Gold ETF Kya Hai. Gold में investment करना आज से नही बल्कि पुराने समय से चला आ रहा है। Stock Market में भारी उछाल और गिरावट के कारण इसे बहुत ही risky investment माना जाता है लेकिन Gold को बहुत ही सुरक्षित inestment के रूप में देखा जाता है। हमारे बड़े बुजुर्ग भी यही कहते रहे है कि हमे हमेशा Gold लेकर रखना चाहिए और Gold में ही investment करनी चाहिए।
और यदि आपके घर मे कोई बुजुर्ग है तो उन्होंने कभी ना कभी आपको जरूर बताया होगा कि आज से 30-40 साल पहले Gold के rate कहाँ थे और आज के Gold rates तो हम सभी जानते ही है। सोचिए यदि उस समय उन्होंने काफी सारा Gold ले कर रखा होता तो आज उसकी क्या कीमत होती।
यदि हम आज की बात करे तो आज भी Gold की चमक बनी हुई है और इसमे निवेश करना सुरक्षित माना जाता है। लेकिन आज के समय मे सबसे बड़ी चिंता इसकी सुरक्षा को लेकर है।
यदि आप भी कुछ पैसा Gold में invest करने के लिए कुछ Gold खरीद कर अपने घर पर रखेंगे तो हर समय आपको यह चिंता सताती रहेगी कि कहीं घर मे चोरी न हो जाये। जब भी आप कुछ दिनों के लिये घर से बाहर जाएंगे तो आपका शरीर तो वहां होगा लेकिन आपका दिमाग वहीं अटका रहेगा और आपको चिंता सताती रहेगी।
लेकिन यदि आप Gold में invest भी करना चाहते है और सुरक्षित भी रहना चाहते है तो इसका सबसे अच्छा तरीका है Gold ETF. Gold ETF में invest करना Gold में निवेश करने जैसा ही है। यह पूरी तरह से सुरक्षित तो है ही साथ ही इसके और भी कई फायदे है। आज के इस article में हम आपको Gold ETF की पूरी जानकारी देंगे।
आज हम आपको बताएंगे कि Gold ETF Kya Hai, Gold ETF में निवेश कैसे करे, और Gold ETF के क्या फायदे है। चलिए शुरू करते है।
Gold ETF Kya Hai
Gold ETF की full form होती है Gold Exchange Traded Fund. यह एक mutual fund ही है जो Gold में निवेश करता है। इस Fund की Net Asset Value, Gold के price के basis पर ही decide होती है। Gold ETF आपका पैसा 99.5% की purity वाले gold में invest करता है।
लेकिन ऐसा जरूरी नही है कि वो सारे का सारा पैसा सिर्फ Gold में ही invest करे। हो सकता है कि वह आपका पैसा mining companies, या Gold companies के stocks में, या हो सकता है कि वह आपका पैसा RBI की gold monetization scheme में invest करे।
लेकिन यदि overall देखे तो आपका पैसा gold में ही invest हो रहा है और जैसे Gold बढ़ेगा तो आपका पैसा भी बढ़ेगा और Gold कम होगा तो आपका पैसा भी कम होगा।
जैसा कि हमने आपको बताया कि यह एक mutual fund होता है और आपका पैसा अलग अलग schemes में लगाया जाता है। इसे भी mutual fund की तरह एक Asset Management Company ही mange करती है और इसके लिए आपको expense ratio भी देना पड़ता है। फ़र्क़ बस इतना ही कि इसे आप Shares की तरह Demat Account से खरीद सकते है।
Bhim App Kya Hai|Bhim App In Hindi.
FIR Kya Hai|Online FIR Kaise Kare.
Data टाइप क्या हैं.Data Type In Hindi
इसमे आपका सारा पैसा gold में invest होता है और यह एक index fund की तरह होता है। यदि gold के price increase होंगे तो आपको मुनाफा होगा और यदि इसके price down आएंगे तो आपको नुकसान होगा।
यदि हम आसान भाषा मे इसे समझे तो इसमे आप Gold की physical form की बजाए Gold की digital form में investment करते है। इसमे आपको Gold को खरीद के घर पर या locker में नही रखना पड़ता।
बल्कि यह shares की तरह आपके demat account में रहता है जो कि पूरी तरह से safe है। इसमे न तो Gold की purity का risk रहता है और ना ही चोरी होने का।
Gold ETF Kya Hai – Gold ETF में कैसे निवेश करे?
यदि आप भी Gold ETF में पैसे invest करना चाहते है लेकिन आप नही जानते कि, Gold ETF में पैसा कैसे invest करना है तो आपको चिंता करने की जरूरत नही है। हम आपको Step by Step समझाएंगे की आप Gold ETF में कैसे investment कर सकते है:
Step 1: Gold ETF खरीदने के लिए सबसे पहले आपको एक Demat account और Trading account चाहिए होता है। यदि आपके पास already Demat और Trading account है तो आप उसका इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन यदि आपका पहले से Demat और Trading account नही है तो सबसे पहले आपको अपना Demat और Trading account खुलवाना होगा।
Demat और Trading account खुलवाने का सारा process हम आपको अपने किसी अन्य article में बताएंगे।
Step 2: अब आपको यह चुनना होता है कि आप कोनसी AMC के Gold ETF में invest करना चाहते है। यह mutual funds select करने जैसा ही होता है। वैसे तो हम particularly Gold की बात कर रहे है तो सभी Gold ETF almost बराबर का ही return देते है क्योंकि यह Gold के price पर ही depend करता है।
लेकिन फिर भी अलग अलग schemes के कारण कभी कभी return में 1% से 2% का फ़र्क़ आ जाता है। इसीलिए आपको अच्छे से research कर लेना चाहिए और research करने के बाद ही decide करना चाहिए कि आप कौनसे Gold ETF में पैसा invest करना चाहते है।
Step 3: एकबार जब आप decide कर लेंगे की आप कोनसे ETF में invest करना चाहते है, तब आपको जहां पर भी आपका Demat account है वहां वह Gold ETF open करना होगा।
Step 4: वहां आपको Buy का option नज़र आएगा, जब आप उसपर click करेंगे तो आपसे पूछेगा की आप कितनी quantity purchase करना चाहते है। आप जितनी quantity purchase करना चाहते है वह आपको वहां डालनी होगी।
Step 5: अब आपको CNC या MIS में से किसी एक को choose करना होता है।
- यदि आप intraday trading करना चाहते है और same day उसे बेचना चाहते है तो आप MIS को choose कर सकते है।
- और यदि आप उसे 1 दिन से ज्यादा के लिए रखना चाहते है तो आपको CNC को choose करना होगा।
Step 6: अब आपको Market या Limit में से किसी एक को चुनना होता है।
- यदि आप Market को चुनते ही तो इसका मतलब होता है कि आप Market Rate पर वह ETF purchase करना चाहते है। यदि Market में कम rate होगा तो आप कम रेट पर उसे purchase कर लेंगे और यदि ज्यादा होगा तो आप ज्यादा पर भी उसे खरीद लेंगे।
- वहीं दूसरी ओर यदि आप Limit set करते ही तो इसमे आप अपना एक price limit set कर सकते है जिसका मतलब होता है कि अगर आपके price पर मिल रहा है तो लेंगे नही तो नही लेंगे।
Step 7: इसके बाद Variety में आपको Regular choose करना है, Validity में DAY, और Disclose Quantity खाली रहेगी। इसमे ओर भी काफी सारे options होते है जैसे Set stop loss, Set Target, Bracket Order, Cover Order, लेकिन इन सभी के बारे में हम किसी अन्य article में बात करेंगे। आज हम आपको एक simple order place करना बता रहे है।
Computer Keyboard क्या है,कैसे काम करते है
Optical Fibre क्या है.काम कैसे करता है.Types Of Fibre Cable.
Step 8: इसके बाद आपको Buy पर click करना है और आपका order place हो जाएगा। जब तक आपका order complete नही होता तब तक वह Pending रहेगा और उसके बाद यह complete होने पर Execute orders में चल जाएगा।
इन steps को follow करके आप Gold ETF में पैसा invest कर सकते है।
Benefits Of Gold ETF
1. Gold ETF का सबसे पहला और सबसे बड़ा benefit यह है कि इसे Demat account में रखा जाता है जो कि काफी safe है। इसमे आपको इसकी सुरक्षा की कोई चिंता नही होती।
2. इसका दूसरा benefit यह है कि जब भी हम बाजार से Gold purchase करते है तो हमे उसकी purity पर संदेह रहता है। लेकिन Gold ETF में आपका पैसा 100% Pure Gold में invest होता है।
3. Gold ETF की एक unit, 1gram gold के बराबर होती है। इसीलिए आप इसमे कम amount से भी शुरुआत कर सकते है। ऐसा जरूरी नही है कि आपको शुरुआत में ही लाखों रुपये चाहिए होंगे।
4. आप जब चाहे तब Gold ETF को Market price पर खरीद व बेच सकते है। इसमे आपको Buyer या Seller पाने के लिए इंतज़ार नही करना पड़ता।
5. Share Market में investment करने के बजाय Gold ETF में investment करना ज्यादा safe माना जाता है। साथ ही long term में return देने के मामले में Gold ETF का track record बहुत ही अच्छा है।
6. इसमे आपको mutual funds का सबसे बड़ा benefit, SIP के रूप में मिल जाता है। आप SIP के जरिये भी Gold ETF में invest कर सकते है।
यदि आप नही जानते कि SIP क्या है और SIP कैसे start कर सकते है तो हमारा यह article जरूर पढ़ें। इसमे हमने SIP से सम्भन्धित सारी जानकारी दी है।
Conclusion
उम्मीद है आपको हमारा आज का यह article पसंद आया होगा और आप जान गए होंगे कि Gold ETF Kya Hai, Gold ETF में कैसे निवेश करे और Gold ETF के क्या फायदे है। यदि आपको Gold ETF से related कोई भी query है या आपके कोई भी सवाल है तो आप नीचे comment box में लिख सकते है। हम जल्द से जल्द आपके सभी सवालो के जवाब देने का प्रयास करेंगे।
साथ ही यदि आप Share Market से जुड़ी हुई कोई भी जानकारी पाना चाहते है तो भी नीचे लिख सकते है। हम आपके लिए वह जानकारी जरूर लेकर आएंगे।