Qualcomm Snapdragon Processor Kya Hai. Snapdragon Processor Hindi

0
799
Qualcomm Snapdragon Processor Kya Hai

Qualcomm Snapdragon Processor Kya Hai, जब भी नया Smartphone खरीदने की बात होती है, तो जानकार आपको बेहतरीन प्रोसेसर वाला मोबाइल खरीदने की सलाह देते है| दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रचलित Mobile Processor है Qualcomm Snapdragon. वहीँ  इस प्रोसेसर के भी कई अलग अलग प्रकार होते है, इसीलिए आज हम आपको  Snapdragon 855, Snapdragon 655 Hindi जैसे Qualcomm Processors के बारें में पूरी जानकारी दे रहे है|

इसके अलावा Mobile Processor Kya Hai, Qualcomm Snapdragon Processor List और Best Mobile Processor के बारें में भी पूरी जानकारी देंगे, तो पूरा आर्टिकल जरुर पढियेगा|

Qualcomm Snapdragon Processor Kya Hai. मोबाइल प्रोसेसर क्या है?

Smartphone Processor  को Chipset के नाम से भी जाना जाता है, जहाँ Computer और Laptop के लिए CPU Chip बनाई जाती है, वहीँ Smartphone के लिए छोटे Chipset बनाए जाते है, आप अपने Mobile में जो भी Action Perform करते है उसे ये  Chipset Control करता है और सभी Functions Correctly काम करें वो Ensure करता है| आपके Action Perform करने से लेकर Screen पर Result दिखने की प्रोसेस Split Second में ही हो जाती है|

In short Processor को आप मोबाइल का दिमाग कहे सकते हो| जो की ज्यादा Heat Generate किये बिना Lower Voltage पर काम कर सकते है| Mobile Processor में CPU Chip के मुकाबले ज्यादा Sleep Modes होते है, जो की इस्तेमाल ना होने के दौरान चिप को Throttle Down या Turn Off कर देते है|

मोबाइल प्रोसेसर के प्रकार

Smartphone Processors को Cores के मुताबिक़ विभाजित किया जा सकता है, processor में जितने ज्यादा Cores होते है, वो उतना ही ज्यादा तेज और बेहतरीन प्रोसेसिंग करता है, शुरुआत में मार्केट में Single core processor पेश किये गये थे, और अभी 10 core वाले processor भी उपलब्ध है|

1. Dual core processor (2 cores)

2. Quad core processor (4 cores)

3. Hexa core processor (6 cores)

4. Octa core processor (8 cores)

5. Deca core processor (10 cores)

SOC क्या है? – What is SOC in Hindi

SOC यानी System on Chip एक प्रकार के चिप पर सिस्टम होता है| यानी की Mobile के सभी सिस्टम्स जैसे की Interface, Microprocessor, Data convertors और Timer को एकत्रित करके उन्हें एक ही Chipset पर समाया जाता है|

SOC एक प्रकार का Processor होता है, जिसका इस्तेमाल ख़ास तौर पर Smartphone में किया जाता है और Qualcomm  Snapdragon भी एक प्रकार का SOC Processor ही है|


iPhone 12 Pro Max

RealMe X7 Pro 5G – Review In Hindi

NEFT Kya Hai. NEFT Se Paise Kaise Bheje?


Qualcomm Snapdragon Kya Hai?

Snapdragon ख़ास तौर पर मोबाइल के लिए डिजाईन किये गए System on a chip (Soc) semiconductor products का एक Suite है, जिसे Qualcomm Technologies Inc. ने बनाया है| स्नेपड्रैगन प्रोसेसर Central Processing Unit (CPU) Processing के लिए ARM architecture का इस्तेमाल करता है|

एक Single SoC में एक से अधिक CPU Cores, Adreno graphics processing unit (GPU), Hexagon digital signal processor (DSP), Snapdragon wireless modem, Qualcomm Spectra image signal processor (ISP) और  global positioning system (GPS)  शामिल हो सकता है|

वहीँ  Smartphone Processor में camera, video, audio, gesture recognition और AI acceleration को भी शामिल किया जाता है|

Qualcomm Snapdragon History

Qualcomm एक American Multinational Corporation है, जिसे जुलाई 1985 में शुरू किया गया था, Qualcomm का  Headquarter California U.S. के San Diego में है|

November 2017 में Qualcomm ने अपना पहला Snapdragon Processor QSD8250 लॉन्च किया था, उस वक्त 500  MHz  (megahertz) के प्रोसेसर्स मार्केट में उपलब्ध थे, और Snapdragon का पहला प्रोसेसर 1 GHz (Gigahertz) का था, जो की 720p Resolution, 3D Graphics और 12 Megapixel के कैमरा को सपोर्ट करता था| फिर कंपनी ने 2009 में Snapdragon  QSD8650A  को लॉन्च किया|

साल 2009 के अंत में इन Snapdragon SoCs का इस्तेमाल Acer liquid metal, HTC HD2, Toshiba TG01 और Sony Ericsson Xperia X10 जैसे Smartphones में किया गया, उस वक्त जिन Mobiles में Snapdragon Processor का इस्तेमाल किया जा रहा था, वो मोबाइल ज्यादा पतले होने के साथ ज्यादा बैटरी लाइफ भी दे रहे थे, इसलिए समय के साथ Qualcomm Snapdragon Processor Hindi काफी प्रचलित होता चला गया|

फिर Qualcomm Company ने Snapdragon S1, S2, S3, S4, Snapdragon 2 Series, Snapdragon 4 Series, Snapdragon 6 Series, Snapdragon 7 Series और Snapdragon 8 Series के Processor लॉन्च किये, जिन में से  Snapdragon 8 Series के Processor नए और सबसे बेहतरीन प्रोसेसर्स है|

Qualcomm Snapdragon Processor List

आइये अब Qualcomm Snapdragon के शुरुआत से लेकर अभी तक के सभी प्रोसेसर की सीरीज और उनके मॉडल्स के बारें में जान लेते है|

Sr. No.Qualcomm Snapdragon Processor List
1Snapdragon S1 Series
2Snapdragon S2 Series
3Snapdragon S3 Series
4Snapdragon S4 Series
5Snapdragon 2 Series
6Snapdragon 4 Series
7Snapdragon 6 Series
8Snapdragon 7 Series
9Snapdragon 8 Series


Snapdragon S1- Qualcomm snapdragon की इस शुरूआती सीरीज में कंपनी ने कुल 11 मॉडल्स लॉन्च किये थे|

Snapdragon S2 – क्वालकॉम कंपनी ने स्नेपड्रैगन की इस सीरीज में 7 मॉडल लॉन्च किये थे|

Snapdragon S3 – स्नेपड्रैगन की इस सीरीज में कुल 3 मॉडल लॉन्च हुए थे|

Snapdragon SPlay – इस सीरीज में कुल 2 प्रोसेसर मॉडल है|

Snapdragon SPlus – क्वालकॉम ने स्नेपड्रैगन की इस सीरीज में 10 मॉडल लॉन्च किये थे|

Snapdragon SPro – इस सीरीज में कुल 5 मॉडल्स है|

Snapdragon SPrime – इस सीरीज में सिर्फ 1 मॉडल लॉन्च किया गया था|

Snapdragon 2 Series – क्वालकॉम ने स्नेपड्रैगन की इस सीरीज में कुल 6 मॉडल लॉन्च किये थे|

Snapdragon 4 Series – इस सीरीज में कुल 12 प्रोसेसर मॉडल है| जिसमें Snapdragon 480 5G (2021) सबसे लेटेस्ट है|

Snapdragon 6 Series ­– क्वालकॉम ने स्नेपड्रैगन की इस सीरीज में कुल 20 मॉडल्स है| जिसमें से Snapdragon 690 5G (2020) सबसे लेटेस्ट मॉडल है|

Snapdragon 7 Series – स्नेपड्रैगन स्मार्टफ़ोन प्रोसेसर की इस सीरीज में कुल 10 मॉडल्स है| जिन में से 778G और 780G 5G (2021) सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर्स है|

Snapdragon 8 Series – स्नेपड्रैगन प्रोसेसर की इस सीरीज में कुल 12 मॉडल्स है| जिन में से Snapdragon 888/888+ 5G (2021) सबसे लेटेस्ट स्नेपड्रैगन प्रोसेसर है|


Filmywap 2021 Movie Download.

Vaccine Passport Kya Hai.

Solar System Kya Hai. सौर मंडल In Hindi.


Top 3 Qualcomm Snapdragon Processor

स्नेपड्रैगन प्रोसेसर की सभी सीरीज और मॉडल्स के बारें में जानने के बाद आइये अब जानते है की 3 सबसे बेहतरीन Snapdragon processor और उनके Features के बारें में विस्तार से.

1. Snapdragon 855 Hindi / Snapdragon 860 Processor

5 दिसम्बर 2018 के दिन क्वालकॉम ने स्नेपड्रैगन 855 प्रोसेसर को पेश किया था, जो की कंपनी का पहला 7 nm FinFET chipset था| जिसके बाद इस सीरीज में 855+ (2019) और 860 (2021) को लॉन्च किया गया|

ModelFabCPU UnitGPUDSPISPModemConnectivity
SM8150 – 8557 nm N7Kryo 485  1 + 3 + 4 cores (2.84 GHz + 2.42 GHz + 1.80 GHz)Adreno 640Hexagon 690Spectra 380Internal X24 LTE +External X50 5GBluetooth 5, GPS, USB 3.1, UFS 3.0
SM8150  AC – 8607 nm N7Kryo 485 1 + 3 + 4 cores (2.96 GHz + 2.42 GHz + 1.80 GHz)Adreno 640Hexagon 690Spectra 380Internal X24 LTE +External X50 5GBluetooth 5, GPS, USB 3.1, UFS 3.0

Key Features of Snapdragon 855/855+ and 860

  • 7 nm Process
  • 6.7 billion Transistors
  • 5G Connectivity
  • Secure Processing Unit with Integrated Dual Sim Dual Standby Support

Qualcomm Snapdragon Processor Kya Hai

2. Snapdragon 865 Hindi

क्वालकॉम कंपनी ने 4 दिसम्बर 2019 के दिन स्नेपड्रैगन 865 प्रोसेसर को लॉन्च किया था, फिर 8 जुलाई 2020 के दिन इस प्रोसेसर का 5G  कनेक्टिविटी के साथ 865+ मॉडल लॉन्च कर दिया गया था| इस प्रोसेसर में कंपनी ने पावरफुल processing यूनिट के साथ अपडेटेड ब्लूटूथ कनेक्ट को भी शामिल किया है|

ModelFabCPU UnitGPUDSPISPModemConnectivity
SM850 – 865+7 nm N7PKryo 585  1 + 3 + 4 cores (3.1 GHz + 2.42 GHz + 1.80 GHz)Adreno 650Hexagon 698Spectra 480Internal: NO External X55 5G/LTEFast Connect 6900 Bluetooth 5.2, GPS, USB 3.1

Key Features of Snapdragon 865+ 5G

  • 5G Sim Connectivity
  • 2nd Generation 7 nm process (Better than 855)
  • 10.3 billion transistors
  • Support Quick charge 4+

3. Snapdragon 888/888+ Hindi

Qualcomm Snapdragon का सबसे बेहतरीन, सबसे तेज और सबसे ज्यादा लोकप्रिय मॉडल 888/888+ है| जिसमें 5 nm  process को शामिल किया गया है| इस प्रोसेसर वाले मोबाइल को आप 100W+ के चार्जर से यानी काफी तेज चार्ज भी कर सकते हो और High Resolution Games खेल सकते हो, Multi-Tasking कर सकते हो और हर वो काम कर सकते हो, जिसके लिए  Smartphone की जरुरत होती है|

ModelFabCPU UnitGPUDSPISPModemConnectivity
SM8350 – 8885 nm 5LPE1x 2.84 GHz Kryo 680 Prime + 3x 2.42 GHz Kryo 680 Gold + 4x 1.80 GHz Kryo 680 SilverAdreno 660Hexagon 780Spectra 580Internal – X60 5G/LTEFast Connect 6900 Bluetooth 5.2, GPS, USB 3.1
SM8350 – 888+5 nm 5LPE1x 3.0 GHz Kryo 680 Prime + 3x 2.42 GHz Kryo 680 Gold + 4x 1.80 GHz Kryo 680 SilverAdreno 660Hexagon 780Spectra 580Internal – X60 5G/LTEFast Connect 6900 Bluetooth 5.2, GPS, USB 3.1


Qualcomm Snapdragon Processor Kya Hai

Key Features of Snapdragon 888/888+ Processor

  • 5 nm 5LPE Process
  • 10 billion transistors
  • Quick Charge 5 (100W+)
  • Secure processing unit with integrated dual sim support

Best Snapdragon Processor 888 Phones List

1.Realme GT

2. Mi 11 Ultra

3. iQOO 7 Legend

4. Vivo 860 Pro+

5. One plus 9 pro

6. Asus ZenFone 8 and 8 Flip

7. Samsung Galaxy S21 Series

Qualcomm Snapdragon Processor Kya Hai – FAQ’s

Q) Qualcomm Snapdragon Kya Hai?

Ans. Snapdragon ख़ास तौर पर मोबाइल के लिए डिजाईन किये गए System on a chip (Soc) semiconductor products का एक Suite है, जिसे Qualcomm Technologies Inc. ने Design किया है|

Q) क्या Qualcomm Snapdragon चाइनीज कंपनी है?

Ans. जी नहीं, Snapdragon Process डिजाईन करने वाली Qualcomm एक अमेरिकन कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर San Diego, California में है|

Q) Kya Apple ka mobile me Snapdragon Hota hai?

Ans. जी नहीं, Apple Company स्नेपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल नहीं करती, क्योंकि वो खुद का प्रोसेसर खुद ही डिजाईन करती है, जिसका नाम Apple Silicon है|

Q) Qualcomm Snapdragon Processor List कौनसी है?

Ans. क्वालकॉम स्नेपड्रैगन प्रोसेसर की लिस्ट में Snapdragon S1, S2, S3, S4, Snapdragon 2 Series, Snapdragon 4 Series, Snapdragon 6 Series, Snapdragon 7 Series और Snapdragon 8 Series शामिल है|

Q) Which Qualcomm Snapdragon Processor is Best?

Ans. अभी के समय में Snapdragon 8 Series के 888 और 888+ प्रोसेसर मोबाइल के लिए सबसे बढ़िया है, क्योंकि ये सभी लेटेस्ट टेक्नोलॉजीज से लैस है|



Conclusion

उम्मीद करते है, इस आर्टिकल से आपको Qualcomm Snapdragon Processor Kya Hai के बारें में पूरी जानकारी मिल गयी होगी, साथ ही आपको Qualcomm Snapdragon Processor List और Best Snapdragon Processor 2021 with 5G के बारें में भी पता चल गया होगा|

आपके पास कौनसे स्नेपड्रैगन प्रोसेसर मॉडल वाला मोबाइल है? कमेंट करके जरुर बताइये, इस आर्टिकल को अपने सभी technology enthusiast दोस्तों के साथ शेयर कीजिये और जानकारी से भरपूर ऐसे ही आर्टिकल्स पढ़ते रहने के लिए हमारे ब्लॉग TechBagz पर विजिट करते रहिएगा, धन्यवाद|  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here