India Ka Full Form.आज भारत को हर जगह INDIA नाम से भी जाना जाता है। जब भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बात होती है तो INDIA का ही इस्तेमाल किया जाता है। अब चाहे वो cricket match की बात हो या अन्य game की, अपने यहाँ के लोग खुद को INDIAN कहना अधिक पसंद करते हैं।
लेकिन अभी भी कुछ शुद्ध हिंदी बोलने वाले लोग हैं जो INDIA की जगह भारत का ही इस्तेमाल करते हैं। खैर ये तो सबकी अपनी पसंद है। कुछ लोग INDIA के full form के लिए परेशान रहते हैं तो कुछ लोग सोचते हैं की ये शब्द आया कहां से है।
तो चलिए अब इन्हीं सब questions का answer आपको इस आर्टिकल में मिलने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और अपनी knowledge को बढ़ाएं।
India Ka Full Form. – In English
INDIA का कोई भी औपचारिक फूल फॉर्म नहीं है। लेकिन लोग अपने हिसाब से इसके कई सारे फूल फॉर्म बना लेते हैं।
ये लोगों के अपने मन से बनाए हुए INDIA के full form हैं ये कहीं भी औपचारिक रूप से इस्तेमाल नहीं होते है।
जैसे की-
I- Independent
N- National
D- Democratic
I- Intelligent
A- Area
INDIA Name Kaise Aya:
इंडिया नाम के पीछे कई तरह की मान्यताएं हैं चलिए उनमें से कुछ मान्यताओं को देखते हैं –
1.इंडस (सिंधु) नदी के नाम पर-
ऐसा माना जाता है की हमारे देश का नाम INDIA होने के पीछे indus river और वहाँ पर बसी सभ्यता के कारण पड़ा।
Indus नदी को सिंधु नाम से भी जाना जाता है। चूंकि indus नदी पर काफी पुरानी सभ्यता बसी थी इसलिए ऐसा माना जाता है की indus नदी के नाम पर ही India का नाम रखा गया है।
भारत के इतिहास की शुरुआत सिंधु घाटी सभ्यता यानी indus valley civilization से शुरू होता है। Indus valley civilization को Harappan civilization के नाम से भी जाना जाता है।
1920 के पहले indus valley civiliazation के बारे में कुछ भी पता नहीं था। लेकिन जब 1920 में जब भारत के Archaeological Department ने indus valley में खोज शुरू की तब पहली बार Mohenjodaro और Harappa के बारे में पता चला।
Indus valley civilization वास्तव में शहरी क्षेत्र की तरह विकसित था और वहाँ पर व्यवस्थित तरीके से शहर को बसाया भी गया था।
उस समय व्यापार भी विकसित था और काफी चौड़े road भी थे। उस समय के बने मकान भी पके हुए ईंट से बने हुए थे और दोमंजिले भी थे।
- ये भी पड़े : Optical Fibre क्या है.
2.अंग्रेजों ने भारत को INDIA नाम दिया–
India Ka Full Form.ऐसा माना जाता है की अंग्रेज भारत आए तो उन्हें Hindustan और hind कहने में परेशानी होती थी इसलिए उन्होंने इसका नाम INDIA रख दिया।
हालांकी ये भी माना जाता है की उन्होंने भी INDIA नाम रखने के लिए indus valley civilization का ही सहारा लिया।
अंग्रेजों ने भी indus से ind को लेकर इससे INDIA नाम बना दिया और इन्हीं के माध्यम से ये नाम पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गया।
3.अलेक्जैंडर ने भारत को INDIA नाम दिया–
कुछ लोग ऐसा भी मानते हैं की 326 BC में अलेक्जैंडर जब भारत आया तो उसने HINDU शब्द के H को हटा दिया और INDU नाम डे दिया।
यही INDU नाम बाद में INDIA बना। उस समय Alexander ने भारत आक्रमण कर कब्जा कर लिया था। उसने कई राजाओं को हराया और उसके बाद पश्चिम की ओर चल दिया।
History Of INDIA Name:
INDIA शब्द ग्रीक के INDIKA शब्द से लिया गया है। पुराने Persian भाषा में सिंधु को hindu नाम से जाना जाता था. इसका उल्लेख आपको W. B. Henning Memorial Volume नाम की एक ईरानी पुस्तक में देखने को मिल जाएगा।
516 BCE में Darius I नाम के एक पारसी राजा ने सिंधु पर कब्जा कर लिया और जो सिंधु (INDUS) घाटी का निचला इलाका था उसे पर्शियन भाषा के Hindus नाम से जाना जाने लगा।
ऐसा माना जाता है की Karyanda का रहने वाला Skylax नाम के लेखक और खोजकर्ता ने पारसी राजाओं के लिए indus river और वहाँ की सभ्यता की खोज की और उसे greek तक पहुंचाया।
Indus river के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला नाम indos और “an INDIAN”, Herodotus के लिखे हुए भूगोल में मिल जाता है।
Herodotus ने indus नदी के निचली घाटी से लेकर पूर्वी पारसी इलाके तक के लोगों के लिए “INDIAN” शब्द का इस्तेमाल किया है।
लेकिन अलेक्जैंडर के समय में Koine Greek भाषा में INDIA शब्द का इस्तेमाल indus नदी के पास रहने वाले लोगों के अलावा कहीं और के लोगों के लिए भी किया गया है।
INDIA शब्द का इस्तेमाल लैटिन में पहली बार 2वीं शताब्दी में देखने को मिलता है। पश्चिमी saxon के राजा Alfred ने Paulus Orosius के अनुवाद में INDIA शब्द का इस्तेमाल किया हुआ था।
Middle English (1066 to 15 th centuary) के समय INDIA शब्द फ्रेंच शब्द Ynde या Inde से प्रभावित था और इसलिए इसे modern English के शुरुआत में “indie” नाम दिया गया।
और उसके बाद 17वीं शताब्दी से “INDIA” का इस्तेमाल सामान्य तौर पर होने लगा और आज भी होता है।
India Ka Full Form – संविधान में इंडिया नाम का विवरण :
हमारे संविधान में article 1(1) में लिखा गया है की “INDIA, that is Bharat, shall be a Union of States”.
इसका मतलब है की “इंडिया, जो की भारत है, राज्यों का एक संघ होगा”। इसके अलावा भी हमारे संविधान में INDIA का इस्तेमाल कई जगह किया गया है। इससे ये बात साफ होता है की INDIA हमारे संविधान में एक अहम जगह रखता है।
यहाँ तक की हमारे देश के constitution के English version में title के रूप में लिखा हुआ है “THE CONSTITUTION OF INDIA”.
हालांकि हमारे देश में कुछ लोगों को इससे आपत्ति है और वो चाहते हैं की हमारे संविधान में से INDIA को निकालकर उसकी जगह भारत रखा जाए। इसके बारे में और विस्तार से आगे जानेंगे।
इंडिया नाम को भारत में लेकर विवाद:
इंडिया नाम को संविधान से हटाने के लिए 2016 सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका में लोगों ने “INDIA” को हटाकर भारत करने की मांग की।
इसमें याचिकाकर्ताओं ने बताया था की “INDIA” विदेश से आया हुआ शब्द है इसलिए इसे हमारे संविधान में नहीं होना चाहिए।
लेकिन इस याचिका से लोगों को कुछ फायदा नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने इनके याचिका को रद्द कर दिया।
Supreme Court Decision On The Name Of INDIA:
India Ka Full Form,सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की मांग को रद्द करते हुए कहा की ये सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं है। उस समय के chief justice of INDIA ने कहा की कोई भी नागरिक अपने देश को क्या कहकर पुकारता है ये निर्णय लेने का काम सुप्रीम कोर्ट का नहीं है।
Chief justice ने ये भी कहा की हमारे देश के नागरिक को ये अधिकार है की वो अपने देश को “भारत” या “इंडिया” में से कुछ भी अपनी मर्जी से बुला सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने यचिकाकर्ताओं से कहा की आप इसके लिए सरकार के पास जा सकते हैं। आप इसे संबंधित मंत्रालय में भेज कर सरकार से अपनी बात कह सकते हैं।
सरकार चाहे तो आपकी बात मान ले।और बहुत सारे देशों ने अपना नाम बदला हुआ है इसमें कोई नई बात नहीं है।
इसके बाद सरकार से भी इसके बारे में RTI के जरिए पूछने की कोशिश की गई लेकिन कोई भी प्रभावी उत्तर नहीं मिला।
INDIA Ke Aur Name:
भारत अनेक धर्मों और जातियों के साथ-साथ कई नामों वाला भी देश है। तो चलिए जानते हैं की हमारे भारत देश को और किन-किन नामों से जाना जाता है-
-
- भारतवर्ष.
- भारतखंड.
- हिंदुस्तान.
- सोने की चिड़िया.
- हिन्द.
- जंबुद्वीप.
निष्कर्ष:
इंडिया यानी की भारत में विभिन्न भाषाओं और धर्मों के लोग रहते हैं और साथ ही हमारे देश का इतिहास भी काफी गौरवपूर्ण एवं प्राचीन है।
INDIA नाम के अस्तित्व के पीछे बहुत सारे सबूत मिलते हैं जो ये दर्शाते हैं की हमारे देश का ये नाम काफी पुराना है।
कुछ लोगों का ये मानना है की INDIA नाम विदेश से आया है और इसलिए इसे हटा देना चाहिए। लेकिन आपको ये भी समझना चाहिए की ये नाम अब हमारे देश का है और अब बिल्कुल हमारा है चाहे भले ही विदेश से आया हो। हम अपने देश की हर चीज को INDIAN कहने में गर्व महसूस करते हैं।
इस लेख India Ka Full Form में हमने India Full Form In Hindi और इसके नाम के पीछे इतिहास को आसान हिंदी भाषा में प्रस्तुत करने की कोशिश की है।
चूंकि INDIA नाम के पीछे बहुत सारे मत हैं इसलिए कोई सटीक बात कहना मुश्किल है की कहाँ से आया है।
हमें आशा है की ये article India Full Form Kya Hai आपको पसंद आया होगा और आपको INDIA के बारे में अच्छी जानकारी मिली होगी। नीचे कमेन्ट करके अपनी राय जरूर बताएं।