Youtube Facts In Hindi, यह तो हम सभी जानते है कि youtube एक बहुत ही अच्छा video platform है। और केवल video platform ही नही बल्कि Google के बाद यह दूसरी सबसे popular website है। और यदि आप अपनी Marketing Strategy के लिए किसी social media platform की तलाश में है तो youtube से बेहतर कुछ नही हो सकता।
YouTube ने Brands के लिए अपने platform पर ads देने के रास्ते खोल दिए है और बदले में Content creator केवल video बनाकर पैसा कमा सकते है। इस क्षमता ने content creators को सबसे आकर्षक video बनाने और उन्हें platform पर host करने के लिए प्रोत्साहित किया है, जिसने YouTube को दूसरी सबसे अधिक traffic वाली website और दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा search engine बनने में सक्षम बनाया है।
यदि आप 2021 में अपनी Marketing Strategy को बेहतर बनाना चाहते है तो आपको Youtube Stats and Facts for better Marketing Startegies के बारे में knowledge होना आवश्यक है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको “30 Youtube Facts for better Marketing About Youtube” के बारे में बताएंगे, ताकि आपको इससे मदद मिल सके।
Youtube Facts In Hindi For Better Know About Youtube. – 30 Youtube Facts
1. Youtube के 2 billion से ज्यादा active users है:
क्या आप जानते है कि पूरी दुनिया मे youtube के 2 billion से भी ज्यादा active users है। YouTube पर आपको हर category की videos मिल जाती है, इसे दुनिया की लगभग one fourth population देखती है, इसलिए you tube पर आप अपने business को अच्छे level पर promote कर सकते हो।
2. YouTube दुनिया की second famous website है:
जैसा कि हम जानते है YouTube पर Entertainment से लेकर knowledge based, सभी तरह की videos आसानी से हमें मिलती है, इसलिए दुनिया की सभी websites का दूसरा सबसे अधिक traffic YouTube पर है। Top websites की list में Google के बाद YouTube का second place है।
3. YouTube दुनिया का second सबसे बड़ा search engine है:
YouTube न केवल Google के बाद दुनिया की second famous website है बल्कि Google के बाद दुनिया का Second सबसे बड़ा Search Engine भी you tube ही है। जब भी कोई internet user internet पर कुछ भी search करता है तो वह Google के बाद youtube को ही preference देता है। और इसीलिए youtube second largest search engine है।
4. YouTube का उपयोग 55% Marketers करते है:
Social Media Examiners की 2020 की report के हिसाब से 55% Marketers youtube का use करते है। यह एक बहुत ही रोचक fact है, इससे यह साबित होता है कि सभी marketers youtube को अपनी mrketing strategy के लिए काफी पसंद करते है। Business से जुड़े बहुत सारे लोग अपने Product की Marketing के लिए videos का use करते है।
5. YouTube 100 countries की 80 languages में उपलब्ध है:
YouTube का video Platform 100 से अधिक countries व 80 अलग-अलग languages में है। आप International Marketing Strategy को मजबूत बनाने के लिए अलग-अलग countries के लोगों तक पहुंच सकते है, साथ ही अलग-अलग languages में video upload कर सकते है। इसीलिए यह अपने products की market reach बढ़ाने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है।
6. YouTube पर every minute 500 hours से अधिक का video content upload किया जाता है:
क्या आप imagine कर सकते है एक ऐसा platform जहां हर minute 500 hours से भी ज्यादा का video content upload किया जाता हो। इन stats से आप आप खुद ही इस platform की popularity का अंदाजा लगा सकते है और marketers के इस platform की ओर attract होने का सबसे बड़ा कारण भी इसी तरह के कुछ stats and facts है।
7. US के 72% Men और Women YouTube का use करते है:
America में 72% Men और Women internet user है, जो कि YouTube देखना पसंद करते है इसलिए अगर आप सही तरीके से marketing करते है तो वह आपकी targeted audience तक जरूर पहुंचेगी। हालांकि भारत मे अभी internet users की संख्या थोड़ी कम है लेकिन यह बहुत तेज़ी के साथ बढ़ रही है।
8. YouTube पर ज्यादातर traffic 18 से 49 Age Group का है:
YouTube एक ऐसा source है, जहां हर Age Group के देखने लायक content मिल जाता है। YouTube Prime Time के दौरान 18-49 age group का traffic सबसे ज्यादा Active रहता है। और यदि हम marketers की बात करे तो most commonly उनका targeted age group भी यही होता है।

9. Youtube का 75% से अधिक content mobile devices पर देखा जाता है:
हम सभी अपना अधिकतर समय mobile पर ही व्यतीत करते है। इनमें से 75% से अधिक adult अपने mobile device पर videos को देखते है। इसलिए marketers को इस चीज़ का ध्यान रखना चाहिए कि उनका video content mobile friendly हो, ताकि users उस तक आसानी से पहुंच पाए।
10. 89% Video Marketers in 2021:
89% video marketers अपनी 2021 की video marketing strategy में YouTube को शामिल करने का plan बना रहे है। Video Marketers ने 2021 में youtube platform का चुनाव किया है, ताकि वह अपने competitors को कड़ी टक्कर दे व उनके Brand की Publicity अधिक से अधिक हो।
Youtube Se Do-Follow Backlinks Kaise Banaye
WordPress Me Blog Website Kaise Banaye.
Facebook Se Dofollow Backlinks Kaise Banaye?
AutoCAD क्या है? AutoCAD के प्रयोग से होने वाले फायदे.
11. प्रति सेकंड 90 हजार से अधिक YouTube videos देखे जाते है:
जैसा कि हमने अभी ऊपर आपको content upload से related एक stats बताया वैसे ही content को देखे जाने से related भी एक fact है। Youtube पर हर second 90,000 से भी ज्यादा videos देखे जाते है।
12. YouTube को 62% users daily व 92% users weekly use करते है:
You Tube पर बहुत अधिक संख्या में active users है जिसमे से 62% users daily youtube का इस्तेमाल करते है। और 92% users ऐसे है जो week में कम से कम एक बार तो youtube चलाते ही है। Active users के मामले में youtube सबसे top पर है।
13. Adults YouTube पर daily 41.9 minutes का average time spend करते है:
18 years से अधिक users YouTube पर daily 41.9 minutes का average time बिताते है, जो कि सभी devices जैसे mobile, desktop, laptop आदि को मिलाकर है. और यह average time last कुछ साल से बढ़ता ही जा रहा है। यदि हम marketing strategy के नजरिये से इस fact को देखे तो आगे चलकर इसमे अभी और increase हो सकता है।
14. 90% consumers ने YouTube पर New Brand व Products खोजे:
YouTube Product खोजने के लिए एक बेहतरीन platform है जिसके द्वारा marketers consumers को नई चीजों के बारे में जानकारी दे सकते है। 90% consumers New Brand व Products को ढूंढने के लिए You tube का सहारा लेते है। इस fact से marketers अंदाजा लगा सकते है कि अपने नए products की marketing के लिए सबसे बेहतरीन platform कोनसा है।
15. America में 80% Parents के अनुसार उनके बच्चे YouTube Videos देखते है:
American Lifestyle के बारे में हम सभी जानते है, वहां पर किये गए Research से पता चलता है कि 80% parents अपने बच्चों को youtube पर videos देखने देते है। 53 % के according उनके बच्चे you tube के daily users है और अपने 100% समय में से 35% इस Platform पर बिताते है। इससे पता चलता है कि youtube बच्चों में भी काफी popular है।
16. 65% से अधिक users को YouTube content real life से connected लगता है:
YouTube content users को इस तरह जोड़ता है कि उन्हें महसूस होता है, कि वह जो जिंदगी जी रहे है उसे ही वह YouTube पर देख रहे है। और यही वजह है कि marketers द्वारा youtube पर किये गए promotion को लोग real मानते है और वह products purchase करते है।

17. 86% viewers regularly नई चीजें सीखने के लिए You Tube का use करते है:
अधिकतर लोग free Time में you tube पर कुछ नया search करते है। Google Data के अनुसार ऐसे users की संख्या 86% है जो youtube का use नई चीजें सीखने के लिए करते है। इसीलिए marketers अपने online courses, या learning से related किसी भी तरह की चीज़ों का promotion करने के लिए youtube को अपनी marketing strategy में include करते है।
18. America के 9% Small BusinessesYou Tube पर है:
America के 9% Small Businesses Advertisement के लिए You Tube का use करते है और अब America के 2 Million से अधिक Small Businesses You Tube Marketing में invest करने वाले है। इस data से यह पता लगाया जा सकता है कि आने वाले समय मे small business भी youtube को अपनी marketing strategy में add करने वाले है।
19. India YouTube का सबसे बड़ा Market है:
225 Million से अधिक users के साथ India YouTube का सबसे बड़ा Market बन गया है, इसके बाद 197 Million users America से है, बाकी countries का नंबर इनके बाद आता है। केवल एक देश से 225 million users और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। Marketing strategy के लिए यह stats बहुत interesting हो सकते है।
20. You Tube पर 37 Million channel है:
अब हर कोई अपनी skills को YouTube videos के जरिए दूसरों तक पहुंचाता है, इस कारण youtube पर 37 Million channels है। Heavy user base होने के कारण Content creators youtube पर content डालना चाहते है। और इसी वजह से youtube पर कुल 37 million से भी ज्यादा channels है।
21. 2021 में YouTube का उद्देश्य $5.56 Billion कमाना है:
YouTube Ad Revenue के जरिए ही पैसे कमाता है व अपने Creators को pay करता है। 2021 में you tube का target $5.56 Billion कमाना है जो कि 2020 में Ads से हुई कमाई का double है। इस data से आप अंदाजा लगा सकते है कि यह कितना बड़ा platform है।
22. YouTube Content नया Store Clerk है:
लोग जब भी कोई New Product Purchase करना चाहते है तो वह उसके बारे में Detailed Review चाहते है। Detailed Review जानने के बाद ही वह उन Products को लेना पसंद करते है। इन दिनों You Tube इस Purpose के लिए perfect Platform है। कोई भी buyer किसी भी product को purchase करने से पहले youtube पर उसका review जरूर देखता है।
23. YouTube Live Streams में 45% वृद्धि हुई है:
YouTube पर Live Streaming एक बेहतरीन Option है, जिसके जरिए लोगों से connect होना आसान है। इसके जरिये आप अपनी बात को अपने consumers के सामने अच्छे से रख सकते है। आजकल सभी YouTube पर Live Streaming का प्रयोग कर रहे है, जिसके कारण इसमें 45% की वृद्धि हुई है।
24. 2020 में YouTube Fourth Most Downloaded i-phone App था:
2020 में Zoom, TikTok व Disney के बाद YouTube को iPhone users ने सबसे ज्यादा download किया। क्योंकि यह एक बहुत ही popular video Platform है और सभी users को अपनी पसंद के अनुसार इसमें content आसानी से मिल जाता है।
25. You Tube की 50% से अधिक Audience Female है:
YouTube पर Beauty, Cooking, Health और fitness, जैसी सभी videos मिल जाती है जिन्हें female audience देखना पसंद करती है। यहां पर 50% से अधिक आपको Female Audience मिल जाएगी, इसलिए यहां पर female related Products की marketing करना beneficial है।
26. Youtube TV के 3 Million से अधिक Paid subscribers है:
Google ने February 2017 में अपनी OTT सेवा शुरू की और तब से इस service का अलग-अलग platforms पर विस्तार कर रहा है। यह YouTube से separately operate होता है और $65 per month में 85 से अधिक live channels show करता है। YouTube TV के बारे में latest stats बताते है कि October2020 तक America में 30 lakh से अधिक paid subscribers थे।
27. Next decade में YouTube ARPU के लगभग triple होने का अनुमान है:
Average Revenue per user(ARPU) को Analysis करने पर पता चलता है, कि Facebook व Instagram, $20 के estimate value के साथ highest है। वही youtube per user $8 से $9 revenue प्राप्त करता है जो कि आने वाले 10 साल में $23 हो जाएगा।
28. 2020 मे Home workout videos मे 515% increase हुई:
2020 मे Corona की वजह से gyms बंद थे और लोगो को अपनी fitness बनाये रखने के लिए Trainer की जरूरत थी, इसलिए अधिक से अधिक लोगो ने इसके लिए youtube का सहारा लिया जिसकी वजह से Home workout videos 515% increase हुए।
29. Most Popular Youtube Channel has 171 million subscribers:
Youtube का सबसे popular channel T-series है जिसके 171 million से भी ज्यादा subscribers है।
30. Youtube का 16.5% traffic अकेले US से आता है:
यदि आपकी targeted audience US से है तो यह आपके लिए बहुत ही interesting stats है कि Youtube के कुल ट्रैफिक में से 16.5% केवल US से आता है।
आज हमने क्या जाने:
Youtube Facts In Hindi के बारे मे जानकारी होने से आपको यह मदद मिलेगी, कि youtube आपकी marketing strategy मे कहा fit बैठता है और इस Platform पर grow करने के लिए आपको किन tactics का use करना चाहिये। YouTube सबसे अधिक Makeup, Retail और Products Industry के लिए उपयोगी है, क्योकि इस तरह की videos को बहुत अधिक engagement मिलती है।
अगर आपका content viewer को engage कर सकता है और strong strategy का use किया जाता है, तो viewer consumers बन जाते है। जो भी marketer इन strategy को follow करता है, वह जल्दी grow करेगा।
तो दोस्तों आज के Article मे हमने आपको Youtube Facts for better Known About Youtube के बारे मे बताया है जिन्हें use करना आपके लिए फायदेमंद होगा
उम्मीद है आपको हमारा आज का यह article पसन्द आया होगा। यदि आपको इससे related कोई भी query ही या आपके कोई भी सवाल है तो आप नीचे comment box में comment करके हमसे पूछ सकते है। साथ ही यदि आपको इस तरह की कोई अन्य जानकारी चाहिए तो भी आप नीचे लिख सकते है। हम जल्द से जल्द आपके सभी सवालों के जवाब देने का प्रयास करेंगे। और आपके requested topics पर information जरूर लेकर आएंगे।
हमारी latest posts की जानकारी पाने के लिए आप हमारे instagram page को follow कर सकते है। यदि आप चाहे तो आप हमें youtube पर भी subscribe कर सकते है जहां हम latest phones और gadgets के reviews लाते रहते है।