Sukanya Samriddhi Yojana Hindi. आज हम आपके लिए एक बहुत ही अच्छा article लेकर आये है जिसमे आपको बहुत सारी जानकारी मिलेगी और आपका इससे बहुत ज्यादा फायदा भी हो सकता है। आज हम बात करने वाले है सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में। आप सभी ने कहीं न कहीं इसका नाम तो सुना ही होगा, यह योजना बहुत समय पहले शुरू हुई थी लेकिन 2020 में इसमे काफी सारे modifications किये गए है।
आज के हमारे इस article में हम आपको इस योजना कि सम्पूर्ण जानकारी देंगे कि कैसे आप इस योजना में पैसे जमा करवा सकते है और कैसे इससे फायदा उठा सकते है।
साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि इस योजना में आवेदन के लिए क्या क्या documents चाहिए, इसमे आपको कितना फायदा मिलेगा, और इसकी ब्याज दर कितनी है। यदि आप भी यह सारी जानकारी चाहते है तो इस article को last तक जरूर पढ़ें।
Sukanya Smariddhi Yojna Hindi.
इस योजना में आप अपनी बेटी (जिसकी उम्र 10 साल से कम है) का खाता खुलवा सकते है जिसे सुकन्या समृद्धि खाता कहा जाता है। इसमे आप हर साल कम से कम 250 रुपये व ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपए जमा करवा सकते है।
इस योजना में आपको 15 साल तक पैसे जमा करवाने होते है और उसके बाद आपको पैसे नही जमा करवाने पड़ते। योजना करवाने के 21 साल बाद यह mature होती है और आप अपने सारे पैसे ब्याज सहित bank से निकलवा सकते है।
Sukanya Samriddhi Yojana Hindi. कौन खुलवा सकता है Account?
इस योजना के अंतर्गत केवल 10वर्ष से कम उम्र की लड़की के नाम पर ही खाता खुलवाया जा सकता है। तो यदि आपकी बेटी का अभी जन्म हुआ है तो आप अब से लेकर उसके 10 साल की उम्र तक कभी भी यह account open करवा सकते है।
यह योजना केवल Indian Resident के लिए उपलब्ध है, यदि आप NRI है तो आप इस योजना का लाभ नही उठा सकते।
यह खाता केवल 2 बेटियों का ही खुलवाया जा सकता है, तो यदि किसी की तीन बेटियां है तो वह केवल 2 ही बेटियों का खाता खुलवा सकता है।
बेटी के माता पिता या उसके legal guardian ही उसके नाम पर खाता खुलवा सकते है।
How To Become IPS Officer Hindi
Google Sheet Kya Hai| Google Spreadsheet In Hindi.
Sukanya Samriddhi Yojana Hindi. कैसे और कहां खाता खुलवाए?
यदि आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहते है तो इसके लिए आपको Post Office या किसी भी government authorised बैंक में account खुलवाना पड़ता है। खाता खुलवाने का process बहुत ही सरल है।
इसके लिए आपको Bank या Post office में जा कर एक form fill करना होता है और उस form के साथ सभी जरूरी documents भी submit करने होते है। इसके लिए आपको सारे normal documents की जरूरत पड़ती है।
चलिए जानते है कि Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए को को से documents submit करने होते है।
Documents required:
- सुकन्या समृद्धि खाता form
- बेटी का Birth Certificate
- बेटी के माता पिता का Aadhar Card और PAN card
- बेटी के माता पिता का address proof
- बेटी की व बेटी के पिता की photo.
आपको यह सभी documents form के साथ bank या post office में submit करवाने होते है।
सुकन्या समृद्धि Account में Minimum और Maximum जमा राशि:
यदि हम Minimum limit की बात करे तो आप इसमे हर साल कम से कम 250₹ भी जमा करवा सकते है। और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष जमा करवा सकते है। यदि आप एक वर्ष में 1.5 लाख से ज्यादा रुपये जमा करवाते है तो extra जमा हुई राशि पर आपको कोई ब्याज नही मिलेगा और आप उस extra amount को कभी भी निकाल सकते है।
यदि आपकी 2 बेटियां है और आपने दोनो बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया हुआ है तो आप कुल 3 लाख रुपये प्रति वर्ष जमा करवा सकते है।
Sukanya Samriddhi Yojana Hindi. खाता कब mature होता है?
चलिए अब जानते है कि सुकन्या समृद्धि खाता कब mature होता है। दोस्तों मैं आपको बता देना चाहता हु की इस चीज़ को ले कर के लोगों के मन मे बहुत सारे भृम भरे हुए है। लेकिन आज इस article में हम आपको एकदम सही जानकारी देने वाले है।
सबसे पहली बात; सुकन्या समृद्धि खाता, खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष के बाद mature होता है। साथ ही इसमे आपको इस बात पर ध्यान देना है कि खाता mature होने का बेटी की उम्र के साथ कोई संबंध नही है।
उदाहरण के लिए यदि आपने 1 जनवरी 2020 में अपनी बेटी का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया है तो यह खाता 1 जनवरी 2042 को mature होगा। 21 वर्ष पूरे हो जाने के बाद यदि आप उस खाते से पैसे नही निकलते है तो उसके बाद आपको कोई ब्याज नही मिलेगा।
सुकन्या समृद्धि खाते को किस परिस्थिति में बंद किआ जा सकता है?
इस खाते को आप केवल 2 ही cases में बंद कर सकते है:
1. Completion of 21 years:
पहले case में तो यदि उस खाते को खोले हुए 21 साल पूरी हो गए है और वह mature हो गया है तो उस स्थिति में वह खाता बन्द किया जा सकता है।
2. बेटी की marriage के समय:
दूसरे case में यदि बेटी की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है तो उसकी शादी के समय यह खाता बन्द किया जा सकता है, फिर चाहे 21 साल पूरे हुए हो या नही। यह पूरी तरह से optional होता है, यदि माता पिता के पास बेटी के विवाह के लिए पर्याप्त धन राशि है तो वह इस खाते को 21 वर्ष पूरे होने तक continue भी रख सकते है।
Note: इस case में पैसे निकालने का आवेदन आप शादी से 1 महीना पहले या 3 महीने बाद तक कर सकते है।
Sukanya Samriddhi Yojana Hindi. Account से पैसे कब निकाल सकते है?
वैसे तो खाता खुलवाने के 21वर्ष बाद या बेटी के विवाह समय ही आप सारे पैसे निकलवा सकते है लेकिन इसमे आप बेटी की उच्च शिक्षा के लिए कुल जमा राशि का 50% निकाल सकते है।
साथ ही आप केवल उतने ही पैसे निकाल पाएंगे जितने की आपकी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए जरूरी है। इसमे आपको form के साथ Admission slip, व fees की receipt लगानी होती है।
इसमे सरकार ने एक ओर condition रखी है कि यह राशि निकलवाते समय या तो आपकी बेटी की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए या उसने कम से कम 10th class complete की होनी चाहिए।
Static And Dynamic वेबसाइट क्या है
Data टाइप क्या हैं.Data Type In Hindi
Sukanya Samriddhi Yojana Hindi. सुकन्या समृद्धि खाता में कितना ब्याज मिलता है?
यदि हम ब्याज दर की बात करे तो पहले इस योजना में 8.4 % ब्याज मिलता था लेकिन 1/7/2020 से इस ब्याज दर को घटा कर 7.6% कर दिया गया है। लेकिन यदि हम इसे PPF के ब्याज से compare करे तो PPF में केवल 7.1% ब्याज दर है जो कि इससे भी कम है।
साथ ही इसमे आपको सबसे बड़ा benefit यह भी हो जाता है कि योजना करवाने के पहले वर्ष से 15 वर्ष तक ही आपको पैसे जमा करवाने होते है। उसके बाद 16वे वर्ष से 21वे वर्ष के अंत तक आपको पैसे जमा नही करवाने होते। लेकिन आपको ब्याज 21 वर्ष तक लगातार मिलता रहता है।
क्या Suknya Samriddhi Yojana account को transfer कर सकते है?
यदि आप किसी भी कारणवश अपना पता बदल रहे है या कहीं और shift हो रहे है या किसी ओर कारणवश आप खाता transfer करवाना चाहते है तो आप आसानी से करवा सकते है। इसमे आप खाते को:
- एक बैंक से दूसरे बैंक में,
- एक post office से दूसरे पोस्ट ऑफिस में
- एक post office से bank में या एक bank से post office में transfer करवा सकते है।
Suknya Samriddhi Yojana Kya Hai में Tax Benefit:
इस योजना में पैसे invest करने पर आप 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की income का Tax benefit मिलता है। लेकिन इसमे आपको कुछ चीज़ों का ध्यान रखना है:
- यदि आपकी दो बेटियां है और आप कुल 3 लाख रुपये सुकन्या समृद्धि खाते में invest कर रहे है तो भी आपको केवल 1.5 लाख तक का ही tax benefit मिलेगा।
- यह 1.5 लाख का tax benefit केवल इस योजना का नही है बल्कि PPF, EPF, जीवन बीमा, ELSS आदि सभी को मिला कर है। उदाहरण के लिए यदि आपने 1.5 लाख रुपये इस योजना में लगाये और 1.5 लाख रुपये ही PPF में लगाये है तो आपको 80C के तहत केवल 1.5 लाख तक का ही tax benefit मिलेगा।
- यदि बेटी के माता पिता दोनो ही Income generate करते है तो दोनो अलग अलग बेटियों के खाते में invest करके कुल 3लाख का tax benefit ले सकते है।
Sukanya Samriddhi Yojana Hindi
NOTE:
यदि आप बीच में से किसी एक वर्ष में पैसे जमा नही करवाते है तो इसमे आपको 50रुपये की penalty pay करनी पड़ती है। इस case में आप अगले साल में कम से कम 300 (250 +50) रुपये जमा करवा के account को फिर से नियमित करवा सकते है।
Conclusion:
इसमे कोई भी doubt नही है कि सुकन्या समृद्धि योजना आपकी बेटी की पढाई के लिए व शादी के लिए एक बहुत ही अच्छा निवेश विकल्प है। इसमे आपको tax benefit के साथ साथ बहुत अच्छी ब्याज दर भी मिल जाती है।
साथ ही बेटी की पढ़ाई के समय या शादी के समय आपकी जेब पर एकदम से ज्यादा फ़र्क़ नही पड़ता। इसमे आप धीरे धीरे थोड़ा थोड़ा पैसा करके कुछ सालों में ही बहुत सारा पैसा इकठा कर सकते है।
उम्मीद ही आपको हमारा आज का यह article Sukanya Samriddhi Yojana Hindi पसन्द आया होगा और यदि आपका इससे related कोई भी सवाल है या आपको कोई भी query है तो आप नीचे comment box में लिख सकते है, हम जल्द से जल्द आपके सवालो के जवाब देने का प्रयास करेंगे।
साथ ही यदि आप इस तरह की कोई अन्य जानकारी चाहते है तो भी आप निचे लिख सकते है हम आपके लिए वह जानकारी जरूर लेकर आएंगे।