Online Passport Application Kaise Kare. Passport आज के समय मे एक ऐसा document है जो कि आपको international tour या भी किसी भी country में visit करने की permission देता है। आप किसी दूसरी country में बिना passport के नही जा सकते है। आपके passport में कई प्रकार को details होती है जिससे ये पता लगता है कि आप किस देश के निवाशी है और आप की पहचान क्या है।
अगर आप अपना passport बनाना चाहते है, तो इसके लिए आज के समय मे आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नही है। क्योकि आज के समय मे आप online ही घर बैठे अपने passport के लिए apply कर सकते है और आपका passport 15 स 20 दिनों में बन कर आपके घर आ जायेगा। साथ ही आप passport के लिए खुद passport center जाकर भी apply कर सकते है।
तो चलिए जानते है कि passport क्या होता है और कैसे आप passport बना सकते है। तथा passport को कैसे आप online download कर सकते है।
Passport क्या है।
Passport किसी भी देश का एक ऐसा document है जिसके द्वारा उस देश का कोई भी व्यक्ति एक देश से दूसरे देश मे travel कर सकता है। यह आपको legal permission देता है किसी भी देश मे visit करने का, लेकिन सिर्फ passport ही जरूरी नही है किसी भी देश मे जाने के लिए बल्कि आपको वहाँ के visa के लिए भी apply करना पड़ता है।
किसी दूसरे देश मे आपके देश के id proof valid नही होते है लेकिन passport ही एक ऐसा document है जो कि सभी देशो में पहचान पत्र के रूप में माना जाता है जिसमे कि आपके बारे में जानकारी मौजूद होती है जैसे कि आप किस देश के नागरिक है, आपका नाम क्या है, आपका पता क्या है आदि।
इसलिए दूसरे देश मे जाने के लिए passport जरूरी है। इसके साथ ही passport कई प्रकार के होते है। जैसे कि regular passport, diplomatic passport, official passport.
Passport के प्रकार
तो चलिए अब passport के सभी प्रकार के बारे में जान लेते है।
Regular passport
Regular passport जो issue किये जाते है वो केवल आम लोगो के लिए होते है तथा इस passport को केवल लोग travelling, business trips या फिर holidays पर किसी अन्य देश जाने के लिए इस्तेमाल करते है. इस passport का color blue Hota Hai.
- Solar System Kya Hai. सौर मंडल In Hindi.
- Data टाइप क्या हैं.Data Type In Hindi.
- SEO Kya Hai? How Does Search Engine Optimization Work?
- E-Passport Kya Hai| Online Kaise Apply Kare.
Diplomatic passport
Diplomatic passport सभी लोगो के लिए नही होते है ये सिर्फ उन लोगो के लिए ही issue किये जाते है जो लोग केवल सरकारी कामों से अन्य देश की यात्रा करते है। ये हमेशा government officers के लिए ही issue होता है. इसका color मैरून होता है.
Official passport
ये passport सिर्फ उन सरकारी अधिकारियों को दिए जाते है जो किसी अन्य देश मे रहकर अपने देश के लिये कार्य करते है जैसे कि दूतावासों को. इस passport का color white होता है. यह passport सब के लिए नही होते है.
Online Passport Application Kaise Kare. Passport सेवा क्या है
Passport सेवा एक भारत सरकार का portal है जहाँ पर जाकर आप online passport बनाने के लिए apply कर सकते है। यहाँ आपको passport से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी मिल जाती है कि कैसे आपको apply करना है किन documents की जरूरत पड़ती है apply करते वक़्त तथा आपको कैसे कितने दिनों में passport बन कर मिल जाएगा।
Passport सेवा में registration कैसे करे।
Passport सेवा में registration करना बहुत ही आसान है। आपको केवल passportindia.gov.in पर visit करना है। और यहाँ new registration वाले option पर click करना है। अब नीचे बताए गए steps को ध्यान से follow kare।
- अब आपके सामने registration page खुल जायेगा।
- आपको register to apply वाले option में passport office select करना है।
- आप आपको next step passport office में अपना state select कर लेना है।
- अब आपको अपना आगे के steps में अपना नाम, date of birth, email id आदि भर लेना है।
- आप चाहे तो login id different भी रख सकते है यदि रखना है तो email id के नीचे आपको yes वाले option को select कर लेना है अन्यथा उसे default रहने दीजिए।
- अब यदि आपको same login id नही मिल रही है तो आपको login id दूसरा select करना है और passport भर देना है।
- इसके बाद आपको hint question select करके उसका ans भर देना है।
- इसके बाद आपको register वाले button पर click करके इस process को complete कर लेना है।
Passport Seva Features
- आप घर बैठे online website के माध्यम से passport apply कर सकते है।
- यहाँ आपको passport से related सभी जानकारी hindi और english दोनों ही भाषाओं में मिल जाती है।
- अगर आप form भरते समय कोई गलती करते है तो आपको तुरंत alert मिल जाता है।
- लगभग सभी options के साथ उसको कैसे भरना है इसकी भी short जानकारी दी गयी होती है।
- आपको अपनी मर्जी के अनुसार appointment dates select करने का option भी मिलता है।
- आपको यहाँ कई प्रकार के payment options देखने को मिल जाते है औऱ ये काफी fast है।
Online Passport Application Kaise Kare
Online passport apply करने के लिए ज्यादा मेहनत करने या किसी agent के पास जाने की कोई जरूरत नही है आज के समय मे आप passport seva की website पर जाकर खुद ही passport के लिए आसानी से apply कर सकते है। आपको नीचे बताए गए steps को follow करना है। आप सभी steps को ध्यान से पढ़े ताकि आपसे apply करते वक़्त कोई गलती न हो जाए।
Online application procedure step by step guide
- सबसे पहले आप को passport बनाने वाली website जो कि https://portal1.passportindia.gov.in/AppOnlineProject/welcomeLink पर visit करना होगा.
- फिर आप को new user register पर click कर के अपना account बनाना होगा जिसके बारे में हमने आपको ऊपर बताया है। अब अगर आप पहले से register कर लिया है तो आप login कर लीजये.
- अब next page में आप को category select करना है। अगर नया passport बनवाना है तो apply for fresh पर click करे और यदि reissue करवाना है तो apply for reissue पर क्लिक करे.
- Next step में आप को passport type information भरना होगा. जैसे कि किस type का आप को passport चाहिए. तो यदि आप किसी खाश पद पर नही है जैसे कि official या diplomatic तो आप general passport के लिए select करे
- इसके बाद को सारी details भरना होगा. और उसे save कर ले.
- फिर आप को family details, address details जैसी चीज़े भरनी होगी.
- जब आप सभी details को भर ले, तो उसको अच्छे से एक बार check कर ले ताकि form में कोई गलती न रह जाए।
- फिर आप फॉर्म को terms एंड condition को agree कर दे और form को submit कर दे।
- इसके बाद आप payment method select कर ले और जितना payment pay करने के लिए कहा गया है उतना payment कर दे। यहाँ आपको सभी प्रकार के payment option मिल जायेंगे।
- सब process हो जाने के बाद आपको office visit के लिए appointment मिल जाएगा। उसके बाद आप का passport बन कर घर आ आजाएगा.
Online Passport Application Kaise Kare. यह कितना safe है।
Online Passport Application. अगर इस website की safety और security की बात करु तो इस website को government चलाती है और manage भी करती है तो यहाँ पर आपका data पूरी तरह से safe है और अभी तक इस website से data चोरी या फिर hacking जैसी कोई भी news नही आई है।
यहाँ का पूरा data एक secure server में save होता है। तथा government उसको कई data protections tools के जरिए सुरक्षित रखने का काम करती है। ताकि कोई भी data के साथ छेड़छाड़ न कर सके। क्योकि इसमे देश के लोगो का important data मौजूद होता है।
Qualcomm Snapdragon Processor Kya Hai.
Google Sheet Kya Hai| Google Spreadsheet In Hindi.
Passport app कैसे download करे।
- Passport app download करने के लिए आपको सबसे पहले google play store पर जाना है।
- अब आपको search box में mpassport seva app search करना है।
- अब आपके सामने app आ जाया उस पर tap करे।
- अब आपके सामने install का या download का button होगा आपको इस पर click कर app को download कर लेना है।
- इस तरह आपका mpassport app download होने के बाद phone में install हो जाएगा।
Online Passport Application – Fees
आज के समय मे passport बनाना जितना आसान हो गया उतना ही कम इसकी fees भी है। अगर आप normal तरीके से passport के लिए apply करते है तो उसके लिए आपको केवल 1500 से 2000 रुपए तक का ही खर्च आएगा।
और यदि आपको passport जल्दी चाहिए तथा आप यदि तत्काल category से apply करते है passport बनाने के लिए तो आपको 2500 से 3000 के बीच में खर्च आएगा। तथा यदि आप renew करवाते है अपने पुराने expired passport को तो वहाँ भी आपका ख़र्चा same ही होगा कोई extra या कम फीस नही होगा।
Online Passport Application Kaise Kare – Important
– अगर आप passport के लिए उनके office में visit करते है appointment वाले दिन तो आपको 500 रुपए extra मांगा जाएगा। क्योकि passport का cover ख़र्चा वहाँ पर include करते है।
तो जब भी आपकी appointment के लिए जाए तो 500 रुपए extra जरूर लेकर जाए। हालांकि cover लेना है या नही ये आप पर depend करता है लेकिन फिर भी आपका passport अच्छे से रहे और वो खराब न हो जाए तो उसके लिए cover बहुत जरूरी है। इसलिए वहाँ आपको cover लेने के लिए कहा जाता है।
Online Passport Application. Processing time
जब आप passport के लिए online apply कर देंगे तब आपको appointment time दिया जाएगा जिस दिन आपको passport office में visit करना है। तो आपका time 1 week या 2 weeks के बीच मे हो सकता है depend करता है available slots कब है।
जब आप वहाँ जाकर passport के लिए documents submit कर देते है तो आपका passport बन कर घर आने में 10 से 15 दिनों का समय लग जाता है वही अगर आप tatkaal में apply करते है तो आपका passport 10 दिनों में भी मिल जाता है लेकिन इसके लिए आपको extra payment देना पड़ता है passport के लिए apply करते वक़्त।
Online Passport Application Kaise Kare – FAQ‘s
Q) Passport को कैसे edit करे submit करने के बाद?
Ans. Passport submit करने के बाद edit करने का process थोड़ा कठिन है। आपको CSE citizen service executive जो कि passport सेवा केंद्र में मौजूद होते है। उनसे जाकर मिलना होगा।
Q) Passport बनवाने केलिए किन documents की जरूरत होती है?
Ans. एक id proof की जैसे कि voter id card, school certificate, pan card आदि और एक address proof document जैसे कि ration card, aadhaar card आदि होना चाहिए।
Q) Passport कितने सालो तक valid रहता है।
Ans. आम तौर पर एक passport की validity 10 साल तक होती है उसके बाद आपको passport renew करवाना पड़ता है।
Conclusion
इस पोस्ट में हमने आपको detail में passport क्या होता है और आप Online Passport Application Kaise Kare, इसके बारे में भी जानकारी दी है।
दोस्तो आज के समय मे passport बनाना काफी आसान हो गया है। और जहाँ पहले के समय मे passport बनवाने के लिए महीनों तक इंतज़ार करना पड़ता था वही आज के समय आपका passport 1 महीने के भीतर ही apply करने के बाद मिल जाता है। जिससे कि आपका समय और आपका पैसा भी बचता है।
और आपको बार बार सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने से भी मुक्ति मिलती है। क्योंकि आज के समय मे पूरा काम online हो गया है और simple procedure के साथ step by step होता है। जिससे आपको passport बनवाने में कोई दिक्कत नही आती है।
यहाँ तक कि सभी documents की details और amount कितना खर्च होगा ये भी passport की official website पर mentioned होता है। जहाँ से आप passport से जुड़े सभी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते है। जिससे कि काम काफी आसान हो जाता है।
तो दोस्तो आप लोगो को passport से जुड़ी जानकारी कैसी लगी आप हमें अपनी राय comment box में जरूर दे। और इस post को अपने दोस्तों के साथ भी share करे ताकि वो लोग भी यदि passport बनवाना चाहते है तो passport online कैसे apply करे के बारे में जानकारी हो सके।