फौजी गेम क्या हे.इस समय हर कोई Fau-G Game के लॉन्च होने का इंतेजार कर रहा है की कब ये Launch हो और कब आप अपने Mobile में Download करके इसे खेल पाएं।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम ये आर्टिकल लिख रहे हैं ताकि आपको Fau-G Game लॉन्च होने से पहले ही इसकी पूरी Information मिले।
हम इस लेख में फौजी गेम क्या है और इसे कैसे डाउनलोड करें के बारे में सम्पूर्ण जानकारी आपको देने वाले हैं। फौजी गेम को Develope करने वाली कंपनी के बारे में भी जानेंगे।
इसके साथ ही फौजी गेम का पूरा नाम और इसे चलाने के लिए आपको कौन से मोबाईल की जरूरत होगी इसके बारे में भी बात करेंगे। फौजी गेम के बारे में ये सारी जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए आगे पढ़ते रहें।
फौजी गेम क्या है,और ये कैसा गेम है?- fau-g game in Hindi
फौजी गेम क्या हे,फौजी गेम एक तरह ऑनलाइन एक्शन गेम है जिसमें एक से अधिक प्लेयर एक साथ जुड़ पाएंगे और अपने दुश्मन से युद्ध करेंगे। इस गेम मे भारत का फौजी होने के नाते आपको अपने देश के दुश्मन को मारकर देश की रक्षा करनी है।
जैसा की आप नाम से ही समझ सकते हैं फौजी हमारे देश के सैनिकों को कहा जाता है जो देश के बॉर्डर पर तैनात रहते हैं और हमारे देश की रक्षा करते हैं।
फौजी गेम भी हमारे देश के जवानों पर आधारित एक गेम है। इस गेम में हमारे फौजी बॉर्डर पर तैनात होकर दुश्मनों का खात्मा कर देते हैं और उन्हें अपने देश में घुसने से रोकते हैं।
फौजी गेम को बनाने वाली कंपनी
फौजी गेम को बंगलौर स्थित nCore Pvt. Ltd. कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है। इस कंपनी के सीईओ दयानिधि एमजी हैं। इस कंपनी के सलाहकार और निवेशक विशाल गोंडल इस गेम को प्रमोट कर रहे हैं।
बॉलीवुड जगत के मशहूर ऐक्टर अक्षय कुमार भी इस गेम को प्रोमोट करने में लगे हुए हैं।
Film Actor अक्षय कुमार ने ही पहली बार अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से 4 सप्टेंबर 2020 को इस गेम इस गेम के आने की घोषणा की।
फौजी गेम क्या हे,फौजी गेम का ट्रेलर
अभी हाल ही में फौजी गेम का ट्रैलर रिलीज किया गया है। फौजी गेम का ट्रेलर देखकर इसके बारे एक अंदाज लग जाता है की ये कैसा गेम है?
इसके ट्रेलर में हमारे देश के सैनिकों को दुश्मन देश के सैनिकों से लड़ते हुए दिखाया जा रहा है। इसमें लड़ाई की जगह लद्दाक में LAC की बर्फीली पहाड़ियों को दिखाया गया है जहां का तापमान -32°C है।
शुरू में एक भारतीय जवान द्वारा दुश्मन को मारकर गिराने का सीन दिखाया गया है। इसके बाद उस फौजी द्वारा कुछ बोला जाता है शायद पंजाबी लहजे में।
लेकिन उसका मतलब है की “मेरी धरती पे पैर नहीं रखना”। उसके बाद जहाज और पैराशूट पर सवार सैनिक दिखते हैं।
इन सबसे यही पता चलता है की इस गेम में ये सब चीजे हैं और इसे खेलने में काफी मजा आने वाला है। इसमे उड़ने के लिए हेलिकाप्टर का इस्तेमाल करने को भी मिलेगा।
अब इसका लुत्फ उठाने के लिए आपको बस थोड़ा सा इंतेजार करने की जरूरत है और उसके बाद आप खुद इसका लुत्फ उठाकर देख लेंगे की ये गेम कैसा है?
फौजी गेम किउ बनाया
वैसे तो गेम मनोरंजन करने के लिए ही बनाया जाता है लेकिन फौजी गेम बनाने का मुख्य मकसद थोड़ा सा हट कर है। ट्रेलर में जिस तरह बर्फीली पहाड़ी में सैनिक लड़ाई करते हुए दिख रहे.
उससे हमें इस बात का एहसास होता है की इतनी ठंड में रहकर देश की रक्षा करना कितना कठिन काम है। मेरे ख्याल से इस गेम का उद्देश्य देश के लोगों में देशभक्ति जागृत करना और सैनिकों के योगदान को दिखाने का ये सबसे बढ़िया माध्यम है।
इसके साथ ही हमारे देश के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सपोर्ट करने के उद्देश्य से भी इस गेम को बनाया जा रहा है क्यूंकी इसके पहले पबजी हमारे देश में काफी प्रचलन में था लेकिन ये अपने देश का नहीं था।
इससे हमारे देश के लोगों के व्यक्तिगत डाटा को खतरा था। लेकिन फौजी गेम पूरी तरह से भारत में बनाया जा रहा है अब हम अपने देश में इस तरह की गेम खेल पाएंगे।
Apex Legends Battle Royal Game
फौजी गेम का पूरा नाम- Full form of FAU-G
फौजी गेम का औपचारिक नाम FAU-G है। लेकिन इसका पूरा नाम इसका फूल फॉर्म ही है। FAU-G का फूल फॉर्म (fearless and united guard) है। हालांकि हिन्दी भाषा के लोग इसे फौजी नाम से ही पुकार रहे हैं क्योंकि ये इसी पर बनाया गया गेम है।
फौजी गेम कब तक आएगा?- FAU-G launch date
भारत में फौजी गेम 26 जनवरी 2021 को लॉन्च किया जाएगा। इसके रिलीज को लेकर कई बार इसकी तारीख बदली जा चुकी है। सबसे पहले इसे अकतूबर 2020 में ही लॉन्च किया जाना था लेकिन उस समय ये लॉन्च नहीं हो पाया।
उसके बाद इसे नवंबर में लाने की घोषणा की गई फिर दिसम्बर और अब जनवरी। इस बार इसके लॉन्च होने की उम्मीद ज्यादा है लेकिन अंतिम निर्णय तो 26 जनवरी को ही पता चलेगा।
फौजी गेम क्या हे.Fau-G Game लॉन्च होने में इतनी देरी क्यों हो रही?
जैसा की आप ऊपर पढ़ चुके हैं की फौजी गेम को अकतूबर 2020 में ही लॉन्च कीया जाना था लेकिन ये अब 26 जनवरी को रिलीज कीया जाएगा।
इसके लॉन्च होने की देरी को लेकर अभी तक कोई भी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए इसकी देरी का कारण बताना मुश्किल काम है।
हालांकि इतनी देरी होने का अंदाजन कारण शायद ये हो सकता है की इसे बहुत ही बढ़िया ढंग से बनाने की कोशिश की जा रही हो।
क्योंकि इस तरह के गेम बनाने मे थोड़ा वक्त लगता है और फिर कुछ कमियाँ रह जाएं तो उन्हें सुधारने में भी काफी वक्त लगता है। इतना ही नहीं यदि कोडिंग में कोई गड़बड़ी या जाए तो वो कब तक ठीक होगा इसके बारे में बताना असंभव होता है।
फौजी गेम किस मोबाईल में चलेगा?
अभी उपलब्ध जानकारी के अनुसार फौजी गेम एंड्रॉयड और एप्पल के iOS डिवाइस में चलेगा। अभी तक सिर्फ ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम दिया गया है लेकिन इसका कौन सा वर्ज़न आपके मोबाईल में होना चाहिए इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
इसके साथ ही मोबाईल के हार्डवेयर की जानकारी भी अभी नहीं दी गई है। इसके लिए आपको गेम के लॉन्च होने का इंतेजार करना पड़ सकता है।
फौजी गेम किस भाषा में होगा?
जैसा की एप सब जानते हैं फौजी गेम पूरी तरह भारत में बनाया जा रहा है जहां पर हिन्दी बोलने वालों की संख्या काफी अधिक है इसलिए इस गेम को हिन्दी में आने की उम्मीद की जा सकती है।
लेकिन इसके बारे में अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
हालंकी जिओ के आने से हिन्दी में इंटरनेट उपयोग करने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ी है। इसलिए हो सकता है की इसे हिन्दी में लाया जाए। फिलहाल इसके लिए आपको इसके रिलीज तक इंतेजार करना चाहिए।

फौजी गेम डाउनलोड कैसे करें?- faug game download karne ka tarika
अपने मोबाईल या स्मार्टफोन में फौजी गेम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए तरीके का पालन करें-
- Android Phone में फौजी गेम डाउनलोड कैसे करें?
-
- अपने एंड्रॉयड फोन में फौजी गेम डाउनलोड करने के लिए गूगल के प्ले स्टोर पर जाएं
- सर्च बॉक्स में fau-g game लिखकर सर्च करें
- आए हुए सर्च परिणाम में से असली फौजी गेम को चुनें। असली फौजी गेम के नीचे “Studio nCore Pvt. Ltd.” लिखा हुआ मिलेगा.
- असली फौजी गेम चुनने के बाद डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और आपका गेम डाउनलोड होने लगेगा।
- Apple के Phone मे फौजी गेम कैसे डाउनलोड करें?
-
- अपने iOS के प्ले स्टोर पर जाए और fau-g गेम सर्च करें
- असली फौजी गेम मिलने के बाद ऊपर दिए गए तरीके को अपनाएं और फौजी गेम खेलें।
नोट: चूंकि अभी ये गेम रिलीज नहीं हुआ इसलिए जब ये रिलीज हो जाए तभी इस तरीके से डाउनलोड करने की कोशिश करें।
फौजी गेम कितने mb का होगा?
अभी तक फौजी गेम के मेमोरी स्पेस को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन चूंकि इस गेम में कई तरह के इफेक्ट और फीचर होंगे इसलिए आपके मोबाईल का मेमोरी जितना हो उतना ही अच्छा होगा।
यदि अंदाजा बताएं तो पबजी में 2gb रैम की आवश्यकता होती थी तो उम्मीद है की इसमे भी इसी के आस-पास होगी।
और यदि बात करें की ये आपके मोबाईल में कितना स्टॉरेज लेगा तो ये बताना मुश्किल है क्योंकि ये ऑनलाइन गेम है। ये कंपनी पर और गेम के फीचर पर निर्भर करता है।
फौजी गेम द्वारा हमारे देश के सैनिकों के लिए योगदान
जैसा की आप सब जानते हैं ये गेम हमारे देश के जवानों के नाम पर है। इस गेम की कुल आय का 20% भारत के वीर ट्रस्ट को दिया जाएगा। इस बात की घोषणा अक्षय कुमार और विशाल गोंडल ने की है।
ये कदम देश के फौजी लोगों को आर्थिक सहायता पहुँचाने के लिए उठाया गया है। जो लोग अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सेवा में लगे हुए हैं उनके लिए इतना करना तो बनता है।
FAU-G Vs Pub-G in Hindi
जैसा की आप सब जानते हैं पबजी गेम को 20 दिसम्बर 2017 को रिलीज कीया गया था। और देखते ही देखते कुछ ही समय में काफी मशहूर हो गया और भारत में तो इसके सबसे अधिक यूजर थे।
इसके कुल यूजर का 24% हिस्सा भारतीय थे। हालांकि इसकी कुछ कमियों के कारण भारत में बंद कर दिया गया जिसके बारे में आगे जानेंगे।
यदि फौजी गेम की बात करें तो अभी तक तो हम सिर्फ ट्रेलर से ही पता लगा सकते हैं की ये कैसा होगा। हालांकि इसमें भी मार-काट है लेकिन इसमें अपने देश की रक्षा करनी है और अपने देश की रक्षा के लिए कुछ भी करना गलत नहीं है।
इससे हमारे देश के युवा गेम खेलने के बहाने कम से कम अपने देश की रक्षा के लिए प्रेरणा ले सकेंगे।
Pub-G गेम को क्यों बंद किया गया?
Pub-G Game को भारत के अलावा कई सारे देशों में बंद कर दिया गया। इसके पीछे बहुत सारे कारण थे। कुछ देशों में इसे फिर से चालू कर दिया गया लेकिन भारत में ये अभी भी बंद है ऐसे में फौजी इसकी जगह आपका मनोरंजन कर सकता है।
चलिए जानते हैं की पबजी को बंद करने के कुछ कारण जो कई देशों ने बताए-
-
- इसमें मार-काट बहुत ही ज्यादा है इसलिए इसे किशोरों के लिए ठीक नहीं माना जाता है क्योंकि इनका दिमाग ठीक वैसे ही होता चला जाएगा और कल ये समाज को नुकसान पहुँचा सकते हैं।
- दूसरा जो बहुत बड़ा कारण है वो ये की ये गेम बहुत ही addictive है और बहुत आसानी से इसकी लत्त लग जाती है।
- इसे बंद करने एक कारण ये भी था की ये लोगों का बहुत सारा समय बर्बाद कर देता है खासकर पढ़ने वाले बच्चों का। ऐसा देखा गया है बहुत सारे बच्चे परीक्षा के समय भी पढ़ाई करने की बजाए ये गेम खेल रहे थे जिससे अभिभावक काफी परेसान थे।
हालांकि कुछ देशों ने बाद में पबजी बैन हटा लिया। जैसे की नेपाल में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बैन हटा लिया गया और कहा गया की सरकार व्यक्तिगत आजादी पर बैन नहीं लगा सकती।
निष्कर्ष : Conclusion
इस लेख के माध्यम से हमने आपको फौजी गेम क्या हे के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। हालांकि ये गेम 26 जनवरी 2020 को रिलीज होगी इसलिए इस समय जितनी जानकारी दी जा सकती है वो हमने इस लेख में दी है। लेकीन जब गेम रिलीज हो जाएगा तब इसके बारे में और अधिक जानकारी दी जा सकेगी।
उम्मीद है की आपको इस गेम से संबंधित सारी जानकारी मिली होगी। यदि इसके बारे में आपको और जानने की इच्छा है तो गेम के लॉन्च होने का इंतेजार करें। उसके बाद आपको इसके बारे में पूरी विस्तृत जानकारी मिलेगी।
हमारे इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद यदि आपका कोई सवाल हो तो हमे कमेन्ट करके पूछ सकते हैं हम आपको उसका उत्तर आती शीघ्र देने की कोशिश करेंगे।