USB Cable Kya Hai. क्या सब USB Cable एक जैसा हे.

0
630
USB Cable Kya Hai

USB Cable Kya Hai.आज लगातार आधुनिक होती दुनिया मे लगातार नई नई वस्तुओं का अविष्कार हो रहा हैं। जो हमारी जीवनचर्या को काफी सरल और आसान बना रहे हैं। आज हमारे जीवन मे कंप्यूटर, टैबलट, मोबाइल जैसे आधुनिक उपकरणों की संख्या भी बढ़ती जा रही हैं और उन पर हमारी निर्भरता भी बढ़ती जा रही हैं।

इन सभी डिवाइसों को जोड़ने के लिए काफी समय से पप्रयास हो रहे थे लेकिन इन सभी डिवाइसों को आपस मे कनेक्ट करना USB के आविष्कार के बाद ही आसान हो सका।

आज हमारी सुविधा के लिए बाजार में अनेक प्रकार की USB केबल उपलब्ध हैं।

अगर हम बात करें USB केबल के प्रकार की तो आज के समय मे इसके अनेक प्रकार उपलब्ध हैं।

जैसे TYPE – A, TYPE- B, USB MINI, USB MICRO, और TYPE- C।

इसी के साथ हम इन्हें इनकी डाटा ट्रांसफर की स्पीड के आधार पर भी USB 1.X, USB 2.0, USB 3.0, USB 3.1 आदि

आज के इस आर्टिकल में हम आपको अभी के समय मे सबसे ज्यादा पॉपुलर USB केबल TYPE C से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।

Contents hide
1 USB Cable Kya Hai

USB Cable Kya Hai

USB की अगर फुल फॉर्म की बात करें तो Universal Serial Bus हैं।

यह एक आधुनकि डिवाइस कनेक्टेड केबल हैं। जो दो डिवाइस को आसानी से कनेक्ट करती हैं और उनसे डाटा ट्रांसफर को आसान बनाती हैं।

यह पर्सनल कंप्यूटर से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को आपस मे कनेक्ट करने में भी काम आती हैं और इसी के साथ आजकल इससे डिवाइस में इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई भी की जाने लगी।

USB Cable Kya Hai – USB कितने प्रकार की होती हैं ?

अगर हम USB के प्रकार की बात करें तो यह अनेक प्रकार के वैरियंट में उपलब्ध हैं। जैसे TYPE – A, TYPE- B, USB MINI, USB MICRO, और TYPE- C

आगे इन सभी केबल को इनकी डिजिटल डाटा ट्रांसफर की स्पीड के आधार पर भी बांटा जा सकता हैं। जैसे कि   USB 1.X, USB 2.0, USB 3.0, USB 3.1।

दोस्तों USB की फुल फॉर्म के समय हमने देखा था कि यह एक यूनिवर्सल केबल हैं । लेकिन फिर भी हम देखते हैं की इसके अनेक प्रकार बाजार में उपलब्ध हैं। अब सभी के मन मे यह प्रश्न उठना लाजमी हैं कि जब यह यूनिवर्सल हैं तो फिर यह अनेक प्रकार की केबल में क्यों उपलब्ध हैं?

इसका सीधा सा जवाब हैं कि लगातार उन्नत होती तकनीक के कारण इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी लगातार अपडेट होते जा रहे हैं और इन सभी के स्पेस, स्पीड भी बढ़ती जा रही हैं। जिसके कारण हर बार usb के टाइप्स में बदलाव करना पड़ता हैं और यही कारण हैं कि बाजार में USB के इतने वैरियंट उपलब्ध हैं।

यहां हमने आपकी जानकारी और सुविधा के लिए सभी प्रकार के उपलब्ध usb केबल की जानकारी देने की कोशिश की हैं।

Sr NoTypes of USBDetails
1USB TYPE-A –
इसे हम प्राथमिक USB कह सकते हैं। आज भी हर डिवाइस में एक छोर पर एक USB TYPE आ पोर्ट मिलता हैं। आज भी अनेक कंप्यूटर में कीबोर्ड और माउस को TYPE A USB पोर्ट से ही जोड़ा जाता हैं। इसके अलावा अनेक डिवाइस ऐसे भी हैं जो tpye A port से डाटा ट्रांसफर और इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई करने में उपयोग करते हैं।
2USB TYPE – Bयह एक स्क्वायर आकर का usb पोर्ट होता हैं। इसका इस्तेमाल आज भी प्रिंटर को कंप्यूटर से जोड़ने में किया जाता हैं। हालांकि इसका इस्तेमाल type A से भी कम किया जाता हैं। इसके अलावा इस usb port का उपयोग किसी पावरफुल डिवाइस को पावर सप्लाई देने में भी किया जाता हैं।
3Mini USB –यह आधुनिक या स्टैंडर्स usb केबल नही हैं। इसका इस्तेमाल माइक्रो usb के आविष्कार से पहले काफी ज्यादा किया जाता था। जैसे कि इसके नाम से ही पता चलता हैं कि यह type A और type B से भी छोटे आकार की होती हैं।
आज भी अनेक ऐसी डिवाइस बाजार में उपलब्ध हैं जो non standered connecter काम मे लेते हैं।   वहां पर mini usb का ही उपयोग किया जाता हैं।
4Micro usb –
इसका इस्तेमाल आज बहुत ही ज्यादा किया जाता है। इसका उपयोग आज कल हर किसी इलेक्ट्रिक डिवाइस में किया जाने लगा हैं। इसका इस्तेमाल आज के समय मे हर एक मोबाइल में किया जाता हैं।

इसके द्वारा मोबाइल में इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई देने और मोबाइल से डाटा ट्रांसफर करने में किया जाता हैं।   आज के समय मे हर एक मोबाइल निर्माता कंपनी के द्वारा इसका उपयोग किया जा रहा हैं, सिवाय एप्पल कम्पनी को छोड़कर। क्योंकि एप्पल कम्पनी अपना खुद का डिजाइन किया हुआ usb केबल का उपयोग करती हैं।
5Type C usb –
अगर type c के बारे में बात करें तो यह कहना अतिश्योक्ति नही होगी कि यह अभी तक विकसित की गई सभी प्रकार की usb से बेहतरीन और आधुनिक usb हैं। इसे reversible cable भी कहते हैं। यह ज्यादा तेजी के साथ डाटा ट्रांसफर कर सकती हैं और ज्यादा पॉवर सप्लाई भी कर सकती हैं। और यहीं कारण हैं कि आधुनिक लैपटॉप और मोबाइल में type c usb केबल का उपयोग किया जा रहा हैं।


USB Cable Kya Hai – Speed के Base पर USB Cable के प्रकार –

अभी हमने डिजायन के आधार पर usb केबल के प्रकार की जानकारी प्राप्त की हैं। अब हम cable के  द्वारा ट्रांसफर किए जाने वाले डाटा की speed के base पर usb cable के बारें में जानकारी प्राप्त करेंगे।

USB 1.x –

अगर बात करें  USB 1.x की स्पीड की तो यह 12 mbps की स्पीड से डाटा ट्रांसफर कर सकता हैं। साथ ही साथ यह 127 peripheral devices को भी सपोर्ट करता हैं।

USB 2.0 –

यह usb 1.x से बहुत ज्यादा तेज हैं। इसे अगर फास्टेट usb केबल कहना गलत नहीं होगा क्योंकि इसमें डाटा ट्रांसफर स्पीड 480 mbps हैं। जो कि बहुत ही ज्यादा हैं। इस केबल को पहली बार 2001 मे बाजार में उतारा गया था और जल्द ही इसे लगभग हर कम्पनी द्वारा अपना भी लिया गया हैं।

इसके अविष्कार के बाद डाटा ट्रंसफर करना ज्यादा आसान हो गया और डाटा ट्रांसफर में समय भी कम लगने लगा। इस usb की सबसे खास बात ये है कि यह  Hi-speed USB backward compatibility के साथ आती हैं। जिसका मतलब हैं कि यह usb 1.0 और usb 1.1 को सपोर्ट करता हैं।

USB 3.0 –

यह usb 2.0 का एक दम अपडेट वर्जन हैं।  यह USB 2.0 से काफी फ़ास्ट हैं। इसका निर्माण 2009 में किया गया था। इसे बफैलो तकनीक से बनाया गया था लेकिन आधिकारिक रूप से इसे 2010 में उपयोग में लाया गया था। क्योंकि 2009 में इसे उपयोग करने लायक डिवाइस उपलब्ध नही थें।

अगर बात करें इस केबल से डाटा ट्रांसफर स्पीड की तो यह 5.0 Gbps स्पीड को सपोर्ट करती हैं। इस usb cable की सबसे मुख्य बात ये हैं कि इसकी सहायता से डाटा सेंड और recivied किया जा सकता हैं। इसमें improvement data management होता हैं। जिससे इसकी speed काफी ज्यादा होती हैं।

USB 3.1 –

यह usb 3.0 का अपडेट वर्जन हैं और इसमें डाटा ट्रांसफर स्पीड भी usb 3.0 से दोगुनी हैं। यह 10 Gbps की डाटा ट्रांसफर स्पीड को सपोर्ट करती हैं।

इस usb को 2013 में पहली बार बाजार में usb 3.0 के अपडेट वर्जन के रूप में उतारा गया था।

USB Cable Kya Hai.



Micro USB और USB type C में क्या अंतर हैं ?

Usb की फुल फॉर्म Universal Serial Bus है। जिसका निर्माण अनेक कम्पनियों ने मिलकर किया था ताकि डाटा शेयरिंग को आसान बनाया जा सकें। लेकिन शुरुआत में तैयार की गई usb से महज 12 mbps की स्पीड से ही डाटा को शेयर किया जा सकता था। लेकिन इसके द्वारा ना तो डिवाइस में पावर सप्लाई की जा सकती थी और ना ही इसे किसी और काम लिया जा सकता था।

धीरे धीरे usb के वर्जन का लगातार विकास होता गया और usb type A, usb type B , mini usb , micro usb भी बाजार में आएं।

ये सभी usb के लगातार अपडेट होते वर्जन थे। micro usb रिवर्सेबल नही होते और यही कारण हैं कि इनका इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ डाटा शेयरिंग में ही किया जा सकता हैं। इसके अलावा इसका इस्तेमाल नही किया जा सकता हैं। भले ही आज तकनीक ने काफी विकास कर लिया हैं लेकिन आज भी पूरी दुनिया मे सबसे ज्यादा micro usb केबल का ही उपयोग किया जाता हैं।

Usb केबल का आधुनिक रूप usb type c हैं। usb टाइप c का निर्माण इस तरह से किया गया हैं कि इसकी  सहायता से आप मोबाइल को चार्ज कर सकते हैं। इसी की सहायता से आप म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं तो वही आप इसकी सहायता से डाटा भी सेंड कर सकते है। यह एक रिवर्सेबल स

Usb केबल हैं , जो आपको डाटा सेंड करने और डाटा प्राप्त करने की सुविधा देता हैं।

अगर बात करें इसके द्वारा डाटा सेंड करने की स्पीड की तो यह 10 Gbps तक होती हैं। वही इसके द्वारा आप 100 w की पावर सप्लाई तक ले सकते हैं। जो कि एक लैपटॉप को भी आसानी से चार्ज कर सकती हैं।

USB Cable Kya Hai – USB type C के प्लस पॉइंट

1. सबसे तेज डाटा शेयरिंग की स्पीड –

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि type c प्रकार के usb केबल 3.1  वर्जन पर काम करते हैं। जिसके बारें में ऊपर बताया जा चुका हैं कि इसकी सहायता से आप तेजी के साथ डाटा शेयर कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप 10 Gbps की स्पीड के साथ डाटा को शेयर कर सकते हैं। अगर आप भी तेजी के साथ डाटा शेयर करना चाहते हैं तो आपको भी type c usb cable को काम लेना चाहिए।

2. अनेक पोर्ट से मिलेगा छुटकारा –

Type c usb cable एक रिवर्सेबल usb हैं । जिसका निर्माण इस तरह से किया गया हैं कि एक ही केबल से अनेक काम किए जा सके । अगर आपके मोबाइल में type c usb हैं तो आपको मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जिंग पोर्ट, डाटा शेयर करने या म्यूजिक सुनने के लिए अलग से पोर्ट की आवश्यकता नही होगी क्योंकि ये सभी काम type c port की सहायता से आप एक ही पोर्ट से पूरा कर सकते हैं।

3. उपयोग करना काफी आसान हैं –

Type c usb की सबसे खास बात ये हैं कि आप इसे किसी भी छौर से काम ले सकते हैं तो वही इसकी पावर भी इतनी ज्यादा आती हैं कि आप इससे मोबाइल चार्ज कर सकते हैं और लैपटॉप को भी इसी से चार्ज कर सकते हैं।

4. फ़ास्ट चार्जिंग –

Usb type c की पावर क्षमता काफी ज्यादा होती हैं। जहां usb के प्रारंभिक वर्जन में चार्जिंग क्षमता सिर्फ 5 वोल्ट तक ही होती थी , वही type c में यह क्षमता 20 वोल्ट तक होती हैं। जिसके कारण फ़ास्ट चार्जिंग की जा सकती हैं। इसी के साथ type c से आप मोबाइल को चार्ज ही नही कर सकते बल्कि एक मोबाइल से किसी दूसरे मोबाइल को चार्ज भी कर सकते हैं।

5. आकर हैं छोटा –

Usb type c आकार में काफी छोटी होती हैं। ये प्राम्भिक usb type A और B से काफी छोटी होती हैं और पतली भी होती हैं।

USB type C के माईनस पॉइंट –

हर सिक्के के दो पहलू होते हैं और यही कारण हैं कि usb type c सबसे बेहतरीन होने के बावजूद भी इसमें काफी कमियां पाई जाती हैं। जैसे

1. जरूरी नही की फ़ास्ट डाऊनलोड हो –

दोस्तों जहां type c हर usb के वर्जन से सबसे ज्यादा विकसित हैं लेकिन वही इसके साथ समस्या ये हैं कि फ़ास्ट downloading के लिए laptop में भी type c का वर्जन 3.1 ही होना चाहिए। अगर ऐसा नही हैं तो फ़ास्ट downloading का आनंद नही ले सकते।

2. जरूरी नही हैं कि फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करें –

Type c का मतलब ये नही हैं कि इसे लगाकर आप किसी भी डिवाइस को फ़ास्ट चार्ज कर सकते हैं। क्योंकि फ़ास्ट चार्जिंग करने के लिए कम्पनी के द्वारा फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल डिवाइस में होना जरूरी हैं। type c फ़ास्ट चार्जिंग की इतनी पावर को सहन कर सकता हैं इसलिए इसे फ़ास्ट चार्जिंग के लिए उपयुक्त माना गया हैं।

3. महंगा भी है –

Type c तकनीक के डिवाइस सामान्य usb डिवाइस  से काफी महंगे होते हैं।

4. उपलब्धता कम हैं –

Type c पोर्ट का इस्तेमाल करने वाले डिवाइस की संख्या अभी काफी कम हैं। जिससे आप इसके फ़ीचर्स का इस्तेमाल हर जगह पर नही कर सकते हैं।

5. पुराने डिवाइस बेकार हो जाएंगे –

Usb type c पोर्ट अभी काफी कम डिवाइस में हैं लेकिन समय के साथ इसकी संख्या में काफी बढ़ोतरी होने वाली हैं। और अभी दुनिया मे अधितकर डिवाइड usb 2.0 पर काम करते हैं और usb type C के आने से सभी प्रकार के पुराने डिवाइस खराब हो जाएंगे।

USB Cable Kya Hai – FAQ

1. Type C usb cable किस स्पीड को सपोर्ट करता हैं ?

Type c usb , usb का सबसे लेटेस्ट वर्जन हैं। जहां प्राम्भिक usb सिर्फ 12 mbps की स्पीड से ही डाटा ट्रांसफर कर सकती थी, वही आज के समय मे प्रचलित type c usb 3.1 बेस हैं। जिसकी सहायता से हम 10 Gbps की स्पीड से डाटा ट्रासंफर कर सकते हैं।

2. Type C usb सभी प्रकार की usb से अलग क्यों हैं ?

Type C usb  एक रिवर्सेबल usb हैं। जिसका मतलब हैं कि आप एक ही usb से डाटा सेंड भी कर सकते हैं टापे वही डाटा प्राप्त भी कर सकते है।

साथ ही साथ अगर आपका डिवाइस type C usb को सपोर्ट करता हैं तो आप एक ही केबल से म्यूजिक का भी आनंद ले सकते हैं तो वही आप इसकी सहायता से डिवाइस को चार्ज भी कर सकते हैं। इसी के साथ आप डाटा ट्रांसफर भी इसी की सहायता से कर सकते हैं। इससे आपको अनेक प्रकार की केबल रखने से छुटकारा मिलता हैं और आपके डिवाइस में पोर्ट की संख्या भी कम हो जाती हैं।

3. मेरा डिवाइस type c वाला नही हैं तो क्या मैं फिर भी अपने डिवाइस से 10 Gbps की स्पीड से डाटा ट्रांसफर कर सकता हूँ ?

नही, Type C usb सिर्फ एक ऐसा way आपको देता हैं, जो 10 Gbps की स्पीड से डाटा ट्रांसफर कर सकता हैं। अगर आपको इसी स्पीड के साथ डेटा ट्रांसफर करना हैं तो इसके लिए आपके डिवाइस में type c की तकनीक का होना बहुत ही आवश्यक हैं।

4. क्या मैं type c usb केबल से लैपटॉप को चार्ज कर सकता हूँ ?

बिल्कुल अगर आपके पास type c केबल हैं और आपका लैपटॉप type c तकनीक को सपोर्ट करता हैं तो आप इसकी सहायता से इसे चार्ज कर सकते हैं। क्योंकि type c cable 20 w तक कि पावर supply को support करता हैं। यही कारण हैं कि type c usb के आने के बाद मोबाइल में फ़ास्ट चार्जिंग का जमाना आया हैं।



5. Type C usb के क्या क्या फायदे हैं ?

Tyep C usb अभी तक कि usb का सबसे अपडेट वर्जन हैं।

अगर हम इससे होने वाले लाभ की बात करें तो यह निम्न हैं

i. सबसे तेज डाटा ट्रांसफर स्पीड –

Type C usb केबल को 10 Gbps की सबसे पावरफुल स्पीड देती हैं ताकि आपको डाटा ट्रांसफर करने में लगने वाला समय काफी कम हो।

ii. फ़ास्ट चार्जिंग –

जहां पहले आने वाली usb cable सिर्फ 5 वाट तक कि विद्युत सप्लाई को सपोर्ट करती थी, वही type c usb केबल 20 वाट तक कि पावर सप्लाई को सपोर्ट करता हैं। जिससे आप अपने डिवाइस को कम समय मे हो चार्ज कर सकते हैं।

iii. आकार में छोटा –

Type C usb केबल अभी तक आने वाली केबल में सबसे छोटे आकार की केबल हैं। जिसे आसानी से लाया और ले जाया जा सकता हैं।

iv. पोर्ट्स की संख्या हो जाएगी कम –

Usb type C cable रिवर्सेबल और मल्टीप्ल केबल होती  हैं। इसकी सहायता से आप एक ही केबल से म्यूजिक भी सुन सकते हैं। अपने डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं तो वही अपने डिवाइस से डाटा ट्रांसफर के साथ साथ डाटा प्राप्त भी कर सकते हैं।

v. Type C usb cable की कमियां क्या क्या हैं ?

जिस तरह से सिक्के के दो पहलू होते हैं वैसे ही हर एक चीज के साथ ये बात भी जुड़ी होती हैं कि अगर उसमें कुछ अच्छाई हैं तो उसके साथ कुछ बुराई भी होती हैं।

Conclusion/ निष्कर्ष

लगातार बदलती दुनिया और तकनीक ने हमें बताया दिया हैं कि जिसे हम यूनिवर्सल केबल कहते हैं, वह भी लगतार बदलती हुए आज type c usb तक पहुंच गई हैं और आने वाले समय मे और विकास के साथ यह काफी और बदलावों से गुजरने वाली है। Hope, You Like This Article,USB Cable Kya Hai.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here