Mukesh Ambani Biography In Hindi. आज के समय मे mukesh ambani को कौन नही जानता है। आज के समय मे वो asia के सबसे अमीर आदमी कहलाते है। लेकिन ambani परिवार कोई खानदानी अमीर नही था। यह उनके पिता की मेहनत और लगन का नतीजा है की आज के समय मे ambani परिवार भारत की शान है। और ये आज के समय मे देश के लिए सबसे ज्यादा योगदान दे रहे है तथा युवाओ को नौकरियां भी प्रदान कर रहे है।
Mukesh ambani आज के समय मे कई companies को संभाल रहे है और एक व्यक्ति के लिए इतने बड़े business को संभालना काफी काबिलेतारीफ है। क्योंकि जहाँ आज के समय मे लोग 2 से 3 कामो को नही संभाल पाते वही ये दिन रात अपने काम के प्रति समर्पित रहते है।
लोगो के द्वारा इनके बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि यदि ये 1 minutes के लिए भी बैठ जाये तो करोड़ो का नुकसान reliance industries को हो जाता है।
लेकिन mukesh ambani ने अपने पिता के मृत्यु के बाद भी उनके सपने को जिंदा रखा और लोगो को affordable price पर telecom जगत में mobile और internet सेवा प्रदान की। उनके पिता का सपना था कि देश के प्रतेक व्यक्ति के हाथ मे mobile हो। और इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने jio को affordable बनाया।
तो चलिए mukesh ambani के बारे में सभी चीज़े विस्तार से जानते है कि mukesh अंबानी कौन है और इनका जन्म कहा हुआ है और कैसे ये reliance industries को इतने बड़े मुकाम तक लेकर गए है।
Mukesh Ambani Biography In Hindi – Mukesh Ambani कौन है।
आज के समय मे mukesh ambani Asia के सबसे धनी व्यक्ति है और पूरे world में धनी व्यक्तियों में से top 10 में इनका नाम आता है। वही ये जल्द ही 100 million category में भी जल्द ही शामिल होने वाले है। इसके साथ ही अगर हम mukesh ambani के व्यक्तित्व की बात करे तो ये बहुत ही humble व्यक्ति है और अपने staff को हमेशा motivate भी करते रहते है। ताकि staff की काम करने की ऊर्जा शक्ति बनी रहे।
इतना ही नही बल्कि mukesh time के भी बहुत पाबंद है और सुबह जल्दी उठ कर सही समय पर office पहुँच जाते है। इनका मानना है कि यदि boss सही समय पर office आएगा तो employees भी उनको follow करेगे। साथ ही ये कहि भी office में बैठ कर काम करने लग जाते है।
इतना ही नही बल्कि एक interview के दौरान जब mukesh ambani से ये पूछा गया कि यदि आप इस generation के होते तो आप क्या करते, तो इस पर mukesh ने कहा कि अगर में इस generation का होता तो अपने देश के लिए और युवाओ के लिए बहुत कुछ कर सकता था।
आज के समय मे technology बहुत तेज़ी से बढ़ रही है और technology की वजह से बहुत सी चीज़े आसान हो गयी है तथा आज के युवाओं में भी बहुत जोश है और वो देश को कई सालों आगे तक ले जा सकते है। लेकिन जब मै जवान था तब चीज़े इतनी आसान नही हुआ करती थी और हर चीज़ को करने के लिए काफी मेहनत और समय लगता था।
Mukesh Ambani का जन्म के बारे में जानकारी।
नाम (Name) | मुकेश धीरूभाई अंबानी |
निक नेम (Nick Name) | मुकु |
जन्मदिन (Birthday) | 19 अप्रैल 1957 |
मुकेश अंबानी की आयु (Age) | 61 Years |
जन्म स्थान (Birth Place) | यमन देश |
राशि (Zodiac) | मेष |
शिक्षा (Education) | हिल ग्रेंज हाई स्कूल, पेडर रोड, मुंबई, रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान, माटुंगा, मुंबई और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैलिफ़ोर्निया, USA. |
कास्ट (Cast) | मोध वाणिक |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
नागरिकता (Citizenship) | भारतीय |
गृह नगर (Hometown) | मुंबई |
Home Address | एंटीलिया , South Mumbai |
भाषा का ज्ञान (Language) | हिंदी, अंग्रेजी |
पेशा (Occupation) | Indian Businessman और Reliance Industries Limited के CEO और अध्यक्ष |
अचीवमेंट (Achievement) | एशिया के सबसे Rich Businessmen |
Mukesh Ambani के परिवार बारे में जानकारी
पिता का नाम (Father’s Name) | धीरूभाई अंबानी |
Mother’s Name | कोकिला बेन अंबानी |
बहन का नाम (Sister’s Name) | नीना और दीप्ति |
भाई का नाम (Brother’s Name) | अनिल अंबानी |
पत्नी का नाम (Wife’s Name) | नीता अंबानी |
बेटी का नाम (Daughter’s Name) | ईशा अंबानी |
बेटों का नाम (Son’s Name) | Akash अंबानी और Anant अंबानी |
बहु का नाम (Daughter In Laws) | श्लोका Meheta |
यदि हम इनके परिवार के बारे में बात करे तो इनके पिता जी की मृत्यु हो गयी है और इनकी माँ इनके साथ ही रहती है। और इन्होंने अपनी बेटी का विवाह अभी कुछ सालों पहले बड़े ही धूम धाम से किया था और अपने एक बेटे का भी विवाह कर दिया है। और सभी व्यक्ति अपने अपने जीवन मे काफी खुश है।
साथ ही इनकी पत्नी भी इनके business में काफी मदद करती है। और लगभग इनका आधा काम पत्नी ही देखती है।
- UPS क्या है.Types And Advantages.
- Ok Ka Full Form Kya Hai
- Yoast SEO Alternatives Kya Kya Hai| Yoast SEO Alternatives In Hindi.
- Pranab Mukherjee Biography In Hindi. Former President Of India.
- Johnny Depp Biography In Hindi.
- Kavya Ramchandran Biography Hindi.
Mukesh Ambani Biography In Hindi – Mukesh Ambani की शिक्षा।
Mukesh ambani ने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा मुंबई में हिल ग्रेंज हाई स्कूल से हासिल की है, तथा इन्होंने अपनी graduation की पढ़ाई केमिकल इंजीनियरिंग मुंबई के रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान से की है। इसके बाद मुकेश अपने आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए और वहाँ के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में admission लिया लेकिन
इन्होंने बीच में ही अपनी ये पढ़ाई छोड़ दी और वापस india आ गए। तथा यहाँ आकर अपने पिता का बिजनेस ज्वाइन कर लिया। जिसके बाद उन्होंने अपने पिता से business के बारे में बहुत कुछ सीखा।
Mukesh Ambani Biography In Hindi – Mukesh Ambani का कैरियर।
Mukesh ambani का अभी तक का कैरियर काफी अच्छा रहा है। और इनके नेतृत्व में reliance industries ने काफी growth हाशिल की है। लेकिन यह सब इतना आसान नही था। जब मुकेश अपनी MBA की पढ़ाई america में कर रहे थे, तब इनके पिता को भारत सरकार से पॉलिएस्टर फिलामेंट यार्न के विनिर्माण से जुड़ा हुआ license मिला।
इसके बाद इनके पिता ने मुकेश को वापिस भारत बुला लिया और उनको साथ मिल कर काम करने के लिए कहा। और अपने पिता के साथ मिल उन्होंने plant को setup किया इसके बाद वो वापिस america नही गए और यही रह कर पिता के काम मे हाथ बंटाने लगे। और धीरे धीरे इन्होंने अपनी कंपनी का विस्तार एनर्जी, पेट्रोकेमिकल्स, टेक्सटाइल्स, नेचुरल रिसोर्सेज, टेक्सटाइल्स और टेलीकम्युनिकशन्स के क्षेत्र में करना शुरू कर दिया।
और देखते ही देखते reliance के नए मुकाम पर लेकर आ गए। इसके बाद जब उनके पिता की मृत्यु हुई तब reliance को दो हिस्सों में बांट दिया गया जिसमें से chemical, petroleum जैसे business मुकेश के पाले में आ गए।
जब मुकेश अंबानी 2005 में कंपनी के chairman और MD बने, तब से आज तक काफी कुछ इन्होंने अपने business में achieve किया है। जिन्हीने गुजरात मे सबसे बड़े पेट्रोलियम रिफाइनिंग plant को शुरू किया जो कि आज के समय मे दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनरी plant है।
साल 2006 में reliance ने reliance fresh stores की शुरुआत की जिसके द्वारा खाद्य पदार्थ को बेचा जाता है और इसके 700 से भी अधिक outlets मौजूद है। वही 2016 में reliance ने jio की शुरुआत की और आते ही telecom industry पर राज करने लगे। और 2019 में इन्होंने jio fiber की शुरआत की जिसका मकसद बेहतर internet speed लोगो के घरों तक पहुँचाना है।
Mukesh Ambani की संपत्ति कितनी है।
अगर आज के समय मे देखे तो mukesh ambani के पास aisa के सबसे अमीर आदमी का tag है। और इनकी कुल संपति 92 billion के आस पास है और जल्द ही ये 100 billion club में शामिल होने वाले है। वही इसके पास 1200 करोड़ का घर है और इनका घर मुंबई में सबसे बड़ा है। तथा घर मे सभी सुख शुभिधाएँ भी शामिल है।
सिर्फ इतना ही नही बल्कि इनकी सालाना income 15 करोड़ रुपए है। वही इसके पास एक luxury vanity van भी है जिसकी कीमत 25 लाख रुपए तक है। और यदि हम इनके पास मौजूद cars की बात करे तो उनकी list काफी लंबी है। लेकिन इनकी कुछ पसंदीदा cars की बात करे तो बोइंग बिजनेस जेट 2, फाल्कन 900EX, एयरबस 319 कॉरपोरेट जेट (तीन) और इनकी कीमत करोड़ो में है।
वही इन्होंने कई बड़े बड़े investment भी किये हुए है और कई बड़े brands के साथ partnership भी किये हुए है। और इन्हने कई देशों में property भी खरीद रखी है जिनकी कीमत भी करोड़ो में है।
Mukesh Ambani Biography In Hindi – Team Mumbai Indians के मालिक
आज के समय मे देखा जाए तो भारत मे सबसे ज्यादा cricket game को खेला जाता है और देखा जाता है। वही IPL जिसका पूरा नाम indian premier league है आज के समय मे भारत मे ये सबसे ज्यादा popular है। और इसको देखने वालों की संख्या करोड़ो में है। वही IPL की एक team mukesh ambani का भी है जिसका नाम mumbai indians है।
और केवल इस team से ही IPL के दौरान करोड़ों रुपयों की कमाई करते है हालांकि ये amount ज्यादा भी हो सकता है। क्योकि एक खलाड़ी को खरीदने का price ही करोड़ो में होता है। और खेल के वक़्त प्रतेक खिलाड़ी के Jersey पर काफी बड़े बड़े brands के ads एयर logo भी लगे होते है। जिसका पैसा इनको अलग से मिलता है।
Mukesh Ambani की उपलब्धियां और उनको मिले Awards
ऐसे तो mukesh ambani awards के लिए business नही करते है लेकिन उनको कई संस्थाओं ने awards से सम्मानित किया है।
इनको सन 2006 में वर्ल्ड कम्युनिकेशन अवार्ड फॉर द मोस्ट इंफ्लुएंटीएल पर्सन इन टेलीकम्युनिकेशन्स का award मिला था। इसके बाद 2007 में यूनाइटेड स्टेट्स-इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा इनको ‘यूनाइटेड स्टेट्स-इंडिया बिजनेस काउंसिल लीडरशिप अवार्ड’ का award भी मिला।
वही इनके बेहतरीन काम के लिए इनको गुजरात सरकार द्वारा 2007 में चित्रलेखा पर्सन ऑफ़ द ईयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इसके बाद 2010 में NDTV india ने इनको best leader of the year award से सम्मानित किया। तथा 2010 में ही इनको business man of थे year का award भी मिला।
और इसी साल इनको यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया ने school of engineering and applied science dean medal से भी सम्मानित किया। इतना ही नही बल्कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार परिषद ने भी इनको global leadership award से भी सम्मानित किया।
क्यो है Mukesh Ambani का घर इतना Special
आज के समय मे सभी लोग जानते है कि mukesh ambani का घर कितना शानदार और खाश है इस घर को mukesh ने बड़े ही प्रेम से बनवाया है।
इस घर को बनाने की शुरुआत साल 2010 में हुई जब मुकेश अंबानी ने मुंबई के अल्टामाउंट रोड के पास 4,532 वर्गमीटर की एक जगह खरीदी थी और उस जगह पर अपना घर बनवाया। हालांकि इस जगह को लेकर कई बार विवाद भी हुए, लेकिन इन सब चीज़ों के बीच इनका घर बन गया और इस बिल्डिंग का नाम इन्होंने एंटीलिया हाउस रखा।
तथा इस घर को 12,000 करोड़ की कीमत पर तैयार किया गया है और यह बिल्डिंग दुनिया की सबसे बड़ी, ऊँची और महंगी buildings में से एक है। इस building में total 27 floors बनाये गाए है तथा केवल इसको maintain करने के लिए ही 500 से अधिक लोग रखे गए है जोकि घर की सजावट, साफ सफाई, और बाकी चीज़ों का ध्यान रखते है।
Mukesh Ambani Biography In Hindi – Mukesh Ambani से जुड़े विवाद
ऐसे तो mukesh ambani के विवादों की list बहुत लंबी है क्योंकि एक business man कई प्रकार के विवादों के बीच घिरा ही रहता है लेकिन जब दोनों भाईयो के बीच property और business को लेकर बटवारा हो रहा था तब इन दोनों भाईयों में काफी मतभेद थे।
और इस बात को mukesh ambani ने स्वीकारा भी और कहा था कि ये बात उनके परिवार के आपस की बात है और इन चीज़ों में दुसरो को interest नही लेना चाहिए, ऐसी चीज़ें सभी के घर मे होती है।
वही साल 2014 में mukesh ambani के खिलाफ एक कानूनी शिकायत भी दर्ज की गई थी और उस FIR में उनके खिलाफ natural gas को उच्चे दाम निर्धारण करने का आरोप था। इसके अलावा इन पर ब्यूरोक्रेट्स से सांठ गांठ करने का आरोप भी एक बार लगाया जा चुका है।
वही जब ये अपना सबसे मंहगा घर बना रहे थे जो कि आज के समय मे एंटीलिया के नाम से जाना जाता है इसको लेकर भी इनकी काफी आलोचना हुई थी और जिस जमीन पर ये अपना घर बना रहे थे उस पर महाराष्ट्र केवक्फ बोर्ड ने अपना हक बताया था।
इसके इलावा कई बार इन पर monopoly और gas के price, govt के साथ सांठ गांठ करके अपने काम को करवाने जैसे आरोप भी लगते रहे है। वही नए कृषि बिल के कारण भी ये काफी विवादों में है और पंजाब में इनके reliance jio के tower तोड़ दिए गए थे। जिससे कि इनको और company को काफी नुकसान हुआ था।
Mukesh Ambani Biography In Hindi – Mukesh Ambani के love story के बारे में।
दोस्तो ये तो सभी जानते है कि mukesh ambani एक अच्छे business man है लेकिन वो मन से कोमल इंसान भी है। मुकेश अंबानी ने कैसे नीता अंबानी को propose किया था इसके बारे में बहुत ही कम लोगो को पता है। असल मे ये उनके पिता की पसन्द थी। एक बार धीरूभाई अंबानी एक महोत्सव में गए थे जहाँ उन्होंने नीता को नृत्य करते हुए देखा था और वो उनको काफी पसंद आ गई थीं तथा उनके बारे में पता किया।
उसके बाद धीरूभाई अंबानी ने नीता को call किया और उनको अपने बारे में बताया कि मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हु इस पर नीता को लगा कि कोई उनको ऐसे ही परेशान कर रहा है और उन्होंने उल्टा जबाब देकर कहा कि फिर मैं एलिजाबेथ हु और call काट दिया।
जब नीता के पिता ने धीरूभाई से टेलीफोन पर बात की, तो नीता को यकीन हो गया कि सच में ही धीरूभाई अंबानी ने उन्हें फोन किया था। उसके बाद धीरूभाई ने नीता को अपने office मे बुलाया और उनसे बातें की तथा उनके सौख के बारे में पूछा और उनको मुकेश अंबानी से मिलने को कहा।
इसके बाद जब मुकेश से वो मिली तो मुकेश ने उनको गाड़ी में ही शादी के लिए propose किया और जब तक नीता ने हाँ नही किया तब तक गाड़ी को road के बीच मे lights के पास ही रोके रखा। और हाँ कहने के बाद इनका विवाह उनके पिता ने कुछ ही समय मे करवा दिया। तब से आज तक ये दोनों खुशी खुशी साथ है।
Mukesh Ambani से जुड़ी रोचक बातें।
- Mukesh ambani बहुत ही शर्मीले व्यक्ति है और open space में इनको speech देना अधिक पसंद नही है। परन्तु फिर भी अगर आप इनको देखेगे तो इन्होंने काफी बड़े बड़े events में speech दे रखी है। और ये नए लोगो से मिलने में बिल्कुल हिचकिचाते नही है।
- हमारे देश मे कई बड़े और नाम चिह्न business man है जैसे कि आदी गोदरेज, आनंद महिंद्रा और आनंद जैन, इनके साथ इनके स्कूल में पढ़ते थे यहाँ तक की इनके classmate भी थे। और इनकी दोस्ती आज भी कायम है।
- जब ये स्कूल मे थे तब इनको हॉकी खेलना बहुत पसंद था और ये स्कूल की टीम में hockey भी खेलते थे। लेकिन इनको पढ़ाई में अधिक ध्यान देना पड़ता था। जिस कारण धीरे धीरे इन्होंने खेल बंद कर दिया और पूरा ध्यान पढ़ाई पर देने लगे।
- आज के समय मे mukesh ambani aisa के सबसे अमीर आदमी है लेकिन फिर भी इनको simple रहना ज्यादा पसंद है और ये अक्सर white shirt और black pent में आपको नज़र आ जायेंगे। यहाँ तक कि ये office भी अधिकतर इन्ही कपड़ो को पहन कर जाते है।
- Mukesh अंबानी ने अपनी पत्नी को उनके 50 जन्मदिन पर एक private plane gift किया था जिसकी कीमत 62 million dollars है।
- Mukesh अंबानी हमारे देश के सबसे ज्यादा tax payer है और भारत के राजस्व का 5% केवल reliance के द्वारा दिया जाता है।
- हमारे देश के केवल इकलौते ऐसे business man जिनको भारत सरकार के द्वारा Z Plus security मिली हुई है। लेकिन इनका पूरा ख़र्चा mukesh अंबानी उठाते है।
- मुकेश अंबानी को movies देखना बहुत पसन्द है जिस कारण इनके घर मे इनका personal theater भी है। और ये weekend पर एक या उससे ज्यादा movies जरूर देखते है।
Mukesh Ambani Biography In Hindi – Mukesh Ambani की पसंदीदा चीज़े।
ऐसे तो Mukesh ambani को बहुत सी चीज़े पसंद है। मगर कुछ चीज़ें इनको बहुत पसंद है जिसमे से खाने में इनको सबसे ज्यादा पसंद साउथ इंडियन खाना, गुजराती खाना और मूंगफली है वही अगर actors की बात करे तो इनको शारुख खान, अमीर खान और ऋतिक रोशन बहुत पसंद है।
वही इनकी सबसे ज्यादा पसंदीदा car मेबैक है। हालांकि इनके पास cars की list बहुत लंबी है। वही अगर हम इनके पसंदीदा business man की बात करे तो धीरूभाई अंबानी और आनंद महिंद्रा है। और इनका पसंदीदा Restaurant मैसूर कैफे, माटुंगा, है जो कि मुम्बई में है और इनको वहाँ पर जाकर snacks और lite खाना खाना बहुत पसन्द है और अक्सर जब भी इनको समय मिलता है ये वहां पहुँच जाते है।
अगर हम इनके favorite color की बात करे तो इनको White color बहुत पसंद है और अक्सर ये white रंग के कपड़े पहने आपको दिखाई दे जायेगे। वही इनको किताबें पढ़ने का बहुत सौख है और इनको वाल्टर आइजैकसन की books पढ़ना बेहद पसंद है।
आज हमने क्यां सीखे:
उम्मीद करते है कि Mukesh ambani के बारे में जान कर आपको जरूर motivation मिली होगी। लेकिन दोस्तो एक बात आपको हम जरूर कहना चाहेंगे, कि चाहे धन पिता के द्वारा कमाया गया हो लेकिन यदि आप मे उनको संभालने की काबलियत नही होगी तो आप उस धन को आसानी से खो देंगे। क्योकि हमने अपने जीवन मे बहुत से लोगो को अमीर और गरीब होते देखा है।
लेकिन mukesh ambani को business की अच्छी पकड़ है और वो हर step लेने से पहले अपनी पूरी research करते है तथा सभी possibilities के बारे में deeply सोचते है और team के साथ discuss करते है ताकि यदि भविष्य में यदि कोई घाटा भी हो जाये या business को नुकसान पहुचे तो उसको आसानी से संभाल सके।
हालांकि इनके पिता एक business man थे और शुरू से ही mukesh अपने पिता के साथ उनके काम मे हाथ बटाते थे और उनसे काफी कुछ सीखते थे जिससे उनको business के बारे में काफी knowledge युवा अवस्था मे ही हो गयी थी। और धीरे धीरे इन्होंने अपने business को इस मुकाम तक पहुँचा दिया कि आज के समय मे पूरी दुनिया मे इनके कई प्रकार के business चलते है।
तो दोस्तो आप लोगो को mukesh ambani के बारे में जानकर कैसा लगा आप अपनी राय हमसे सांझा जरूर करे। और इस post को अपने दोस्तों के साथ भी share करे।
Best Google Chrome Extensions In Hindi.
Google Authenticator Kya Hai. Authenticator For Phone And PC.