अलग तरह का माउस इस्तेमाल होता है।
इसमें हमने आपको ये भी बताया है की माउस खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कंप्युटर माउस क्या है?Mouse Definition
Computer Mouse क्या है.माउस हथेली में समा जाने वाला एक पोइंटिंग इनपुट डिवाइस है जो की कंप्युटर को इनपुट कमांड देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
माउस का पोज़िशन कंप्युटर स्क्रीन में कर्सर के रूप में दिखाई देता है।यूजर जिस तरीके से माउस को इधर-उधर खिसकाता है कंप्युटर स्क्रीन में कर्सर भी उसी दिशा में चलता है।
माउस को X और Y ऐक्सिस पर आप जिस तरीके से खिसकाएंगे उसका कर्सर भी उसी तरीके से कंप्युटर स्क्रीन पर खिसकता हुआ दिखाई देगा।
माउस की मदद से आप कई तरह के ऑपरेशन पूरा कर सकते हैं जिनके बारे में हम आगे जानेंगे।माउस को चिकने रबर पैड पर रखकर इस्तेमाल करना चाहिए।आगे हम जानेंगे की माउस कितने तरह के होते हैं।
पोइंटिंग डिवाइस Computer Mouse क्या है? Pointing Device
Computer Mouse क्या है.कंप्युटर में कमांड देने के लिए इस्तेमाल होने वाले वो सभी इनपुट डिवाइस जिनकी मदद से एक यूजर कंप्युटर स्क्रीन पर कर्सर को घूमा सकता है और उसके जरिए कंप्युटर को कमांड दे सकता वो पोइंटिंग डिवाइस कहलाते हैं।जैसे की माउस,जॉइस्टिक,लाइट पेन इत्यादि।
पोइंटिंग डिवाइस आने के पहले सिर्फ कीबोर्ड के जरिए ही कंप्युटर को इन्स्ट्रक्शन दिया जाता था लेकिन जब से ऑपरेटिंग सिस्टम मे (GUI) आया तभी से एक ऐसे यंत्र की जरूरत थी जिसे हाथ से घुमाकर कंप्युटर को इन्स्ट्रक्शन दिया जा सके और तभी पोइंटिंग डिवाइस की जरूरत पड़ी।
कंप्युटर माउस का इतिहास- History Of Mouse
Computer Mouse क्या है.दूसरे विश्व युद्ध के बाद Ralph Benjamin नाम के ब्रिटिश scientist और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ने पहली बार 1964 में Trackball नाम का एक पोइंटिंग डिवाइस बनाया।
वो उस समय ब्रिटिश Navy में Scientist के तौर पर काम कर रहे थे।ये डिवाइस उन्होंने निशाने पर लिए गए Aircraft के भविष्य में पोंज़िशन जानने के लिए बनाए थे।इनके बाद कई लोगों ने अपने-अपने पोइंटिंग डिवाइस बनाया।
हालांकि माउस के आविष्कारक Douglas Engelbart को माना जाता है।वो एक अमेरिकन इंजीनियर थे और उन्होंने 1963 में Stanford Research Institute में अपना रिसर्च लैब बनाया ताकि वो कंप्युटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के तकनीक को विकसित कर सकें।
सन् 1964 में , Bill English नाम के एक कंप्युटर इंजीनियर Engelbart से मिले और उन्होंने पहला माउस Prototype बनाने में उनकी मदद की।
इस माउस के बारे में पहली बार 1965 में प्रिन्ट के माध्यम से लोगों को बताया गया।9 दिसम्बर 1968 को Engelbart ने सार्वजनिक रूप से लोगों को ये बताया की ये सभी बनाए गए माउस का निचोड़ है।
लेकिन माउस इस्तेमाल करने वाला पहला पर्सनल कंप्युटर 1973 में बनाया गया जिसका नाम Xerox Alto था।ये पहला कंप्युटर था जिसमें माउस का इस्तेमाल किया जा सकता था।
Computer Mouse क्या है.ज्यादातर कंप्युटर माउस का आकार बस इतना बड़ा होता है की वो आपकी हथेली मे आराम से आ जाएगा।यदि इसके आकार की बात करे तो ये चूहे की तरह ही होता है।
आज के समय में कई तरह के माउस आने लगे हैं तो उनके आकार थोड़े से अलग होते हैं।
बहुत लोगों का ये सवाल रहता है की माउस में कितने बटन रहते हैं? तो हम आपको बता दें की इसमें ज़्यादतर 2 बटन और एक व्हील होता है जो की पेज को स्क्रॉल करने के काम आता है।
कुछ माउस में तीन बटन भी होते हैं।आज के समय में जरूरत के हिसाब से और भी कई तरह के माउस आने लगे हैं जिनके बारे में हम आगे जानेंगे।
कंप्युटर माउस के कार्य बताइए – Use Of Mouse
Computer Mouse क्या है.माउस का इस्तेमाल इनपुट डिवाइस के तौर पर किया जाता है।कंप्युटर स्क्रीन पर एक कर्सर दिखाई देता है जो की माउस के पोंज़िशन को दर्शाता है।
आप माउस के जरिए उस कर्सर को स्क्रीन पर कहीं भी ले जा सकते हैं और साथ ही माउस के जरिए आप Pointing, Selecting, Clicking, Drag And Drop और Scrolling जैसे ऑपरेशन पूरा कर सकते हैं।चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं-
i) Pointing :
जब आप माउस को इधर-उधर किसी भी दिशा में चलाते हैं तो उसके अनुसार स्क्रीन पर कर्सर भी चलता है।जब ये कर्सर किसी फाइल,आइकन,बटन या फ़ोल्डर पर पहुंचता है तो वहाँ पर बॉक्स के आकार में रंग भरा हुआ दिखाई देता है।
ये रंग वाला ऑब्जेक्ट ये दिखाता है की कर्सर उसके ऊपर है और अगर आप क्लिक करते हैं तो उसी पर क्लिक हो जाएगा और साथ ही यदि उस ऑब्जेक्ट के बारे में कोई जानकारी होती है तो वो भी एक छोटे से बॉक्स में दिखाई देता है।
ii) Selecting :
किसी टेक्स्ट,फाइल,फ़ोल्डर या अन्य कोई भी कंप्युटर का ऑब्जेक्ट हो यदि उसके ऊपर कर्सर को लेजाकर माउस में स्थित बाएं बटन को दबाकर यदि खींचा जाए तो जहां तक खींचा जाएगा उतना हिस्सा सिलेक्ट हो जाएगा।
उसके बाद सिलेक्ट हुए हिस्से से आप जो करना चाहते हैं कर सकते हैं।इसी क्रिया को Selecting बोलते हैं।
iii) Clicking :
कंप्युटर में उपलब्ध कोई भी ऑब्जेक्ट जिस पर कर्सर हो यदि उसपर बायाँ बटन दबा दिया जाए तो उस ऑब्जेक्ट पर क्लिक हो जाता है जिस ऑब्जेक्ट पर कर्सर था।
क्लिक करने के लिए एक से दो बार दबाया जाता है ,ये आपके कंट्रोल पैनेल की सेटिंग में होता है की आप कितने बार दबाने पर क्लिक होने का ऑपरेशन पूरा करना चाहते हैं।क्लिक करने से वो फाइल,फ़ोल्डर या सॉफ्टवेयर ओपन हो जाता है।
iv) Drag And Drop :
माउस के कर्सर के जरिए किसी भी ऑब्जेक्ट को सिलेक्ट करके यदि खींचकर उसे कहीं और छोड़ दिया जाए तो ऑब्जेक्ट अपने पुराने जगह से नए जगह पर आ जाता है इसी को Drag And Drop कहते हैं।
v) Scrolling :
हमने आपको बताया था की माउस में एक व्हील होता है उसके मदद से हम किसी पेज को ऊपर-नीचे कर सकते हैं।इसके लिए उस व्हील को ऊपर या नीचे की तरह घूमाना पड़ता है।इसी को Scrolling कहते हैं।
vi) Mouse Me Right Click :
जैसा की आपने देखा होगा माउस में एक दाहिने और एक बाएं मे बटन होता है।दाहिने बटन का मुख्य काम कई तरह के ऑप्शन को लाना होता है।
आप कंप्युटर पर किसी भी तरह का काम कर रहे हों यदि आप राइट क्लिक करते है तो आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलते हैं।इसमें इस बात का ध्यान रखें की राइट क्लिक करते समय आपंके माउस का कर्सर कहाँ है क्योंकि आपके माउस का कर्सर जहां पर होगा उसी से संबंधित ऑप्शन भी आपको देखने को मिलेगा।
कंप्युटर माउस कितने प्रकार के होते हैं – Types Of Mouse
माउस को विभिन्न आधार पर कई प्रकार में बांटा जा सकता बांटा जा सकता है क्योंकि माउस में तकनीकी,बनावटी और अन्य विभिन्नताएं हो सकती हैं चलिए एक-एक करके सभी को देखते हैं।
तकनीक के आधार पर माउस के प्रकार
चूंकि आपको पता है की माउस एक पोइंटिंग इनपुट डिवाइस है जो की कंप्युटर स्क्रीन पर कर्सर को कहीं भी ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।माउस में पहले की तकनीक में बदलाव करके नया बनाया गया है।चलिए उसके बारे में जानते हैं।
-
-
Mechanical Mouse :
-
मकैनिकल माउस में उसकी पोंज़िशन Trace करने के लिए बॉल का इस्तेमाल किया जाता है।इसमें माउस के नीचे एक बॉल दिया हुआ होता है और जब यूजर माउस को चलाता है तो वो बॉल भी उसी के अनुसार घूमता है और कंप्युटर को कमांड जाता है।इसका इस्तेमाल पहले अधिक होता था अब कम होता जा रहा है।
-
-
Optical Mouse :
-
ऑप्टिकल माउस में पोज़िशन Trace करने के लिए एलईडी लाइट का इस्तेमाल किया जाता है।इसमें आपको नीचे की तरफ एक एलईडी लाइट जलता हुआ दिखाई देगा इसी की मदद से माउस के स्थान को Trace किया जाता है।
ऑप्टिकल माउस के अंतर्गत ही एक और माउस है जिसका नाम है लेसर माउस।इसमे एलईडी लाइट की जगह लेसर लाइट का इस्तेमाल किया जाता है।
बिना तार का माउस- Wireless Mouse
Computer Mouse क्या है.वायरलेस माउस बिना तार का माउस होता है।ये माउस इन्फ्रारेड रेडीएशन,ब्लूटूथ या वाईफाई तकनीक पर काम करता है।
इसका इस्तेमाल आप दो तरीके से कर सकते हैं या तो आपके कंप्युटर या लैपटॉप में वो तकनीकी यंत्र हो जिस तकनीक पर ये माउस बनाया गया है और या तो आप यूएसबी Receiver लगाकर इस माउस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ब्लूटूथ माउस- Bluetooth Mouse
उदाहरण के तौर पर यदि आप ब्लूटूथ माउस का इस्तेमाल करना चाहते हैं और आपके कंप्युटर सिस्टम में पहले से ब्लूटूथ नहीं है तो आप यूएसबी ब्लूटूथ Receiver अपने कंप्युटर के यूएसबी पोर्ट में लगा सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
तार वाला माउस – Wired/USB Mouse
ये सबसे मशहूर और सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला माउस है क्योंकि ये सभी माउस की तुलना में सस्ता होता है और इसे चलाने में कोई परेशानी भी नहीं आती है।इस माउस में से एक यूएसबी केबल निकला हुआ होता है जिसे आप अपने कंप्युटर के यूएसबी पोर्ट में लगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
हालांकि माउस के आकार अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन इसमें डाटा Transfer करने के लिए यूएसबी का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इसे यूएसबी माउस कहते हैं।
Vertical Mouse
Computer Mouse क्या है.ये माउस साधारण माउस से आकार में थोड़े से अलग होते हैं जैसा की नाम से ही लग रहा है वर्टिकल यानि की सीधा खड़ा।
ये माउस भी थोड़ा सा सीधा खड़ा होता है ,इसे ऐसा बनाने का कारण है इसे पकड़ने में आसानी होना क्योंकि जो माउस सामान्यतः इस्तेमाल होता है वो थोड़ा सा चपटा होता है और उसे पकड़ने में हाथ को थोड़ा सा घुमाना पड़ता जिससे कुछ लोगों Discomfort या Injury हो जाती है इसी से बचने के लिए ये माउस बनाया गया है।
Stylus Mouse
इसे पेन माउस भी कहते हैं इसकी खासियत ये है की ये पेन की आकार का होता है और इसे इस्तेमाल करने के लिए एक यूएसबी Receiver भी मिलता है जिसे आप अपने कंप्युटर में लगा सकते हैं।आप इसे कहीं भी लेजा सकते हैं।
Gaming Mouse
इस तरह के माउस का इस्तेमाल गेम खेलने के लिए किया जाता है।ये अन्य माउस से बनावट में अलग होते हैं।इन्हे इस तरह से बनाया जाता है की गेम खेलने में आसानी हो।ये कई तरह के आकार में आते हैं और इनमे बटन की संख्या 4 या उससे भी अधिक हो सकती है।
इसकी बनावट कुछ इस तरह से होती है की यूजर इसके कुछ हिस्से निकाल सकता है और इसका वजन कम कर सकता है।इसके साथ ही वो इसे पकड़ने के तरीके को भी बदलने के लिए कोई हिस्सा निकाल या लगा सकता है।यानि इस माउस का आकार और वजन बदला जा सकता है।
माउस में dpi क्या होता है? What Is Mouse Dpi
माउस में Dpi का पूरा नाम होता है Dots Per Inch.ये माउस की सेन्सिटिविटी या स्पीड को मापने का एक मापदंड है।आपके माउस का Dpi जितना अधिक होगा आपका माउस उतना ही तेज काम करेगा।
सामान्यतः माउस का Dpi 800 होता आप इसे सेटिंग में जाकर बदल सकते हैं।कुछ माउस में Dpi बटन दिया होता है आप उस बटन के जरिए भी माउस की Dpi घटा या बढ़ा सकते हैं।
माउस का पूरा नाम क्या है? Mouse Full Form
Computer Mouse का पूरा नाम Manually Operated User Selection Equipment है।इसका मतलब ये है की ये manually ऑपरेट किया जाने वाला एक सिलेक्शन यंत्र है।
हालांकि कुछ लोग इसके अलग फूल फॉर्म भी बताते हैं वो भी सही है क्योंकि इसका कोई औपचरिक फूल फॉर्म नहीं है है,सब इसके काम के आधार पर बनाया गया है।
माउस की कीमत- Price Of Mouse
Computer Mouse क्या है.बाजार में बहुत सारे माउस अलग-अलग कीमत पर उपलब्ध हैं।इसमें आप जितना साधारण माउस लेंगे उतना ही सस्ता होगा।
यदि आपको सामान्य काम के लिए माउस चाहिए तो वो आपको 70 से 80 रुपये से शुरू होगा लेकिन यदि आपको किसी खास काम के लिए माउस चाहिए तो ये आप अपने काम के अनुसार बाजार में जाकर पता कर सकते हैं।वैसे wired माउस Wirless माउस से सस्ते मिलेंगे।
आपको कौन सा माउस लेना चाहिए
Computer Mouse खरीदते समय आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए की आपकी जरूरत क्या है?यदि आपकी जरूरत सामान्य है तो आप अधिक महंगा माउस क्यों खरीदेंगे।माउस खरीदते समय आप उसका ब्रांड,प्रकार और कीमत सब कुछ में ध्यान में रखते हुए एक अच्छे माउस का चयन कर सकते हैं।
यदि आपको गेम खेलना है या आप वायरलेस माउस लेना चाहते हैं तो आपको थोड़ा सा अधिक पैसा देना पड़ सकता है नहीं तो आप सस्ते वाला माउस भी ले सकते हैं ये अपने बजट के अनुसार निर्धारित करें।
निष्कर्ष: Conclusion
Computer Mouse क्या है.माउस के बारे में यदि संक्षेप में बताएं तो ये एक पोइंटिंग डिवाइस है जिसका इस्तेमाल कंप्युटर को कमांड देने के लिए किया जाता है।ये तार या बिना तार का भी आता है।
तकनीक के आधार पर ये बॉल माउस,एलईडी माउस और लेसर माउस के Varients में आता है।
पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।आशा है की आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा और माउस क्या है,माउस कितने तरह का होता है इन सभी सवालों के जवाब आपको मिल गए होंगे।
लेकिन फिर भी यदि आपका कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेन्ट करके हमें जरूर बताएं।