Python Kya Hai

0
787
Python Kya Hai

Python Kya Hai.Python Language In Hindi, Computer Programming की फील्ड में आगे बढ़ने की चाह रखनेवाले सभी लोगों को Programming Python Language के बारें में जरुर जानना चाहिए| क्योंकि ये भाषा अभी के समय की सबसे लोकप्रिय Computer Language है और इसे सीखकर आप लाखों रुपये कमा सकते है|

आज हम आपको Python Language Kya Hai बताने के साथ ही Python Language Uses, Features, Advantages और Disadvantages के बारे में भी बताने वाले है| तो आइये जानते है पूरी जानकारी विस्तार से.

पाइथन भाषा क्या है? – What is Python Language.

पाइथन एक Free Open Source, High Level, Interpreted और General Purpose Dynamic Programming Language है| इसे 1991 में Guido Van Rossum नाम के Developer ने बनाया था|

आइये हम इन शब्दों को आसान भाषा में समझ कर Python के बारे में और Detail में समझते है|

Free Open Source: इसका मतलब ये है की पाइथन को निशुल्क आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है|

High Level Language: Low Level Language में Binary (0,1,2) का ज्यादा उपयोग किया जाता है, जिसकी वजह से इन्हें पढ़ना और समझना मुश्किल होता है, वही Python के High Level Language है, जिसमें Binary की जगह ज्यादातर English Words का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए इसे पढ़ना और समझना आसान होता है|

Interpreted: कई Computer Languages में Compiler Use किया जाता है, जो की एक बार में सभी Codes को Compile कर देता है, वहीँ Python में Interpreter का उपयोग किया जाता है जो की Line-by-line कोड को execute करने का काम करता है|

General Purpose Dynamic Language: इसका मतलब है की Python का इस्तेमाल आप Web Development से लेकर Software Development तक आसानी से कर सकते है|

पाइथन लैंग्वेज क्यों सीखनी चाहिए? – Why You Should Learn Python in Hindi

आपने पहले के समय की दिग्गद Computer Programming Languages PHP, Javascript और C के बारें में तो सुना ही होगा.

लेकिन PYPL Popularity Report के मुताबिक Python ने इन सभी Languages को पीछे छोड़कर 2021 में 30% से ज्यादा Market Share Cover कर लिया है| और ये दुनिया की सबसे ज्यादा लोकप्रिय Programming Language है|


https://pypl.github.io/PYPL.html (लिंक फॉर स्क्रीन shot)


1)Broad Opportunity:

Internet की दुनिया की बड़ी कम्पनीज जैसे की Google, Yahoo!, Disney, Pinterest, Nokia और IBM जैसी कम्पनीज Main Programming Language के रूप में Python का ही इस्तेमाल करती है|

वहीँ नए Startups में भी अन्य Languages की जगह पाइथन का इस्तेमाल होने लगा है| Computer Programming के Career में Python आपको आसमान की ऊँचाइयों तक पंहुचा सकती है|

2)High Salary:

United States में एक Python Programmer की Average Salary 1,16,000 डॉलर्स यानी करीब 84 लाख रुपये है, वहीँ भारत में भी Python Programmer की Demand तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में यहाँ भी उन्हें अच्छी Salary मिलती है|

3)Easy and Simple to Learn:

Python एक बेहद आसान प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, जिसे सीखना बाकी Programming Languages की तरह मुश्किल नहीं है|

उदाहरण के रूप में अगर आप (“Hello, world”) लिखते हो तो उसका Output आएगा ‘Hello World”.

एक Python Programmer को निम्न Job Profiles पर काम करने का मौका मिल सकता है|

    • Python Developer
    • Website Developer
    • Software/Application Developer
    • Data Scientist
    • Research/Data Analyst
    • Machine Learning Engineer


पाइथन लैंग्वेज की विशेषताएँ – Features of Python.

Python Language सीखना शुरू करने से पहले आपको इसके Features के बारे में जानकारी होना जरुरी है|

जिससे आपको इसकी इस Fast Growth होने के पीछे के कारण पता चलें| तो आइये जानते है Python Language Features in Hindi

  1. Python की Coding बेहद आसान है: इस Developer Friendly Language के Code लिखने के Basic को एक इंसान कुछ घंटे, और ज्यादा से ज्यादा कुछ दिनों में सीख सकता है| वहीँ दूसरी ओर C, C#, Javascript, और Java की Coding बेहद मुश्किल होती है|
  2. Python के Free & Open Source Language है: ये Programming Language इसकी Official Website (python.org) पर Free में मौजूद है, जहाँ से आप इसे Download कर सकते है| Open Source का मतलब ये Public के लिए मौजूद है|
  3. GUI Programming Support मिलता है: GUI यानी Graphical User Interface बनाने के लिए Python Language में आपको PyQt5, PyQt4, wxPython, or Tk जैसे modules मिलते है, जिसमें से Graphical Apps बनाने के लिए PyQt5 बेहद लोकप्रिय Module है|
  4. पाइथन के Object Oriented Language है: Python classes, objects, encapsulation जैसे Concepts को भी Support करता है, जो की Developers को काफी पसंद आता है|
  5. Python के साथ Extensible Feature दिया जाता है: Python के कुछ Codes को हम C और C++ जैसी Programming Languages में Write और Compile कर सकते है|
  6. पाइथन एक Portable Language है: आसान शब्दों में यदि आपके पास Windows का Laptop है और आपने नया Linux, Unix या Mac का Laptop खरीदा तो उसके लिए आपको Python Language Code बदलने की जरुरत नहीं है, आप पाइथन का एक Code किसी भी Platform पर इस्तेमाल कर सकते है|
  7. Python के पास Large Standard Library है: पाइथन में आपको कई Functions और Modules Ready मिल जाते है, जिस वजह से आपको हर एक छोटी चीज के लिए Code लिखने की जरुरत नहीं होती है|
  8. पाइथन एक Dynamic Language है: Python Runtime में हर Variable का Data Type खुद पता लगा लेता है इसीलिए इसे Dynamic Language कहते है| जबकि दूसरी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में आपको Variable का Data Type बताना पड़ता है|


पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के उपयोग – Python Language Uses in Hindi

Python Language Kya Hai का उपयोग Computer Technology के लगभग सभी क्षेत्रों में हो रहा है| ज्यादातर बड़ी Companies इसी भाषा का इस्तेमाल कर रही है, ऐसे में ये जानना जरुरी है की Python सिखने के बाद किन क्षेत्रों में आपको Job मिल सकती है|

  • Web Development

जैसा की हमने आपको बताया Python Language में Coding करना किसी भी अन्य Programming Language से आसान है, और इसकी Library में कई Functions और Modules के pre-sets तैयार मिल जाते है.

इसीलिए Web development के लिए इसका काफी इस्तेमाल किया जाता है| ताकि Programming में कोई चूक ना होने के साथ समय की भी बचत हो पाए| इसीलिए YouTube, Facebook, Instagram और Netflix जैसी कई बड़ी कम्पनीज Python Language का इस्तेमाल करती है|

  • Desktop software’s Development

Python की Library में आपको Graphic user interface बनाने के लिए कई Tools मिल जाएंगे, जिसकी मदद से Python Developer आसानी से Coding कर सकता है.

और फिर py2exe Module से .exe यानी executable फाइल बनाकर किसी भी अन्य सिस्टम में Install कर सकता है| हमारे द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले कई Softwares Python से ही बने हुए है|

  • Mobile Applications

Python Programming Language से Mobile Apps बनाना काफी आसान माना जाता है| क्योंकि ये Reliable और Simple Language है|

वहीँ Python Language की मदद से बनाये गए Smartphone Apps लगभग सभी Operating Systems जैसे की Android, IOS और Windows पर चलाए जा सकते है|

  • Data Science and Analysis

Python Programming Language में मौजूद Tools Data Collect, Filter और Analyse करने में मदद करते है| इसीलिए Data Scientists इसका इस्तेमाल करना पसंद करते है|

इसके अलावा Future Technologies जैसे की Artificial Intelligence और Machine Learning में ही python language uses होते है|

Minimum Hardware Requirement to Use Python in Hindi.

PC की Hardware Requirement उस Software पर निर्भर करती है, जिसे आप पाइथन लैंग्वेज के जरिये बना रहे हो.

हालाकि आपका Desktop, Laptop जितने ज्यादा Advance Features से लैस होगा, Python उतना ही बेहतरीन काम करेगा| लेकिन Minimum Hardware Requirement निम्न मुताबिक़ है|

Modern Operating System: Windows (7, 10), Mac OS X 10.11 or higher, 64-bit, Linux RHEL 6/7, 64-bit

CPU: x86 64-bit (Intel / AMD architecture)

RAM: 4 GB

Free Disk Space: 5 GB

पाइथन लैंग्वेज के फायदे – Advantages of Python.

    • Python Language में Code के लिखना, पढ़ना, समझना, और सीखना आसान है| क्योंकि इसका syntax बेहद आसान होता है|
    • पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज एक Productive Language है, जिसमें Developer को Coding के दौरान ज्यादा समय नहीं खर्च करना पड़ता और वो बाकी Development मे ज्यादा ध्यान दे पाता है|
    • Python का सबसे बड़ा फायदा तो इसकी Ready Preset Library हैं, जिसमें कई सारे Functions और Modules के Codes आसानी से तैयार मिल जाते है|
    • पाइथन का इस्तेमाल करनेवाले Developers और Companies की संख्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में Job, Salary और Community Support अच्छा मिल जाता है| जिसका फायदा Developer को Career Growth में मिलता है|
    • Python अलग अलग प्रकार के Systems पर आसानी से काम करता है|

पाइथन के नुकसान – Disadvantages of Python Language in Hindi.

    • Interpreted Programming Language होने की वजह से इसमें Compiler का इस्तेमाल नहीं होता है, जिसकी वजह से यह C और C++ Language के मुकाबले Slow Execute होता है, इसी वजह से जहाँ Speed माईने रखती है उस प्रोजेक्ट में Python का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है|
    • पाइथन ज्यादा मेमोरी का इस्तेमाल करता है, जिसकी वजह से बड़े Software’s और Applications बनाने के दौरान PC में Memory की कमी हो सकती है|
    • Python में Programming करना तो आसान है, लेकिन जब Database को Access करने की बात आती है तो ये JDBC और ODBC जैसी Technologies से पीछे रहे जाता है| क्योंकि पाइथन का Database access layer primitive और underdeveloped है|
    • Python Language इतनी ज्यादा Simple है की Python Developers को कई बार दूसरी Languages में काम करने में परेशानी होती है| क्योंकि उन्हें तो आसान काम करने की आदत जो हो जाती है|
    • Python में compiler का प्रयोग नहीं होता इसीलिए Runtime में Error detection मुश्किल हो जाता है|

Python Language Courses, Fees, Salary Details in Hindi.

  • Certificate Courses:

Python Kya Hai.कई Institutes Python Programming के Certificate Courses भी Provide करते है| जिसकी अवधि 6 महीने तक होती है| और इसे करने के लिए आपको 10th Pass out होना जरुरी होता है|

Python Certificate Course की Fees 4 लाख रुपये तक हो सकती है| इसे करने के बाद Python Developer को 3 से 4 लाख रुपये प्रति वर्ष की तनख्वाह मिल सकती है|

  • Diploma in Python:

Python Programming सीखने के लिए आप 1 से 2 साल की अवधि वाले Diploma Course को भी कर सकते है| जिसे करने के लिए आपको 10th या 12th Pass करने की जरूरत है|

Python Programming में Diploma करने के लिए आपको 5,000 से 15,000 रुपये तक खर्चा आता है| वहीँ इसे करने के बाद आपको 3 से 5 लाख रुपये तक का Annual Package मिल सकता है|

  • Under Graduation:

आप BCA, BSc, BTech जैसे 3 से 4 साल की Duration वाले UG Course भी कर सकते है| जिन्हें आप 12वी कक्षा पास करने के बाद कर सकते है| 10,000 से 4,00,000 लाख रुपये तक की Fees देकर इन Courses को करके आपको सालाना 3 से 6 लाख रुपये तक की Salary मिलती है|

  • Post Graduation:

Bachelor’s Degree के बाद आप MCA, MSc, और MTech जैसे PG (Post Graduate) Course भी कर सकते है| 2 साल की अवधि वाली इस Degree को पाने के लिए आपको 8,500 से 3,00,000 लाख रुपये तक की College Fees देनी होती है|

PG करने के बाद Python Developer को 5 से 8 LPA (Lakhs per Annum) के Package वाली नौकरी मिल जाती है|

  • Online Courses:

ऐसी कोई पढ़ाई नहीं है जिसे आप Online ना कर सकें, और Python Language सिखने के लिए आपको Udemy, Coursera, और Alison जैसे कई Online Educational Platforms पर Free और Paid Courses मिल जाएंगे, आप वहां भी Enrol कर सकते है|

निष्कर्ष – Conclusion

उम्मीद करते है आपको इस Python Kya Hai आर्टिकल में Python Language के बारें में पूरी जानकारी मिल गयी होगी|

साथ ही Python kya hai और Python Language In Hindi Uses के बारें में भी आप जान गए होंगे, फिर भी अगर आपके दिमाग में Python Language को लेकर कोई सवाल है तो आप हमसे Comment करके पूछ सकते है, हमें आपकी मदद करके ख़ुशी मिलेगी|

जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को अपने सभी Social media handles पर शेयर करना मत भूलियेगा, धन्यवाद|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here