Ok Ka Full Form Kya Hai

0
1149
ओके का फुल फॉर्म क्या हे, OK Ka Full Form क्या हे
ओके का फुल फॉर्म क्या हे

Ok Ka Full Form Kya Hai ऐसे कितने शब्द होते है जिनका हम रोजमर्रा में उपयोग करते है लेकिन फिर भी उनका अर्थात नहीं जानते।

Ok भी उन्ही कुछ शब्दों में से एक शब्द है। जब भी हमसे कोई कुछ कहता है तो हम उसका जवाब या तो हाँ में देते है या Ok बोल देते है.

किन्तु यह Ok शब्द आया कहाँ से? किसने सबसे पहले इसका इस्तेमाल किया और इसका अर्थ क्या है? Ok कोई एक शब्द तो हो नहीं सकता अगर हम दिमाग लगाए तब भी इसका कोई अर्थ नहीं निकलता।

आप daily कई बार ओके (ok) शब्द का use करते होंगे। और हर बार उसका meaning थोड़ा सा बदल जाता है। हालांकि ये completely नहीं बदलता लेकिन कुछ तो बदलाव आ ही जाता है।

लेकिन क्या आपको इसका full form पता है?Why we use word OK,यदि नहीं हे तो इस आर्टिकल में आपको पता चलने वाला है।

OK शब्द कई तरह से use किया जाता है। इसकी Origin को लेकर पूरी तरह से clear नहीं होती हैं ये कैसे start हुआ है। But “ओके” शब्द का जो भी history रहा है उससे कुछ information तो मिल ही जाती है। इसलिए हम इसके इतिहास के बारे में भी जानेंगे।

“OK” शब्द अलग-अलग जगह इस्तेमाल होने के साथ इसका शब्दभेद (parts of speech) change होता रहता है। इसलिए हम इसके शब्दभेद के बारे में भी जानेंगे।

अब तो इसे कुछ संकेत के जरिए भी दर्शाया जाता है जिसके बारे में हम आगे जानेंगे। इसलिए आप इस लेख के साथ बने रहिए ताकि ये सारी जानकारी आपको मिल सके।   

OK शब्द का मतलब या अर्थ- Meaning Of OK

ओके का फुल फॉर्म क्या हे.“OK” शब्द का हिन्दी में मीनिंग होता है – (ठीक है, अच्छा)।इसके उपयोग के बारे में आप आगे पढ़ेंगे।

लेकिन इसके अलावा इसका इस्तेमाल कई different बातों को कहने के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा इसका शब्दभेद भी बदलता रहता है।

आम तौर पर उपयोग में लाये जाने वाले ok का अर्थ तो एक ही हैं. किन्तु ओके को और भी कई रूप में प्रयोग में लाया जाता हैं।

क्या कभी आपने ध्यान दिया हैं कि भारत में प्रत्येक ट्रक के पीछे ‘Horn OK Please’ लिखा हुआ होता हैं।

यहाँ पर इसका अर्थ हैं कि कृपया हॉर्न दबाइये।

किन्तु यहाँ पर ok का क्या अर्थ हैं? इसकी कहानी बहुत ही पीछे जाती हैं हमारी स्वतंत्रता से भी।

यह उस समय कि बात हैं जब ईंधन का सिर्फ एक साधन था केरोसिन। हर जगह चाहे वह गाडी हो या ट्रक हो उसमे केरोसिन का ही उपयोग किया जाता था।

केरोसिन बहुत ही  वलनशील(Flammable) पदार्थ हैं। ऐसा बहुत बार होता था कि हलकी सी लापरवाही से बहुत नुक्सान हो जाता था.

इसीलिए ट्रको को एक दूसरे से उचित दुरी बनाकर चलने का अनुरोध किया गया था। इसीलिए प्रत्येक ट्रक के पीछे ok (on kerosene) लिखा हुआ था।

जिससे दूसरा चालक चलते हुए यह न भूले कि उसे दुरी का ध्यान रखना हैं। यदि कोई चालक आगे निकलना चाहता था तो उसे उससे पहले हॉर्न बजाना होता था जिससे आगे वाला चालक सतर्क हो जाये।

इसीलिए हॉर्न प्लीज के बीच में ok लिखा हुआ होता था। हालाँकि अब ट्रक और अन्य वाहन के लिए ईधन के दूसरे साधन भी हैं.

ट्रक चालक फिर भी अपने ट्रक पर इसे लिखवाना पसंद करते हैं। उनका मानना हैं यदि वह ऐसा नहीं करेंगे तो उनका वाहन दुसरो से अलग दिखाई देगा।

यह लिखना उचित अभी भी हैं क्योंकि सावधानी से चलने की चेतावनी असफल नहीं होगी।

कभी ये विशेषण तो कभी क्रिया के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा ये क्रियाविशेषण और विस्मयादी बोधक(Adverbs and exclamations) के रूप में भी इस्तेमाल होता है। आगे इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।

Ok Ka Full Form Kya Hai,OK ka फुल फॉर्म

ओके के विस्तार रूप olla kalla (ग्रीक शब् जिसका अर्थ सब सही है होता है), oll Korrect (आल करेक्ट की गलत स्पेलिंग जिसका अर्थ सब सही है होता है), okay, objection killed (मतलब दिया गया काम हो चूका है), all clear (सब सही है), objection knock (काम हो चूका है) माने गए है।

मान्यता के अनुसार ओके का फूल फॉर्म “Oll Korrect” है। जिसे शुद्ध रूप से हम “All Correct” बोल सकते हैं।

इसके फूल फॉर्म में “Ole Kurreck” को भी शामिल किया जाता है लेकिन ये सिर्फ इतिहास की बात है अब ऐसा नहीं लिखा जाता है।इसके फूल फॉर्म के पीछे कोई ठोस सबूत नहीं है।

यदि हम इसके फूल फॉर्म “All Correct” के हिसाब से इसे संक्षेप में कहें तो वो ac होगा जो की बोलना उतना अच्छा नहीं लगता है।

इसलिए ऐसा अंदाज लगाया जा सकता है की शायद इसी के कारण इसे OK बोला गया। हालांकि इसके पीछे का विस्तृत इतिहास हम आगे जानेंगे।

लेकिन आज के समय में ओके लिखने के लिए सिर्फ ok लिखा जाता है जबकि इसका असल रूप okay है। औपचारिक रूप में आपको हमेशा okay ही लिखना चाहिए।

OK Word का इतिहास- History of ok

बहुत सालो से यह जानने कि कोशिश की जा रही है कि आखिर ok शब्द कि उत्पत्ति हुई कैसे और बहुत सारे बिशेषज्ञ बहुत सारे मत लेकर आये।

किसी भी बिशेषज्ञ ने यह पुष्टि नहीं की कि यही सत्य सिद्धांत है। इसी कारण अब हमारे पास बहुत सारे सिद्धांत है.जिनमे से हमे खुद तय करना है कि सत्य क्या है।

Ellen Walker Red के अनुसार “Ok” शब्द को पहली बार written record वर्ष 1839 में पाया गया। ये इंग्लैंड के “The boston post” नाम के समाचार पत्रिका में देखने को मिलता है।

Merriam Webster के अनुसार Ok शब्द शायद दुनिया का सबसे जाना माना शब्द है। इस शब्द को okay, O.K., and ok भी लिखा जाता है।

ok शब्द का इस्तेमाल सिर्फ एक जबाब के तौर पर नहीं बल्कि कई प्रकार से किया जाता है। इसकी उत्पत्त्ति कोई घटना नहीं बल्कि एक मज़ाक से हुई है।

ऐसे ही एक उत्सुक इंसान ने जिसे हम Allan Metcalf के नाम से जानते है. उन्होंने कोशिश की यह जानने की की इस शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई।

उन्होंने अपने द्वारा इकट्ठी की गयी जानकारी को अपनी किताब OK: The Improbable Story of America’s Greatest Word में दुनिया के सामने रखा। यह किताब 2010 में प्रकाशित हुई।

23 मार्च 1839 को इस समाचार पत्रिका के “Boston morning post” प्रकाशन में ‘OK’ सब्द का पहली बार देखने को मिला।

Ellen Walker Red के अनुसार ये शब्द उस समय कई बार प्रकाशन में दिखा। जिसमें से सात बार उन्होंने उस समय उसमें प्रकाशित शब्दकोश में देखा था। जिसमे ok का अलग-अलग मतलब लिखा गया था।

जिसमें से तीन बार ok का मतलब “all correct” , “oll korrect” , “oll kurreck” लिखा हुआ था। और बाकी समय ok का कोई विवरण नहीं दिया गया था।

इससे ये पता चलता है की ok शब्द का इस्तेमाल आम बोलचाल की भाषा में पहले से मौजूद था।

ऐसा मानना है की 1790 में इसका इस्तेमाल us के कोर्ट के एक phrase में किया गया था। लेकिन कुछ लोग इस बात को मानने से इनकार करते हैं. Ok शब्द की उत्पत्ति के पीछे कुछ अन्य कारण बताते हैं।

इस शब्द की उत्पत्ति के पीछे बहुत सारी मान्यताएं है चलिए एक-एक को समझते हैं।


फौजी गेम क्या हे. पूरी जानकारी


चोक्टौ-Choctaw की मान्यता

Choctaw, US के मूल निवासी हैं जो इस समय अमेरिका के दक्षिण पूर्वी यूनाइटेड स्टेट में रहते हैं।

इस समय उस जगह Alabama, Florida, और अन्य जगह है। यहाँ के मूल निवासी की भाषा “Choctaw” है। चोक्टौ भाषा में भी ok शब्द की उत्पत्ति को लेकर मान्यताएं हैं की ये वहीं से शुरू हुआ है।

Choctaw भाषा में ok शब्द के इस्तेमाल का पहला साक्ष्य Christian Michigan Cyrus Byington और Alfred Wright के काम में देखने को मिलता है।

इन्होंने बाइबल के अनुवाद में कई बार “okeh” शब्द का used किया है। बायिंगटन द्वारा बनाए गए चोक्टौ भाषा के शदकोश में भी “okeh” शब्द के होने का Evidence मिलता है। इसके अलावा उनके भाषा के व्याकरण में भी “-keh” का जिक्र है। Pete Seeger (American Singer) के एक लोकगान में भी “ok” शब्द को चोक्टौ भाषा का बताया गया है।



बोस्टन के संक्षेपीकरण दौर में ok की उत्पत्ति- Origin of ok in Boston’s compression phase.

Boston, USA में स्थित एक जगह का नाम है। जैसा की हम ऊपर पढ़ चुके हैं Ellen Walker Red द्वारा ओके शब्द की उत्पत्ति के बारे में।

एलेन वॉकर द्वारा 1963 और 1964 में बोस्टन में अमेरिकन स्पीच नाम की एक पत्रिका में Six respectively Article में इस शब्द की उत्पत्ति को लेकर बहुत सारी जानकारी देता है।

एलेन वॉकर ने ok शब्द के विकास और प्रसार पर नजर रखी और उस समय अमेरिका में प्रकासित होने वाले Newspaper और Journals पर नजर बनाए हुए अपना लेख लिखा। एलेन वॉकर ने इस शब्द की उत्पत्ति से संबंधित कई सारे झूठे दावों पर भी विवादित रूप से अपना विचार लिखा।

बोस्टन में शब्द को संक्षेप में बोलने का दौर 1838 में चल रहा था उस समय वहाँ गर्मी का मौसम था।

उस समय लोग काफी सारे शब्द को संक्षेप में प्रयोग करने लगे थे जैसे की “small potatoes” को sp नाम से बोला जाने लगा।

ऐसा माना जाता है की  “ok” शब्द अखबार में आने से पहले कई दशकों से आम बोलचाल की भाषा में उपस्थित था।

1840 में “ok” शब्द अमेरिका में राष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल होने लगा लेकिन उस समय ये एक नेता को दर्शाने के लिए इस्तेमाल होता था।

1840 में यूनाइटेड स्टेट के presidential इलेक्शन मे democratic पोलिटिकल पार्टी के नेता मार्टिन वान बुरेन का nickname “old kinderhook” रख दिया गया था।

ये उस पार्टी के प्रेसीडेंट और चुनाव में उम्मीदवार भी थे। मार्टिन वान बुरेन kinderhook के मूल निवासी थे।   

उसी समय लोग चुनाव के दौरान मार्टिन वान बुरेन के लिए “vote for ok” नाम से प्रचार करने लगे।

ये उनके असली नाम इस्तेमाल करने से ज्यादा वजनदार था जो चुनाव में अच्छा लगता है। हालांकि ये राजनीति की बात है लेकिन उस समय “ok” शब्द के इस्तेमाल के साक्ष्य मिलते हैं।

कुछ लोगों को मानना है की Boston के Newspaper में OK का इस्तेमाल सबसे पहले नहीं हुआ। और इसलिए कुछ लोग इसे अमेरिकन और India के मूल का मानते हैं।

West Africa में ok की उत्पत्ति

Ok Ka Full Form Kya Hai.1969 में David dalby ने हंस Wolf Memorial lecture के दौरान पहली बार “ok” शब्द के अफ्रीकी भाषा से निकले हुए होने का दावा किया।

उनके इस बात को कई सारे अखबारों में छापा गया। 1993 में छपी किताब The African Heritage of American English में भी इस सुझाव के बारे में बताया गया है की पश्चिम अफ्रीका के भाषाओं के बहुत सारे शब्द भिन्न अर्थ के होते हैं।

अफ्रीका मे “kay” शब्द के इस्तेमाल का जिक्र मिलता है। जो की ओके से मिलता जुलता है। इसके अलावा “waw-kay” शब्द का इस्तेमाल भी देखने को मिलता है। इन सब words के मिलने से इस बात के दावों को और मजबूती मिलती है कि इसकी उत्पत्ति अफ्रीका से हो सकती है।

हालांकि 1981 के Word etymologist इस बात से सहमत नहीं हैं और वो ऊपर दिए हुए Evidence को पर्याप्त नहीं मानते। लेकिन फिर भी पूरी तरह से इसके अफ्रीकी होने से नकारा भी नहीं जा सकता है।

इन तीनों के अलावा अन्य कई स्थानों से भी ओके की उत्पत्ति से मिलते जुलते साक्ष्य मिलते हैं.लेकिन वो इतने पर्याप्त नहीं की उनपर भरोसा किया जा सके।

Use of the word Ok

बातो के आधार पर ओके शब्द के कई अर्थ हो सकते है जैसे कि किसी बात कि स्वकृति देना या किसी को सुचना प्राप्ति पर जवाब देना।

उदहारण के लिए यदि आपसे कोई कहता है कि आपका इंतज़ार आपके मेहमान कर रहे है तो आप उसके जवाब में ok कह सकते है।

ऐसे ही यदि कोई आपसे पूछे कि क्या वह कुछ काम कर सकते है और आप उसकी अनुमति देते है तो वह पर भी आप ok का इस्तेमाल कर सकते है।

Ok Ka Full Form Kya Hai वैसे तो ओके का सीधा अर्थ होता है ठीक है लेकिन इसे अन्य बात कहने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए उदाहरण के जरिए उनके बारे में भी जान लेते हैं।

    1. हाँ के अर्थ में

उदाहरण: Can I sit? “Ok”

यहाँ पर पहला व्यक्ति पूछता है की “क्या मैं बैठ सकता हूँ? तो सामने वाले व्यक्ति ने उत्तर दिया “हाँ”। यहाँ हाँ कहने के लिए ok शब्द का इस्तेमाल किया गया है।

    1. लोगों का ध्यान खींचने के लिए

उदाहरण: ok ,I am going to school.

यहाँ पर बोलने वाला व्यक्ति कहना चाहता है की वो स्कूल जा रहा है। लेकिन वो सामने वाले व्यक्ति का ध्यान खींचने के लिए ओके शब्द का इस्तेमाल करता है।

  1. सामने वाले की सहमती है या नहीं ये पूछने के लिए

उदाहरण : I am going to take your coffee, ok?

यहाँ पर कोई व्यक्ति सामने वाले से उसकी कॉफी लेने के लिए पूछता है। वो पूछता है की सामने वाला व्यक्ति उससे सहमत है या नहीं।

  1. लोगों से वाद-विवाद खत्म करने के लिए

उदाहरण: ok, it is my fault ,I will further take care of it.

इसमें बोलने वाला व्यक्ति झगड़ा खत्म करने के लिए अपनी गलती मानता है और बोलता है की वो आगे से ध्यान रखेगा।

  1. औपचारिक रूप से मंजूरी मिलना

उदाहरण: he asked for 10 days ill leave and his boss okayed it.

इसमे किसी व्यक्ति ने बीमार होने के कारण 10 दिन का अवकाश मांग और उसके मालिक ने उसकी मंजूरी दे दी।

  1. इजाजत मिलने के अर्थ में

उदाहरण: I am still waiting for the government official to give me ok to open my school in severe winter.

इसमें कोई व्यक्ति भयानक ठंड में स्कूल खोलने के लिए सरकारी अधिकारी के इजाजत का इंतजार कर रहा है।

  1. हाल चाल बताना या पूछना

उदाहरण: are you ok?

इस उदाहरण में कोई व्यक्ति सामने वाले से उसका हाल चाल पूछ रहा है।

OK Word- Parts of speech of the word ok

ओके शब्द Grammer में कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। इसका शब्दभेद कभी Noun कभी verb तो कभी कुछ और होता है। इसके शब्दभेद के बारे में उदाहरण के साथ थोड़ी सी जानकारी नीचे दी गई है।

    • Noun के रूप में OK का इस्तेमाल

उदाहरण:I requested my project teacher to give me ok in presentation.

इस sentence में ओके noun के तौर पर इस्तेमाल हुआ है।

    •  विशेषण(Adjectives)

उदाहरण: Is my hand writing ok for your boss?

इसमें कोई व्यक्ति अपने हस्त लेख के बारे पूछ रहा है की वो ठीक है या नहीं।

    • क्रिया(The verb)

उदाहरण: I have got all my vehicle papers okayed by officer after 1 year.

इसमें कोई व्यक्ति बता रहा है की उसके सभी गाड़ी के कागजात 1 साल में ठीक हुए।

    • विस्मय(Astonishment)

उदाहरण: Ok, let’s start the party

पार्टी शुरू करने से लोग ओके बोलते हैं ताकि लोगों का ध्यान खींचा जा सके और सभी लोग एक साथ पार्टी शुरू कर सकें।

ओके का अन्य जगह इस्तेमाल
    • टीवी के रीमोट में

टीवी के रीमोट में ok बटन होता है जिसपर क्लिक करने से किसी एक्शन को पूरा करने की सहमति होती है।

    • मोबाईल फोन में

मोबाईल फोन में कई जगह किसी काम को इजाजत देने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। ok दबाने पर वो काम शुरू हो जाता है।

    • कंप्युटर में

कंप्युटर में भी ok का इस्तेमाल मोबाईल जैसे ही जाता है। किसी फंगक्शन की सेटिंग को पूरा करने के बाद ok दबाने से वो सेव हो जाता है।

    • अन्य उपकरण में

आज के तकनीकी दौर में बहुत सारे डिजिटल उपकरण बाजार में आ रहे हैं। उन सभी में कंप्युटर और मोबाईल की भांति इजाजत देने और अन्य काम के लिए ok का इस्तेमाल किया जाता है।

आप ok का उपयोग इस प्रकार अपने वाक्यों में कर सकते हैं –

    • मुझे इसका स्वाद ok लगा।
    • ok, मैं यह काम कर लूंगा।
    • मैं ok हूँ।
    • मेरे घरवाले इस बात के लिए ok हैं।
    • क्या मैं इन कागजो को अपने साथ ले जाऊ?

-ok, ले जाओ।

    • मुझे यह चित्र ओके-ओके लगी।
    • यह इतना भी सुंदर नहीं हैं बस ok हैं।
निष्कर्ष:Conclusion

Ok Ka Full Form Kya Hai आप ना जाने दिन भर में कितनी बार ओके बोलते होंगे। लेकिन हर किसिको ओके के बारे में इतनी जानकारी नहीं होती है। हालांकि इसकी उत्पत्ति को लेकर बहुत सारे मतभेद हैं और कोई एक स्पष्ट साक्ष्य नहीं है जो इसकी उत्पत्ति को निश्चित करता हो। इसलिए ओके की शुरुआत किस भाषा से हुई ये सटीक नहीं बताया जा सकता हैं।

हालांकि अब ओके शब्द को विश्व स्तर पर इस्तेमाल किया जाता है अब चाहे वो बोलचाल की भाषा में हो या लिखित भाषा में हो। और ये बहुत ही अधिक इस्तेमाल होता है।लगभग हर व्यक्ति एक दिन में इसे कई बार बोल ही देता है।

हमने आपके लिए इस लेख Ok Ka Full Form Kya Hai में बेहतर जानकारी देने की कोशिश की है। यदि अभी भी आपका कोई सवाल है तो कमेन्ट करके पूछ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here